Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
BJP प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इltija Mufti के बयान पर आतंकियों को महिमामंडन का आरोप लगाया
SBShowket Beigh
Nov 19, 2025 08:33:47
Srinagar,
BJP spokesperson Altaf Thakur delivered a sharp attack to PDP leader Iltija Mufti’s comments over a doctor blowing himself up, accusing her of creating a “shameful and dangerous attempt to glorify terrorists and mislead Kashmir’s youth.” Thakur said it was disturbing that certain MLAs and MPs were defending individuals responsible for the killing of 12 innocent people, instead of standing with bereaved families. He argued that objections to anti-terror operations—particularly the demolition of terrorist hideouts—send a poisonous message that emboldens radicalisation. Thakur said political families push poor children toward violence while their own children live abroad, study in elite institutions, and return to positions of power. Citing scholar Maulana Waheeduddin Khan, he stressed that terrorism, suicide attacks and killing of innocents are unequivocally forbidden in Islam. Thakur accused traditional political dynasties of repeating the same mistakes that fuelled past radicalisation before Article 370’s abrogation. Urging people to reject such politics, he said Kashmir must prioritise peace, progress and the protection of its youth. Concluding, he remarked that leaders who admire terrorists should first “send their own children to that path before lecturing Kashmiris.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YMYadvendra Munnu
Dec 11, 2025 07:01:14
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग NIAने झारखंड के हजारीबाग में बड़ी छापेमारी शुरू कर दी है। दिल्ली और रांची से आई NIA की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात से कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट कांड से सीधे जुड़ी हुई है। मौके पर CRPF की भारी फोर्स तैनात है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारी भी NIA टीम के साथ मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस इस पूरे ऑपरेशन पर चुप्पी साधे हुए है और कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुए कुछ संदिग्ध नेटवर्क का झारखंड कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद NIA ने हजारीबाग को टारगेट किया है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Dec 11, 2025 07:00:46
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज कुख्यात भूमाफिया रामलोचन यादव के घर वैवाहिक समारोह में अपराधियों का जमावड़ा, असलहों के साथ बिल्डर और कई कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी हुए शामिल, सोशल मीडिया पर असलहों के साथ शादी में शामिल हुए लोगों की तस्वीरें हुईं वायरल, कुख्यात भूमाफिया रामलोचन यादव के आस पास देखे गए कई अपराधी, गैंगस्टर समेत कई जघन्य मामलों में आरोपी है रामलोचन यादव, साल 2020 में रामलोचन यादव के घर पर बुल्डोजर एक्शन भी हुआ था, 6 दिसंबर को रामलोचन यादव के दो बेटों की शादी थी, शादी समारोह में कई राजनैतिक दलों के नेता और कई बिल्डर हुए शामिल, इन सबके अलावा कई कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और अपराधी भी देखे गए, शादी समारोह में असलहों के प्रदर्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर हो रहीं हैं वायरल।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 11, 2025 07:00:21
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के 'मिनी जामताड़ा' गाँवों में पुलिस का महा-ऑपरेशन: 42 साइबर अपराधी हिरासत में मथुरा, साइबर अपराध के कुख्यात गढ़ बन चुके मथुरा के गाँवों में गुरुवार तड़के मथुरा पुलिस ने एक बड़ा और व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दविश में 42 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो इस क्षेत्र में साइबर ठगी के सक्रिय नेटवर्क को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह कार्रवाई गोवर्धन थाना क्षेत्र के उन गाँवों पर केंद्रित थी, जिन्हें अब यूपी का 'मिनी जामताड़ा' कहा जाने लगा है। जिन प्रमुख गाँवों को अपराधियों का गढ़ माना जाता है, उनमें देवसेरस, दौलतपुर, मडोर और तकिया शामिल हैं। इन गाँवों के अपराधी साइबर क्राइम में महारत रखते हैं और देश भर में ऑनलाइन फ्रॉड का जाल फैलाए हुए हैं। भारी पुलिस बल की दवीस सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह तड़के ही मथुरा पुलिस के कई थानों का भारी पुलिस फोर्स इन गाँवों में पहुँचा। पुलिस को गाँव में देखते ही हड़कंप मच गया और कई संदिग्ध लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करके स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने इन four प्रमुख गाँवों के कई संभावित ठिकानों पर गहन तलाशी ली। इस कार्रवाई में भारी संख्या में फ़र्ज़ी सिम कार्ड, मोबाइल फोन, और अन्य उपकरण बरामद होने की संभावना है, जिसका उपयोग ठगी के लिए किया जाता था। 42 लोग हिरासत में सर्च ऑपरेशन के अंत में पुलिस ने 42 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से साइबर अपराध के मॉड्यूल, उनके नेटवर्क के फैलाव और ठगी के तरीकों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मथुरा पुलिस का यह बड़ा एक्शन दिखाता है कि वह इन हाई-टेक अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। इन गाँवों को पहले ही policía ने रेड जोन घोषित कर दिया था। इस बड़ी कार्रवाई से साइबर क्राइम के इस स्थानीय नेटवर्क की कमर टूटने की उम्मीद है। एसपी देहात ने बताया कि 42 लोगो को हिरासत में लिया गया है,और पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Dec 11, 2025 06:50:51
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के सोनीपत से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मंदीप कुमार को गिरफ्तार कर لیا है। यह वही मंडीप है, जो साल 2011 में हथियारों की बड़ी सप्लाई मामले में पकड़ा गया था और जमानत मिलने के बाद फरार होकर कानून से लगातार बचता फिर रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से 12 नवंबर 2025 को नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था। क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज-I की टीम को 10 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि मंडीप सोनीपत के सेक्टर-15 इलाके में छिपा हुआ है। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर पुख़राज की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें SI निरंजन, ASI प्रेमवीर, HC विक्रांत, HC मुकेश और Ct मनोज शामिल थे। टीम ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और लोकल इनपुट्स के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। रात के अंधेरे में क्राइम ब्रांच की टीम हरियाणा के सोनीपत पहुंची और एक सटीक रेड में मंडीप को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, मंडीप ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कई महीनों तक ठिकाना बदल-बदलकर खुद को छुपाया। आरोपी मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला है, पढ़ाई 12वीं तक की और शराब की लत के कारण वह अपराध की दुनिया में तेजी से फिसल गया। गौरतलब है कि 2011 में मंडीप और उसके साथियों के कब्जे से कार्बाइन, रिवॉल्वर, पिस्टल, देसी कट्टे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। जमानत मिलते ही वह अदालत में पेश न होकर गायब हो गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ PO प्रक्रिया शुरू कर NBW जारी किया। हरियाणा से जुड़े इस बड़े ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सीमाओं से परे जाकर भी ऑपरेशन चलाने से पीछे नहीं हटती। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 11, 2025 06:50:34
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Dec 11, 2025 06:49:14
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ मूंगफली खरीद के नियम बने किसानों के लिए परेशानी बार-बार नियम बदलने से किसान हुए परेशान फसल तुलवाई होने के बाद अब ऑनलाइन नहीं हो रहा है रिकॉर्ड रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने से किसानों का भुगतान रुकेगा किसानों ने सरकार व प्रशासन से लगाई गुहार बीकानेर के एशिया का सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादन क्षेत्र हैं और या सबसे ज्यादा मूंगफली का उत्पादन होता है अब किसानों की फसल खरीदने के लिए मूंगफली खरीद केंद्र शुरू हो चुके हैं लेकिन सरकार द्वारा बार-बार नियमों में बदलाव करने से किसानों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है पहले बिजली बिल की अनिवार्यता की गई और उसके बाद बिजली बिलों के नियमों में छूट दे दी गई लेकिन जिन किसानों को फसल तुलवाई करवानी थी उनकी तारीख बिजली बिल के अभाव में निकल गई और अब तारीख नहीं बढ़ने से उन किसानों को सबसे बड़ी परेशानी हो रही है। दरअसल किसानों की फसल सरकार के आदेश के बाद खरीद तो जरूर हो गई लेकिन अब पोर्टल बंद होने से उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं हो रहा है रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होने की वजह से अब उनका भुगतान पूरी तरह से रुक जाएगा। किसानों ने सरकार व प्रशासन से अपील की हैं कि जल्द से जल्द इस तारीख को आगे बढ़ाए ताकि किसानों की फसल समय पर तुलवाने के बाद उनका भुगतान समय पर मिल सके क्योंकि किसानों को टोकन का जो नंबर व उनके खरीद का तारीख दिया जाता है उसकी समय सीमा 10 दिन की होती है फसल तो तुलवाई हो गई लेकिन तारीख निकल गई और तारीख निकलने के बाद पोर्टल में इसका एंट्री बंद हो गया अब किसानों द्वारा मांग की जारी है कि सरकार पोर्टल को फिर से खोलें और उनकी तारीख बढ़ाई जाए ताकि उनका भुगतान समय पर हो सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top