Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

धुंम्बड़िया स्कूल ने लॉन टेनिस से इतिहास बना डाला

HBHeeralal Bhati
Sept 26, 2025 03:47:09
Jalore, Rajasthan
बागोड़ा-जालोर जालोर के धुंम्बड़िया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर नया इतिहास रच दिया है। भीनमाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में धुंम्बड़िया विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही तीन खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। लॉन टेनिस, जिसे आमतौर पर यूरोपीय देशों का खेल माना जाता है, उसमें ग्रामीण परिवेश से आए इन बच्चों ने कड़ी मेहनत के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। परिणामस्वरूप 19 वर्ष छात्र वर्ग में विद्यालय को प्रथम स्थान, 17 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान और 17 वर्ष छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान मिला। व्यक्तिगत मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई। 19 वर्ष वर्ग में भरत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 17 वर्ष वर्ग में दला राम मेघवाल उपविजेता रहे। प्रधानाचार्य चंद्रपाल विश्नोई ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत एवं कोच गोविन्द सिंह और अंबाराम के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चे पूर्व में शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बाद गांववासियों और डीपीएल बोर्ड ने खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मान किया। विद्यालय परिवार ने भी सभी ग्रामीणों और समिति का अभिनंदन व आभार जताया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 26, 2025 05:10:40
0
comment0
Report
SGSatpal Garg
Sept 26, 2025 05:06:18
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। पराली प्रबंधन को लेकर एसडीएम ने क्लस्टर तथा नोडल अफसरों से की मीटिंग आज पातड़ां में खेती-बाड़ी विभाग व स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास के तहत एक अहम बैठक हुई, जिसमें किसानों को पराली न जलाने हेतु व्यापक रणनीति तैयार की गई। एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर देते हुए अधिकारियों व क्लस्टर तथा नोडल अफसरों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कमीशन के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, एवं दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को किसानों तक सीधी पहुंच बनाने, जागरूकता बढ़ाने एवं ग्रामीण स्तर पर रुकी कार्रवाई रोकने के लिए इंतजाम करने को कहा गया। बाईट एसडीएम अशोक कुमार
1
comment0
Report
Sept 26, 2025 05:05:41
Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित मंचन में परशुराम लक्ष्मण संवाद और धनुष यज्ञ के मंचन ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।संजीव मिश्र,राम संजीवन यादव,विकाश निषाद, ओ पी पांडे आदि पदाधिकारियों ने आरती की,वही आचार्य रामदौर मिश्र ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया।राम के रूप में शाश्वत दुबे और लक्ष्मण के रूप में रौनक दुबे के अभिनय को जमकर सराहा गया। रामकिशोर राजभर, केशव श्रीवास्तव,प्रभाकर उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल,आशाराम मौर्य, सुशील अग्रवाल, अतुल जायसवाल, दिलीप यादव एवं अशोक जायसवाल के योगदान को सराहा गया।
0
comment0
Report
Sept 26, 2025 05:05:31
Sigudi, Madhya Pradesh:मानपुर मुख्यालय में ₹75लाख की लागत से नवनिर्मित भव्य नगर परिषद् भवन का मानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनप्रिय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीणा सिंह के करकमलों से लोकार्पण किया गया इस अवसर पर नगर परिषद मानपुर में किए जाने वाले करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया इस दौरान जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष ममता सिंह सीएमओ राजेंद्र प्रसादकुशवाहा मानपुर टीआई मुकेश मार्शकोले एवं पार्षद गण-सुप्रिया गुप्ता धिरमनिया बैगा खुशबू गुप्ता कुसुम प्रजापति अतुल तिवारी शिवराम शुक्ला सजन कोल संतरा कोल भाजपा नेता छोटेलाल सिंह एडवोकेट सतीश सोनी हरिहरा प्रसाद चतुर्वेदी सुरेश तिवारी नागेंद्र पटेल नप इंजीनियर प्रभुनाथ पटेल स्वच्छता प्रभारी हरगोविंद चतुर्वेदी,कीर्तिराम अमित, वरिष्ठ नागरिक धर्मदास सोनी चिक्कन सिंह आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Sept 26, 2025 05:05:06
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद कोयलांचल में दुर्गापूजा को लेकर लोगो मे उत्साह है।सभी पूजा की तैयारी में जुट गए है।पूजा कमिटी पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में लगे है।नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है।सभी अपने अपने तरीके से माँ की पूजा कर रहे। वही धनबाद में मिनी गुजरात की झलक बैंक मोड़ गुजराती स्कूल में देखी जा रही है।80 साल से शक्ति सत्यम कमिटी के माध्यम से गुजराती समाज के लोग डांडिया गरबा का आयोजन करते आ रहे है।खास बात है कि गुजराती परम्परा के अनुसार सभी विधि विधान किये जाते है।नवरात्र के पूरे 9 दिन गुजराती समाज की सेकड़ो महिलायें एक जगह आती है।पूरे गुजराती वेशभूषा में महिलाये पहुँचती है।अपने परम्परा के अनुसार माँ दुर्गा की आराधना करती है।गरबा डांडिया महिलाये करती है।घण्टो तक महिलाये गुजराती गीत संगीत पर डांडिया गरबा नृत्य करती है।सोना रावल गुजराती गायिका गुजराती गरबा भक्ति गीत गाती है।उस गीत में सेकड़ो महिलाये पूरे भक्ति भाव से झूमती है। वही गुजराती समाज की गायिका सोना रावल ने कहा कि नवरात्र के मौके पर डांडिया गरबा का आयोजन किया जाता है।भक्ति भाव से माँ की पूजा सभी करते है।लेकिन आज कल डांडिया गरबा के नाम पर जो इभेंट किये जा रहे वह गुजराती संस्कृति पर प्रहार है।केवल डांडिया हाथ मे पकड़ लेने मात्र से वह भाव भक्ति नही आ सकती है। वही नवरात्र में डांडिया गरबा में पहुँची महिलाओं ने कहा कि मिनी गुजरात का अहसास नवरात्र में होता है।नवरात्र में अपनी परंपरा अपनी वेशभूषा में पहुँच माँ की भक्ति पूजा अपने गरबा डांडिया के माध्यम से करते है।माँ से सभी के लिये बेहतरी की कामना करते है। बाइट -- सोना रावल(गुजराती गायिका)ब्लू साड़ी बाइट -- रश्मि नितिन भट्ट(गुजराती महिला)ब्लैक साड़ी में बाइट -- नेहा सनी रावल((गुजराती महिला)ब्लैक सूट में बाइट -- कल्पना वर्मा(मारवाड़ी महिला)येलो साड़ी में बाइट -- अनी अंबानी(गुजराती महिला)ग्रीन येलो,ब्लैक सूट के बगल में बाइट -- यस्वि यसीओरा(गुजराती महिला)ग्रीन रेड साड़ी ,कान में झुमका बाइट -- अनिका(गुजराती महिला)हल्का वाइट साड़ी,गले मे हार
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Sept 26, 2025 05:04:52
Ranchi, Jharkhand:आरआर स्पोर्टिंग क्लब हर बार एक अनोखे पंडाल का निर्माण करता है और इस बार भी इसी सोच के साथ वेटिकन सिटी के प्रारूप का निर्माण कराया गया। रांची के लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया क्योंकि पंडाल के अंदर ईसा मसीह माता मरियम और कैथोलिक धर्म गुरुओं की तस्वीर थी। लोगों की नाराजगी को देखते हुए आरआर स्पोर्टिंग क्लब में पंडाल के स्वरूप को बदल दिया है । आरआर स्पोर्टिंग क्लब के अधिकारी रोहित यादव का कहना है कि किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा उनकी नहीं थी और अगर कोई विरोध कर रहे थे तो उन्हें आकर बताया जाता तो उसी वक्त उसे बदल दिया जाता लेकिन इसे मुद्दा बना दिया गया। लेकिन भी लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए इसके स्वरूप को बदल दिया गया क्योंकि वह खुद भी सनातनी है और नहीं चाहते की कोई नाराजगी रहे। आरआर स्पोर्टिंग क्लब के नहीं ठीक है पदाधिकारी ने लोगों से विनती की है कि गलतियों को ठीक कर लिया गया है इसीलिए वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें बाइट.... रोहित यादव, कोषाध्यक्ष,आरआर स्पोर्टिंग क्लब
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Sept 26, 2025 05:04:44
Darbhanga, Bihar:स्लग-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज दरभंगा दौरा, तैयारी पूरी 1.30 में पहुचेंगे मिथला संस्कृत शोध संस्थान पहुचेंगे,करोड़ो रूपये की देंगे सौगात,जिले की 3300 करोड़ की लागत से बनने वाले 61 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 96 करोड़ की लागत से 36 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन। 48करोड़ की लागत से मिथिला शोध संस्थान में बनेगा भवन,8 करोड़ से प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों के संग्रह हेतु बनेगा भवन मुख्यमंत्री करेगे शिलान्यास, साढ़े बारह हजार से अधिक प्राचीन एवं दुर्लभ पांडुलिपियों का यहां संग्रह मुख्यमंत्री पांडुलिपियों का करेंगे अवलोकन। प्रगति यात्रा के दौरान की थी घोषणा,ग्रामीण विधानसभा के राघोपुर में होगी जनसभा, एंकर-आज दरभंगा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3976 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा आ रहे हैं। वे दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे करीब 1.30 हवाईमार्ग से मिथला संस्कृत शोध संस्थान पहुचेंगे, इस दौरान मिथिला शोध संस्थान में योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन एवं जीविका दीदियों, पेंशनधारियों व लाभुकों से संवाद स्थापित करेंगे। इसके अलावा मनीगाछी के राघोपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। वे 3463 करोड़ 20 लाख की लागत से 94 विकासात्मक योजनाओं एवं 465 करोड़ 89 लाख की लागत से सिंचाई, भवन एवं विकास संबंधी अन्य कुल 51 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे 47 करोड़ 74 लाख की लागत से सिंचाई, भवन, विद्युत एवं विकास संबंधी कुल 32 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। राघोपुर खेल मैदान में हाईटेक टेंट बनाया गया है। 1.45 घंटे दरभंगा में रहेंगे। बाइट 1,संजय सरावगी,बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री
0
comment0
Report
CDChittaranjan Das
Sept 26, 2025 05:04:29
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Sept 26, 2025 05:04:05
Ranaghat, West Bengal: *সুবর্ণ জয়ন্তী বর্ষে এলাকার প্রবীণ নাগরিকদের দিয়ে পুজোর শুভ সূচনা* বিদ্যাসাগর বিদ্যাপীঠ পুজো কমিটি তাদের সুবর্ণ জয়ন্তী বর্ষে পুজোর ভাবনায় তুলে এনেছে এক সামাজিক বার্তা "মুক্ত চিন্তার উড়ান"। এবারের মণ্ডপটি নির্মাণে ব্যবহৃত হয়েছে কলসি, কাট, বাঁশ, কাপড় ও থার্মোকল। মণ্ডপের থিম ‘মুক্ত বিহঙ্গ’, যেখানে পাখিকে স্বাধীনতার প্রতীক হিসেবে তুলে ধরা হয়েছে। বিশাল এক টাওয়ারের চারপাশে অসংখ্য পাখির মডেল, কোথাও মন্ডপের ভেতরে ফুটিয়ে তোলা হয়েছে , পাখিকে খাঁচা মুক্ত করা। পাশাপাশি মন্ডপের প্রবেশপথে একটি মানুষের অবয়ব, যার পিঠে ডানা প্রতীক হিসেবে দাঁড় করানো হয়েছে মুক্তির চিন্তার। শুধু মণ্ডপ নয় তাদের প্রতিমাতেও রয়েছে এক সামাজিক বার্তা যেখানে , প্রতিমার সাথে জুড়ে দেয়া হয়েছে পাখির ডানা।উদ্যোক্তারা জানান, আমাদের এবছর সুবর্ণ জয়ন্তী বর্ষে সামাজিক বার্তা দিতে এই বছরের থিম "ইচ্ছেডানা"। বর্তমান সময়ে চিন্তার স্বাধীনতা কতটা বিপন্ন, তা-ই ফুটে উঠেছে এই থিমে।বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় এই মণ্ডপের উদ্বোধন করা হয় এলাকার প্রবীণ নাগরিকদের হাত ধরে, যা এক অনন্য দৃষ্টান্ত। রাজনৈতিক বা প্রশাসনিক নেতাদের পরিবর্তে সমাজের অভিজ্ঞদের মাধ্যমে উদ্বোধন করে তারা সম্মান জানিয়েছেন পুরনো প্রজন্মকে। ষষ্ঠীর আগেই মণ্ডপের দরজা খুলে দেওয়া হয়েছে যাতে ভীড় এড়িয়ে সকলে স্বচ্ছন্দে দর্শন করতে পারেন।শান্তিপুর থানার অন্তর্গত ফুলিয়া বিদ্যাসাগর বিদ্যাপীঠ পুজো কমিটি শুধুমাত্র পুজোর আয়োজন নয়, সমাজের জন্য এক চিন্তার দরজা খুলে দিল।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 26, 2025 05:02:56
Jalabaria, West Bengal:সরকারি বেসরকারি স্কুলে ক্যাম্পের মাধ্যমে আদার সমস্যা মেটাবে ডাক বিভাগ নকিব উদ্দিন গাজী 260925ZG_DH_POST_OFFICE আদার সমস্যা সমাধানে একাধিক রদবদল করল ডাক বিভাগ।স্কুলে ক্যাম্প করে আধার কার্ডের সমস্যা সমাধান করবে ডাক বিভাগ রাজ্য সরকারের সঙ্গে প্রাথমিক আলোচনার মধ্যে দিয়ে এমনটাই উঠে আসে পূজোর পরেই শুরু হবে এমনই উদ্যোগ ডাক বিভাগের। পোস্ট অফিসের গ্রাহকদের একাধিক পরিষেবার উন্নতির পাশাপাশি আধার কার্ডের সমস্যা সমাধানের নয়া উদ্যোগ নিল পোস্ট অফিস সেই নিয়ে একটি সেমিনার হয় দক্ষিণ ২৪ পরগনা ডায়মন্ড হারবারে, বারাইপুর ডিভিশনের পক্ষ থেকে এই অনুষ্ঠান হয় যেখানে উপস্থিত ছিলেন ডায়মন্ডহারবার পৌরসভার চেয়ারম্যান প্রণব কুমার দাস বিধানসভার বিধায়ক পান্নালাল হালদার ও অশোক কুমার চিপ পোস্টমাস্টার জেনারেল ওয়েস্ট বেঙ্গল এবং সিকিম দায়িত্বে থাকা এমনটাই জানালেন, এমনকি ছাত্র-ছাত্রীদের আধার কার্ডের সমস্যা সমাধান হবে এবারে প্রতিটি সরকারি এবং বেসরকারি ইস্কুলে ক্যাম্প করার মাধ্যমে এই আধার কার্ড আপডেট করা হবে এবং নতুন ভাবে করা হবে। যাতে কোনভাবেই সমস্যা না পড়তে হয় তারই পরিকল্পনা নেয়া হয়েছে পাশাপাশি গ্রাহকদের বাড়িতে বাড়িতে এটিএম সিস্টেমের মতন টাকা পরিষেবা দেয়া হবে কোন ব্যক্তি কোন সময় সমস্যা হলে পোস্ট অফিসে ফোন করলেই মোবাইলের মাধ্যমে পিয়ন গিয়ে নগদ টাকা দেবে , পাশাপাশি পোস্ট অফিসের নিজস্ব যে হারবার সেটাকে নতুন করে আপডেট করা হয়েছে এর ফলে দ্রুত পরিষেবা পাবে সমস্ত গ্রাহকরা একাধিক পরিষেবা এবং রাজ্য মানুষের কাছে পৌঁছে দেওয়ার জন্য বদ্ধপরিকর ডাক বিভাগ।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 26, 2025 05:02:05
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर फलौरिष इवेंट्स द्वारा एक दिवसीय डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन सुवस्तु मैरिज लॉन में किया गया था किया गया था। जहां देर रात कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर मधुलिका गुप्ता, डॉ अनीता मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया है। इस डांडिया नाइट कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गोंडा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांव की महिलाएं और लड़कियां भी शामिल हुई जहां भक्ति और फिल्मी गानों पर एक दूसरे के साथ डांडिया लड़ते हुए और डांस करती हुई नजर आई हैं। वही इस डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था जहां कई पहेलियों का सही उत्तर देने वाली लड़कियों और महिलाओं को गिफ्ट भी देकर के सम्मानित किया गया है। डांडिया नाइट को सकुशल संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के इंतजाम किए गए थे पुरुष सिपाहियों के साथ महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी ताकि डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान लड़कियों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मंच के माध्यम से सभी लड़के लड़कियों और महिलाओं को शारदीय नवरात्रि को लेकर एक संदेश भी दिया गया है। कि जो भी लड़कियां या महिलाएं हैं अगर वह अकेले जा रहे हैं और कोई उनके साथ घटना हो रही है तो तत्काल उनकी मदद करें। इसके साथ ही साथ महिला सुरक्षा को लेकर के भी मंच के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Sept 26, 2025 05:01:48
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश लापता पत्नी कीतलाश एंकर।मैहर अमरपाटन के एक युवक ने अपनी पत्नी को गायब करवाने का आरोप लगाया है वह आप उसने अपनी ममेरी बहन पर लगाया है साथ ही उसने एक व्हाट्सएप चैट भी पुलिस को सौंपी है अमरपाटन मैहर के रहने वाले आशुतोष बंसल ने इलाके में ही रहने वाली संध्या से 7 साल पहले लव मैरिज की थी 2022 में वह पत्नी संध्या को लेकर पढ़ाई करने के लिए जबलपुर आ गया एक प्राइवेट कॉलेज से डी एड कर रहे हैं। आशुतोष के घर पर बेलबाग में रहने वाली ममेरी बहन मानसी अक्सर आती रहती थी आशुतोष और संध्या का 5 साल का बेटा भी है। मानसी और संध्या नंद भाभी थी दोनों में अक्सर खूब बातें होती थी वह साथ में घर से बाहर घूमने भी जाती थी आशुतोष को कभी शक नहीं हुआ कि उसकी पत्नी और बहन के बीच क्या रिश्ता चल रहा है आशुतोष ने बताया कि वह जबलपुर की शीतला माई इलाके में किराए पर मकान लेकर पत्नी और बेटे के साथ रहता था 13 अगस्त की सुबह करीब 5:00 बजे संध्या घर से चली गई। आशुतोष ने पत्नी संध्या के घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया था पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो संध्या रांझी की तरफ जाती हुई दिखाई दी आशुतोष को यकीन था कि संध्या रांझी में है तो मानसी के साथ ही होगी इस आशंका थी कि संध्या अगले दिन सुबह जबलपुर से रीवा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से मैहर जा सकती है वह सुबह करीब 6:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां पर संध्या मिली।आशुतोष ने संध्या से पूछा कि वह कहां थी लेकिन उसने जवाब नहीं दिया उसने थाने चलने की बात की तो संध्या ने कहा कि उसे अमरपाटन ले चलो जबलपुर में नहीं रहना है। इसके बाद आशुतोष पत्नी और बेटे को लेकर घर आ गया जबलपुर से अमरपाटन आने के बाद संध्या एक सप्ताह तक पति आशुतोष के साथ रही। फिर 22 अगस्त को मोबाइल छोड़कर घर से गायब हो गई आशुतोष ने ससुराल जाकर जानकारी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने संध्या का मोबाइल चेक किया तो संध्या और मानसी की चेट मिली जिसे पढ़ कर उसके होश उड़ गए। आशुतोष ने पत्नी संध्या के लापता होने की शिकायत मैहर जिले के अमरपाटन और जबलपुर के घमापुर थाने में दर्ज कराई है दोनों थानों की पुलिस संध्या की तलाश में जुटी है एडिशनल एस पी ने कहा कि घमापुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह मामले में कार्रवाई करें और आशुतोष की पत्नी को जल्द से जल्द दस्तयाब करें बाइट आशुतोष महिला का पति बाइट सूर्यकांत शर्मा ए एस पर जबलपुर
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 26, 2025 05:01:30
Gonda, Uttar Pradesh:ज्वेलर्स की दुकान से 3 झुमकी चोरी कर भाग बदमाश ज्वेलर्स दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, जांच में जुटी गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस। एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारत मिलाप चौराहे पर प्रीतेश कुमार ज्वेलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति सोने और चांदी के आभूषण की खरीदारी करने के लिए आया हुआ था। दुकान मालिक प्रीतेश कुमार द्वारा उसे सोने की 3 झुमकी दिखाई गई। अन्य सोने का जेवरात अंदर लेने के लिए गया इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर सोने की 3 झुमकियां देखते ही देखते लेकर के फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जो अब सोशल मीडिया पर सीसीटीवी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बीते तीन दिन पहले 23 सितंबर की बताई जा रही है। जहां पीड़ित प्रितेश कुमार ने गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि मेरी भारत मिलाप चौराहे पर दुकान है 23 तारीख को देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति आया और वह सोने की झुमकी खरीदने की बात करने लगा। मेरे द्वारा और मेरे दुकान के स्टाफ द्वारा उसे व्यक्ति को तीन जोड़ी सोने के कान की झुमकी दिखाई गई। जैसे ही में हम और मेरे स्टाफ अन्य व्यक्ति को लिए दिखाना शुरू कर दिए। वैसे ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा काउंटर पर रख तीन जोड़ी झुमकी उठाकर के मौके से फरार हो गया है। हम और हमारा स्टाफ जब वापस पहुंचे देखा कि युवक फरार था इसके बाद हम लोगों ने नगर कोतवाली में शिकायत की है। घटना को 3 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक नगर कोतवाली पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगा है।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top