Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
दिल्ली बम विस्फोट के पीड़ित बिलाल अहमद सांगू के परिवार को मदद की मांग
WMWaqar Manzoor
Nov 19, 2025 08:33:27
After the dead body of Bilal Ahmad Sangoo, who died in the Delhi blast, reached his native village Babanagri Wangat, Apni Party Constituency In-charge Kangan, Atta Mohammad, expressed deep sorrow over the tragic loss. Atta Mohammad said that Bilal belonged to a poor family and urged the government to provide full support and assistance to them in this difficult time. Calling the Delhi car blast an “unfortunate incident,” he said that terrorism has no religion. He further appealed to the government to ensure the safety of people from Jammu and Kashmir who are working or studying in different parts of the country.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 10, 2026 09:16:24
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कोतवाली इलाके की केशव धाम चौकी अंतर्गत रुक्मणी विहार स्थित एलआईजी सोसाइटी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ गोल्डन जिम के बाहर खड़े परखम गुर्जर निवासी एक युवक नवीन पर जिम में ही कार्यरत दो युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। मारपीट इतनी भयावह थी कि हमले में नवीन का कान बुरी तरह फट गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अजय और विजय भी परखम गुर्जर के ही निवासी हैं, जो वर्तमान में जन्मभूमि लिंक रोड पर रह रहे हैं और उक्त गोल्डन जिम में काम करते हैं। पीड़ित नवीन ने लहूलुहान हालत में वृन्दावन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पास लगे CCTV कैमरे में मारपीट की यह पूरी घटना कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब पुलिस के पास हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। नोट । मारपीट का सीसीटीवी फुटेज ।
0
comment0
Report
NMNITESH MAHAJAN
Mar 10, 2026 09:15:29
Jalna, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर में उद्योगों को गैस आपूर्ति बंद हो गई है, जिसकी वजह से 30 कंपनियों केकाम पर खतरा मंडरा रहा है। केंद्र सरकार ने Propane और Butane का घरेलू उपयोग तक सीमित रखने का निर्णय लिया है, जिसके कारण उद्योगों में गैस का स्टॉक घट रहा है और जल्द ही छोटे- बड़े कारखानों को उत्पादन रोकना पड़ सकता है। क्षेत्र के उद्योगक्षेत्रों में शॅंड्रा, वाळุज और चित्तेगाव औद्योगिक वसाहतों के करीब 30 बड़े कारखाने अब गैस की कमी से प्रभावित हो रहे हैं, और अगले दो दिनों में वास्तव में तालाबंदी संभव दिख रही है। उद्योग संगठनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उचित समाधान की मांग की है ताकि सप्लाई फिर से सुचारू हो सके।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Mar 10, 2026 09:06:18
Raipur, Chhattisgarh:विधानसभा में आज मुसुआ यानी चूहै छाए रहे....प्रश्नकाल के खत्म होते ही मुसुवा का मुद्दा उछलने लगा.... कांग्रेस ने इसपर स्थगन प्रस्ताव पेश किया....स्थगन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि चूहों ने प्रदेश में 22 लाख क्विंटल धान खा लिया, इतना धान खाने के लिए 60 करोड़ चूहों की जरूरत होगी....महंत ने कहा कि छग के लाखों किसानों का धान खरीदने में सरकार असफल रही ....धान को सुरक्षित जगह रखने का प्रयास सरकार ने किय ...जहां जहां धान रखा वहां कहा गया कि इसे मुसवा खा गए हैं.... कांग्रेस ने पूरे मामले की जांच की मांग की.... जिसे सभापति ने मंजूर नहीं किया... इससे नाराज़ कांग्रेस ने वाक आउट कर दिया...
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 10, 2026 09:05:39
Noida, Uttar Pradesh:बाइट श्रेयसी सिंह, खेल मंत्री बिहार सरकार भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्डकप में शानदार जीत और इशान किशन की ज़बरदस्त पारी खेलने को लेकर बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान भारतीय क्रिकेट टीम और इशान किशन का प्रदर्शन गर्व करने वाले था , एक बिहारी के होने के नाते हम गर्व करते हैं और हम आशा करते हैं की बिहार के बच्चे इसी तरीके से आगे बढ़े खेल विभाग की तरफ से उन सभी को बेहतर व्यवस्था मिल पाए। श्रेयसी सिंह ने कहा कि इशान किशन जो कि बिहार के बच्चे हैं انہوں ने इतनी शानदार पारी खेल कर ना सिर्फ भारत का बल्कि बिहार का भी नाम ऊंचा किया है । हम चाहते हैं की बिहार के खिलाड़ी इसी तरीके से बिहार को और भारत को विजय के मुकाम तक पहुंचाते रहे। हम एक खिलाड़ी से खेल मंत्री बन चुके हैं तो निश्चित रूप से हम यह प्रयास करेंगे की बिहार के खिलाड़ियों को वह सारी सुख सुविधा और व्यवस्था दे सके और उनका मान सम्मान बढ़ाया जा सके इसके लिए हम और हमारी सरकार पूरी तरीके से समर्पित हैं .
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 10, 2026 09:02:42
Jaisalmer, Rajasthan:जागरुकता यात्रा पहुंची केरालिया, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत लाठी, जैसलमेर कृषि एवं पारिस्थितिकी विकास संस्थान कृपाविस की ओर से लूणी नदी के उद्गम क्षेत्र पुष्कर, अजमेर एवं नदी के आसपास नागौर जिले में स्थित ओरणों के विभिन्न गांवों से समुदायों के प्रतिनिधियों की ओर से निकाली जा रही यात्रा क्षेत्र के केरालिया गांव पहुंची। 25 प्रतिनिधियों का दल मंगलवार को आईनाथ माता ओरण केरालिया पहुंचा है। यहाँ लोगों ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उक्त यात्रा अगले तीन दिन जैसलमेर जिले के रामदेवरा, सोढाकोर, डेलासर, हमीरा केरालिया, भादरिया ओरणों में समुदायों से वार्ता करेगी। इसके साथ ही ओरण संरक्षण को लेकर चर्चा की जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से ओरण संरक्षण को लेकर दिए गए ऐतिहासिक निर्णय को लेकर संस्थान की ओर से जनजागरण किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। प्रतिनिधियों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही ओरण भूमियों के संरक्षण को लेकर चर्चा कर लोगों से सहयोग की अपील की。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 10, 2026 09:02:24
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर ईरान-इजरायल युद्ध की आंच अब राजस्थान की रसोई तक, कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी, डूंगरपुर में कारोबार ठप होने की कगार पर बॉडी -तेल कंपनियों के इस अचानक आए संदेश ने व्यापार जगत में हड़कंप मचा दिया है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। डूंगरपुर जिले में भी डीलर को मैसेज मिलने के बाद सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी गई है। जी मीडिया की टीम ने इस संकट का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिए डूंगरपुर शहर की एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान और रेस्टोरेंट का रियलिटी चेक किया। वहां के हालात काफी चिंताजनक नजर आए। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उनके यहां रोजाना 4 कमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है। वर्तमान में उनके पास केवल आज भर का स्टॉक बचा है। संचालकों का कहना है कि यदि कल तक नई सप्लाई नहीं मिली, तो उन्हें अपना किचन मजबूरन बंद करना पड़ेगा, जिससे पूरा बिजनेस ठप हो जाएगा। शादियों और त्योहारों के इस सीजन में कैटरिंग और हलवाइयों के पास पहले से ही कई ऑर्डर बुक हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस की किल्लत न केवल व्यापारियों का आर्थिक नुकसान करेगी, बल्कि आम जनता के लिए भी परेशानी का सबब बनेगी। फिलहाल सभी की नजरें तेल कंपनियों के अगले आदेश पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Mar 10, 2026 09:00:50
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी, ISI के नाम से आया ई-मेल; दोपहर 1 बजे 5 गैस बम फटने की चेतावनी, डाकघर खाली कर सील जैसलमेर सरहदी जिले जैसलमेर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के मुख्य डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नाम से आए इस मेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। ई-मेल में चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में पांच गैस बम ब्लास्ट किए जाएंगे। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। सुरक्षा के लिहाज से पासपोर्ट सेवा केंद्र को तुरंत खाली कराकर सील कर दिया गया और वहां मौजूद सभी कर्मचारियों व आवेदकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे मुख्य डाकघर को भी खाली करवा दिया गया। डाकघर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर पुलिस ने चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया, जिससे आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी सूचना मिलते ही जैसलमेर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार ई-मेल में “पांच गैस बम” की धमकी दी गई थी, इसलिए हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। सीमावर्ती जिला होने के कारण सेना की खुफिया एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। साइबर सेल कर रही जांच पुलिस और साइबर सेल अब उस आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे यह ई-मेल भेजा गया। प्रारंभिक तौर पर इसे दहशत फैलाने की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन ISI का नाम सामने आने के कारण पुलिस इसे साइबर टेरर के नजरिए से भी जांच रही है। फिलहाल डाकघर परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी है और आमजन की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 10, 2026 09:00:27
Baran, Rajasthan:संभागीय आयुक्त का केलवाड़ा अस्पताल में औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी ​बारां के केलवाड़ा में कोटा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को केलवाड़ा स्थित उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मिली खामियों और अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त अग्रवाल उस समय बिफर पड़े जब उन्होंने देखा कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं थे। साथ ही, डॉक्टरों की टेबल पर आवश्यक मेडिकल इंस्ट्रुमेंट (उपकरण) नदारद मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा में अनुशासन और संसाधनों की उपलब्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर में स्थित पुराने और जर्जर हो चुके खंडहर भवनों को लेकर भी आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने इन असुरक्षित ढांचों को तुरंत जमींदोज करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और परिसर का सौंदर्यीकरण हो सके।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 10, 2026 09:00:14
Jaipur, Rajasthan:ईरान—इजरायल युद्ध के चलते अब भारत देश में गैस का संकट देखा जा रहा है। बाजार में हलवाई की दुकानों और समोसे की दुकानों पर बेवजह गैस जलाया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हल्की लौ जलाना जरूरी है ताकि डबल खर्च न हो। यदि गैस किल्लत होगी तो इलेक्ट्रिक चूल्हे या कोयला भट्टी का उपयोग किया जाएगा। गैस बचाने के लिए बेवजह नहीं जलाने की जागरूकता की जरूरत है। जयपुर के बाजारों में गैस सिलेंडरों की कमी से व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। होटल्स और रेस्टोरेंट पर खाने की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे पर्यटन और रोजगार पर असर पड़ेगा। हलवाई और समोसे दुकानदार गैस संकट के चलते व्यापार के ठप होने की बात कर रहे हैं। वे लौह गैस बचाने के लिए हल्की लौ का उपयोग कर तेल तापमान बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। अगर गैस नहीं मिले तो इलेक्ट्रिक चूल्हे, कोयला भट्टी, या केरोसिन चूल्हे का इस्तेमाल संभव होगा। कॉमर्सियल गैस की आपूर्ति में बाधा के कारण बाजार और सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top