Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
दिल्ली धमाके के पीड़ित बिलाल अहमद संगू बाबनाग्री वांगट गंडरबल पहुंचे
WMWaqar Manzoor
Nov 19, 2025 07:35:03
Body of Bilal Ahmad Sangoo arrives in Babanagri Wangat Ganderbal amid heart-wrenching scenes. Villagers gather in large numbers to receive the Delhi blast victim as grief and sorrow grip the entire community. Speaking to the media, MLA Kangan Mehar Ali said he had spoken to the Chief Minister’s Office to ensure necessary assistance for the bereaved family. He added that the government would extend all possible support during this difficult time.
94
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 19, 2025 08:37:16
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 19, 2025 08:37:16
Patna, Bihar:पटना के मरीन ड्राइव पर मंगलवार को चालान काटने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। रॉन्ग साइड से लौट रहे एक दंपती को पुलिस ने रोका तो मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला पर ही स्कूटी चढ़ाने की कोशिश की। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बार-बार पुलिसकर्मी से कह रही है कि वह गर्भवती है और ऐसा न करें, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसकी बात नहीं सुनी और स्कूटी को आगे बढ़ाने लगे। हालांकि पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठकर उसे ले जाने लगा। महिला सामने खड़ी होकर रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन स्कूटी नहीं रोकी गई और वह उस पर चढ़ाने की कोशिश की गई। करीब 20 मिनट तक महिला स्कूटी सामने खड़े होकर हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। अंततः पुलिसकर्मी के द्वारा महिला को पीछे बैठकर थाने ले जाया गया। बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ मरीन ड्राइव घूमने गई थी। यूटर्न दूर होने के कारण दोनों गाड़ी हाथ में लेकर रॉन्ग साइड से लौट रहे थे, तभी पुलिस कर्मी पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामले की जांच की मांग भी उठ रही है।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Nov 19, 2025 08:36:02
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल धान खरीद घोटाले में 6 मामले दर्ज पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया डीएसपी राजीव कुमार। करनाल में सरकारी अनाज की हेराफेरी और मंडियों में फर्जीवाड़े के मामलों ने प्रशासन और जांच एजेंसियों को गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। जिले में धान घोटाले की जांच जितनी आगे बढ़ रही है, उतने ही नए खुलासे सामने आ रहे हैं। करनाल धान घोटाले में अब तक छह मामले दर्ज हुए हैं अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए हैं धान घोटाले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है । करनाल थाना शहर थाना सदर,थाना असंध,थाना बुटाना और थाना इंद्री में मामले दर्ज किए गए हैं पुलिस की कई टीमें जांच कर रहे हैं और इसमें जो भी अन्य दोषी होंगे उनको भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा । डीएसपी राजीव कुमार ने बताया धान 6 मामलों में करनाल अनाज मंडी के बर्खास्त मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली को गिरफ्तार किया गया है करनाल के असंध से भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक राइस मिलर है और 1 अन्य व्यक्ति है। करनाल में सरकारी अनाज की हेराफेरी और मंडियों में फर्जीवाड़े के दो बड़े मामलों ने प्रशासन और जांच एजেন্টियों को गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। जिले में धान घोटाले की जांच जितनी आगे बढ़ रही है, उतने ही नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंद्री के यूनाइटेड फूड्स राइस मिल में हुई भौतिक जांच में करीब 10 हजार क्विंटल धान कम पाया गया। यह मामले ने विभागीय निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस विभागीय इंस्पेक्टर के जिम्मे धान के आगमन, भंडारण और निकासी की ट्रैकिंग थी, उसकी भूमिका अब संदेह के घेरे में है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में धान बिना किसी विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज हुए कैसे गायब हो सकता है। फिजिकल जांच के बाद विभागीय अधिकारी भी मान रहे हैं कि इस प्रकार की अनियमितता बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मिल मालिकों के अलावा अन्य कौन-कौन इस हेराफेरी में शामिल था। यह पहला मामला नहीं है जब जिले में धान के स्टॉक में इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई हो। इससे पहले असंध की दो मिलों में करीब 9.25 करोड़ रुपए का धान कम मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। सग्गा और पखाना की मिलों में भी इसी तरह की अनियमितता सामने आ चुकी है। इन मामलों में पुलिस ने एक आरोपी सुनील गोयल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मान रहे हैं कि यह कोई एक-दो मिलों तक सीमित घोटाला नहीं, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है। करनाल अनाज मंडी में हुए फर्जी गेटपास घोटाले में नई कार्रवाई की गई है। इस मामले में ऑक्शन रिकॉर्डर यशपाल को मुख्यालय ने निलंबित कर दिया है। भले ही उसका नाम प्रारंभिक एफआईआर में नहीं था, लेकिन पुलिस जांच में यह साफ हुआ कि निलंबित मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली, सचिव आशा रानी और यशपाल ने मिलकर फर्जी गेटपास बनवाए थे। धान घोटाले और गेटपास फर्जीवाड़े के दो बड़े मामलों ने करनाल के प्रशासनिक ढांचे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर मिलों में सरकारी धान का स्टॉक कम मिलना विभागीय निगरानी की खामियों को उजागर कर रहा है, तो दूसरी ओर गेटपास मामले ने मंडी सिस्टम में मौजूद कमियों को सामने ला दिया है। दोनों मामलों में कई कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है, इसलिए जांच एजेंसियां अब दोनों नेटवर्क के बीच संभावित कनेक्शन भी तलाश रही हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री ने धान घोटाले व फर्जी गेटपास के मामले पर कहा कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए कुछ नियम बनाए थे, लेकिन उनका दुरूपयोग किया गया। धान घोटाले या फिर फर्जी गेटपास मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सबके खिलाफ कार्रवाई की
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Nov 19, 2025 08:35:44
Kota, Rajasthan:महावीर नगर इलाके में हरिओम नगर में पति-पत्नी की आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी का कान काट दिया। पति ने उसे जूस पीने के बहाने बाहर बुलाया और मारपीट शुरू की। आपसी विवाद के चलते महिला पिछले 2 महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। गांव से डॉक्टर को दिखाने के बहाने कोटा बुलाया और रात को ड्यूटी से पति आया, इसके बाद जूस पिलाने के लिए बाहर ले गया, अचानक मारपीट शुरू कर दी; कांटो की झाड़ियों में धक्का देकर गिराया और चाकू से उसका एक तरफ का कान काट दिया। जिसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरजेश पत्नी खुशराज प्रजापति का उसके पति से झगड़ा होने पर चाकू से गिरजेश का कान काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Nov 19, 2025 08:35:24
Jaisalmer, Rajasthan:दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौथे आरोपी को गिरप्तार कर पुलिस ने करवाया सीन रिक्रिएशन, मोहंगढ़ जैसलमेर जैसलमेर के मोहनगढ़ में दीपावली की रात हुए चर्चित दौहरे हत्याकांड मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश में पुलिस ने चौथे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी. पुलिस ने आरोपी परमजीत उर्फ पम्मा उर्फ मामा को पंजाब के मुखसर से दस्तयाब कर मोहनगढ़ लाया गया था. आरोपी के पास से 2 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए. इससे पहले इस पुरे मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने आरोपी से सीन रिक्रिएशन करवाया. इस दौरान आरोपी को मोहनगढ़ बस स्टैंड, किले के पास, आरसीपी कॉलोनी रोड, नहर की पुलिया और घटना स्थल पर ले जाया गया. पूरे सीन रिक्रिएशन के दौरान मोहनगढ़ थाना अधिकारी नाथू सिंह मय जाब्ते के मौजूद रहे. बस स्टैंड पर कार्रवाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. गौरतलब है कि दीपावली की रात मोहनगढ़ कृषि उपज मंडी के पास व्यापारी मदनलाल सरस्वत और मुनीम रेवतमल की हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी व्यापारी की गाड़ी व नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी थी और अब चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद केस की कड़ी और मजबूत हो गई है.
0
comment0
Report
GJGaurav Joshi
Nov 19, 2025 08:35:09
Nainital, Uttarakhand:चाइना पीक घूमने गया 12वीं का छात्र जंगल में भटका, पुलिस–एसडीआरएफ ने 11 घंटे बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू नैनीताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब चाइना पीक घूमने गया 12वीं का छात्र जंगल में लापता हो गया। रुद्रपुर निवासी जयस कार्की अपने पांच साथियों के साथ नैनीताल घूमने आया था। सभी दोस्त शाम के समय ट्रेकिंग के लिए दो समूहों में बंटकर निकले थे.चार लोग चाइना पीक की ओर जबकि दो कैमल्स बैक पहाड़ी की तरफ गए. देर शाम जब सभी नीचे लौटने लगे तो अचानक जयस रास्ते से भटक गया. दोस्तों के अनुसार, जयस कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए नीचे उतर रहा था. आधे रास्ते के बाद वह नजरों से ओझल हो गया. सभी को लगा कि शायद वह सीधे प्रवेश द्वार पर पहुंच गया हो, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी वह नहीं मिला. फोन करने की कोशिश भी नाकाम रही. घबराकर दोस्तों ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई. रातभर टॉर्च की रोशनी में घने जंगलों में खोजबीन की गई, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चल सका. नयना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि मंगलवार को कुल छह छात्र नैनीताल आए थे. इनमें से चार सुरक्षित नीचे लौट आए, जबकि दो रास्ता भटक गए. भटके हुए दो छात्रों में से एक खुद वापस आने में सफल हुआ, लेकिन जयस गहरे जंगल की ओर निकल गया था। नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह कार्की ने बताया कि रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान असफल रहने के बाद सुबह 5 बजे ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया. वन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने तेज ढलानों और घने पेड़ों के बीच सर्च जारी रखा. आखिरकार करीब 11 बजे टीम को सफलता मिली और जयस को सुरक्षित खोज लिया गया. बचाव दल के मुताबिक छात्र काफी थका हुआ था लेकिन खतरे से बाहर था. उसे प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद टीम ने परिवार को सूचना दी. इस घटना के बाद प्रशासन ने ट्रेकिंग पर जाने वाले युवाओं को हिदायत दी है कि बिना गाइड, बिना समूह से अलग हुए और ईयरफोन लगाकर पहाड़ी रास्तों पर न चलें.
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Nov 19, 2025 08:33:47
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Nov 19, 2025 08:33:38
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्या प्रताप सिंह पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। एसएसपी देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने दिव्या प्रताप के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए। उन पर कार रोककर मारपीट करने और लाइसेंसी पिस्तौल-रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने के गंभीर आरोप लगे थे। जांच में 32 बोर की रिवॉल्वर और एक बंदूक समेत सभी लाइसेंसों के दुरुपयोग और नियम उल्लंघन के प्रमाण मिले, जिसके बाद निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। डीएम मयूर दीक्षित ने पुलिस आख्या का अवलोकन करने के बाद तीनों लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही एसएसपी देहरादून और हरिद्वार को निर्देश दिया गया है कि दिव्या प्रताप को कारण बताओ नोटिस की तामील कराई जाए और सभी निलंबित असलहे कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा कराए जाएं। बाइट - मयूर दीक्षित जिलाधिकारी हरिद्वार
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 19, 2025 08:33:09
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ଟି.ଏଲ୍.ଏମ୍ ମେଳା ଆୟୋଜିତ। ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ରେ ଥିବା କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ସୃଜନଶୀଳତା, ନବସୃଜନ ଏବଂ ଅଭିଜ୍ଞତାମୂଳକ ଶିକ୍ଷାର ପ୍ରଦର୍ଶନ ପୂର୍ବକ ଏକ TLM ମେଳା ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ପ୍ରଥମ ରୁ ୫ମ ଶ୍ରେଣୀ ର ୪ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଏହି ମେଳାରେ ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କ ମାର୍ଗଦର୍ଶନ ବେଳେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର TLM ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିଥିଲେ। ଆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କୁ ବିଦ୍ୟାଳୟର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପଙ୍କଜ ଭାର୍ଷ୍ଣେୟ ଉଦଘାଟିତ କରିବା ସହ ଷ୍ଟଲ ପରିଦର୍ଶନ କରି ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କ ପାଠ୍ୟକ୍ରମ କୁ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ପ୍ରସ୍ତୁତି କାର୍ଯ୍ୟ କୁ ଭୂୟସୀ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ବିଦ୍ୟାଳୟ ରେ ଶିକ୍ଷକ ଙ୍କ ପାଠକ୍ରମ ପିଲାମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଥିବା ଲୁକ୍କାୟିତ ପ୍ରତିଭା ଏହି ମେଳାରେ ପ୍ରଦର୍ଶିତ କରାଯାଇଥିଲା। ଏହି ଟି.ଏଲ୍.ଏମ୍ ମେଳାରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଅଭିଭାବକ ଓ ପିଲାମାନେ ମାନେ ଷ୍ଟଲ ପରିଦର୍ଶନ କରି ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଏଭଳି ପ୍ରୟାସ ଶିକ୍ଷା-ସମୃଦ୍ଧ ଗଢିବାରେ ସାହାଯ୍ୟ କରିବ। ଅଭିଭାବକ ମାନେ ଏହି ମେଳାରେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଏଭଳି କାର୍ୟକ୍ରମକୁ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ଟି.ଏଲ୍.ଏମ୍.ମେଳାରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ନିଜର କାର୍ଯ୍ୟ ଦକ୍ଷତା ପ୍ରତିପାଦନ କରି ଉତ୍ସାହିତ ଥିବାବେଳେ ବିଦ୍ୟାଳୟ ତରଫରୁ ଦିତୀୟ ବର୍ଷ ଏହି ମେଳାରେ ଆୟୋଜନ କରା ଯାଇଥିଲା। ଶିକ୍ଷାର୍ଥୀ ମାନଙ୍କ ର ସାମଗ୍ରିକ ବିକାଶ ପ୍ରତି ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ପ୍ରତିବଦ୍ଧତା କୁ ସୁଦୃଢ଼ କରିବ ବୋଲି ବିଦ୍ୟାଳୟ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପଙ୍କଜ ଭାଷ୍ଣେୟ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -୧- ସୁବ୍ରଜିତ ନାୟକ।(ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକ, କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ) ବାଇଟ -୨- ପଙ୍କଜ ଭାଷ୍ଣେୟ (ଅଧ୍ୟକ୍ଷ, କେନ୍ଦ୍ରୀୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Nov 19, 2025 08:32:45
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 19, 2025 08:32:16
Bihar:समस्तीपुर में गुप्त सूचना के आधार पर रोसड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार 18नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे पुलिस टीम ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के कामधेनु ईंट चिमनी के पास छापेमारी कर एक हाईवा ट्रक और एक मालवाहक टेम्पो से अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की। हाईवा ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02T 5625 और टेम्पो रजिस्ट्रेशन नंबर BR33GB 1874 पर लदी शराब को कहीं उतारने की तैयारी की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 165 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जप्त शराब की कुल बाजारू कीमत लगभग 14 लाख रुपया से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि वाहनों को जब्त कर लिया गया है और शराब कारोबारियों की पहचान के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब को पड़ोसी राज्य से लाकर समस्तीपुर जिले में खपाने की योजना थी। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही शराब माफियाओं की गिरफ्तारी की जाएगी। जिले में लगातार बढ़ रही शराब तस्करी को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0
comment0
Report
EGE GOPI
Nov 19, 2025 08:31:56
Kharagpur, West Bengal:আর্থিক চাপেই কি আত্মঘাতী রেশন ডিলার? রহস্যে মোড়া সবংয়ের বড়চাহারার মৃত্যু নিজস্ব সংবাদদাতা: গলায় ফাঁস লাগানো অবস্থায় রেশন ডিলারের দেহ উদ্ধারকে কেন্দ্র করে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়াল পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার সবং ব্লকের ৩ নম্বর দাঁদরা এলাকার বড়চাহারা এলাকায়। বুধবার সকালে বাড়ির পাশে একটি বাগান থেকে মদনমোহন ভট্টাচার্য (৭৫) নামের ওই রেশন ডিলারের ঝুলন্ত দেহ দেখতে পান এলাকাবাসী। খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছায় সবং থানার পুলিশ。 স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, দীর্ঘদিন ধরেই আর্থিক টানাপোড়েনে ভুগছিলেন মদনবাবু। নিত্যদিনের হিসেব-নিকেশ, বকেয়া টাকা নিয়ে চরম মানসিক অবসাদে পড়েছিলেন তিনি। প্রতিবেশীদের দাবি, গত কয়েকদিন ধরে তাঁকে অত্যন্ত চিন্তিত ও অস্থির দেখা যাচ্ছিল। তবে ঠিক কী কারণে তাঁর মানসিক অবসাদ বেড়েছিল, তা নিয়ে একাধিক প্রশ্ন উঠছে এলাকায়。 পুলিশ সূত্রের দাবি, বাড়ি থেকে কোনো সুইসাইড নোট মেলেছে। ফলে আর্থিক চাপের জেরে আত্মহত্যা নাকি এর পিছনে রয়েছে অন্য কোনও কারণ—তা খতিয়ে দেখতেই শুরু হয়েছে পূর্ণাঙ্গ তদন্ত। প্রাথমিকভাবে পরিবারের সদস্য, প্রতিবেশীদের জিজ্ঞাসাবাদ শুরু করেছে পুলিশ। রেশন দোকানের হিসেব-নিকেশ, লেনদেনের খাতা, সাম্প্রতিক আর্থিক লেনদেন—সবই খুঁটিয়ে দেখা হচ্ছে বলে জানা গিয়েছে। বুধবার সকাল থেকেই বড়চাহারা এলাকায় উপচে পড়ে মানুষের ভিড়। অনেকে আবার সন্দেহ প্রকাশ করে বলছেন, “টাকা নিয়ে চাপ তো ছিলই, কিন্তু ওঁর মতো মানুষ হঠাৎ এমন সিদ্ধান্ত নেবেন—এটা মানা কঠিন।” পুলিশ দেহটি উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠিয়েছে খড়গপুর মহকুমা হাসপাতালে। ময়নাতদন্তের রিপোর্টের উপর নির্ভর করেই মৃত্যুর প্রকৃত কারণ সম্পর্কে পরবর্তী পদক্ষেপ নেবে তদন্তকারী দল। মানসিক অবসাদ, আর্থিক চাপ নাকি অন্য কোনও অজানা কারণ—মদন মোহন ভট্টাচার্যের শেষ সিদ্ধান্তের পিছনে থাকা সত্যিটা কী? সেই উত্তর এখন পুলিশের তদন্তেই নির্ভর করছে। তবে একটি আকস্মিক মৃত্যুকে ঘিরে শোকের ছায়ায় ঢেকে গেছে বড়চাহারা গ্রাম।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Nov 19, 2025 08:30:59
Narayanpur, Jharkhand:बिहार और झारखण्ड को जोड़ने वाली पूल का निर्णय अब शुरू होगा. बिहार के पड़ूका से झारखण्ड केगढ़वा जिले के श्रीनगर तक पूल बनना है. दो वर्षो से काम बंद था; पहले की कम्पनी को डिबार घोषित किया गया. पूल में आई दरार के बाद बिहार सरकार ने एक्शन लिया; केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार से पूल का शिलान्यास किया. सोन नदी पर बना यह पूल ही दोनों राज्यों को जोड़ेगा. पूल के उस पार रोहतास जिले का पडूका है, इस पार गढ़वा जिला का श्रीनगर इलाका. दो वर्ष पहले गडकरी ने इस योजना की आधारशिला बिहार से रखी थी; बाद में कम्पनी ने काम शुरू किया लेकिन दरार के कारण इसे रोक दिया गया; कंपनी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. अब अधूरे काम को पूरा करने के लिए हरियाणा की कम्पनी गढ़वा की तरफ से काम शुरू करेगी. साइड इंचार्ज ने कहा हम बहुत जल्द बनाकर चालू कर देंगे. पहले पूल में आई दरार के बारे में विभाग बताएगा वही करेंगे. यह पूल निर्माण बिहार के सरकारी विभाग देख रहा है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि पूल बन जाने से दूरी घटेगी; अभी नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है. पूल निर्माण अभी बंद है; कुछ खराबी थी लेकिन अब बन रहा है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top