Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Simdega835223

उपायुक्त कंचन सिंह के निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप!

Ravikant Sahu
Jul 05, 2025 13:08:24
Simdega, Jharkhand
location-simdega ravikant सिमडेगा-सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह अचानक सदर अस्पताल पहुंची। उपायुक्त के अचानक सदर अस्पताल पहुंचने से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मी कर्मियों में हड़कंप मच गया । उपायुक्त के अचानक आवश्यक निरीक्षण के क्रम में कई कमियां पाई। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। मुख्य रूप से चिकित्सक और कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की जांच की। जिसमें कई लोग अनुपस्थित पाए गए । किंतु उनका आवेदन तक जमा नहीं था। कई लोगों के बारे में पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक कोई जवाब नहीं दे पा रहे थे। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा कई लोगों के हाजिरी को भी काट दिया। सदर अस्पताल में खराब पड़े 108 एंबुलेंस को भी तत्काल मरम्मत कर उसे सेवा में लगाने का आदेश दिया। निरीक्षण के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त लोगों से के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हाल-चाल जाना।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement