Back
पंचकूला में रेखा शर्मा की उपस्थिति से साइबर सुरक्षा का धमाकेदार आगाज़
DRDivya Rani
Sept 27, 2025 14:17:13
Panchkula, Haryana
*PANCHKULA
पंचकूला पहुंची राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा।
पंचकूला में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।
सेवा पखवाड़ा के तहत पंचकूला पुलिस द्वारा आयोजित किया गया राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र।
3.43 लाख फर्जी खातें ब्लॉक किए, 2024 में 1.24 लाख फर्जी सिम कार्ड किए ब्लॉक।
रिकवरी प्रतिशत सितंबर 2023 के 8% से बढ़कर अगस्त 2025 में 46% तक पहुंचा।
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा ही असली सुरक्षा : सांसद रेखा शर्मा
सेवा पखवाड़ा के तहत आज पंचकूला पुलिस द्वारा सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं, जबकि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा व मेजर विनीत कुमार विशेष अतिथि रहे।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने साइबर अवेयरनेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज शिक्षा, व्यापार, संवाद और शासन पूरी तरह डिजिटल हो चुका है, जिसमें फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक न्यूज व दुष्प्रचार जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध से निपटने के लिए मिशन मोड दृष्टिकोण अपनाया है।
पुलिस कमिश्नर ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा में सितंबर 2023 से अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
-1930 हेल्पलाइन को मज़बूत किया गया, जिसमें कर्मचारियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 70 और टर्मिनल 6 से बढ़ाकर 54 किए गए तथा इसे डायल-112 से जोड़ा गया।
-बैंकों के साथ रियल-टाइम समन्वय हेतु 11 प्रमुख बैंकों के 16 नोडल अधिकारी हेल्पलाइन पर तैनात किए गए।
-अब तक 3.43 लाख फर्जी खातों की पहचान कर ब्लॉक किया गया तथा 50 से अधिक बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
-मोबाइल ब्लॉकिंग यूनिट द्वारा 2024 में 1.24 लाख फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक किए गए।
-29 साइबर थानों में मासिक गिरफ्तारी लक्ष्य तय किए गए।
-रिकवरी प्रतिशत सितंबर 2023 के 8% से बढ़कर अगस्त 2025 में 46% तक पहुंच गया है।
-गिरफ्तारियां 2022 में 1078 से बढ़कर 2024 में 5156 हुईं और अब प्रतिदिन औसतन 22 गिरफ्तारी हो रही है।
-जागरूकता अभियान से अब तक करोड़ो नागरिकों को किया जागरुक
इन उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और 10 सितंबर 2024 को माननीय केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा हरियाणा पुलिस को देश में साइबर अपराध रोकथाम व 1930 हेल्पलाइन संचालन में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। 2025 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज को साइबर क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अवेयरनेस पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई, जिसके बाद नुक्कड़ नाटक में ‘साइबर क्राइम से आज़ादी’ थीम पर कलाकारों ने केवाईसी अपडेट, हनीट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर जागरूक किया। साथ ही साइबर क्विज एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। क्विज प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, अक्षय द्वितीय और मीनू तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग में शिवानी राणा ने पहला, देवयांशी ने दूसरा और हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक टीम को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज साइबर सुरक्षा हर वर्ग के लिए जरूरी है। युवा, शिक्षक, पुलिस और राजनेता सभी को मिलकर इस लड़ाई में आगे आना होगा। उन्होंने सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया ताकि हरियाणा के नागरिक साइबर अपराध से बच सकें।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, शिक्षकमंडल, छात्र-छात्राएं तथा सभी जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए साइबर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विशेषकर साइबर थाना टीम व साइबर सेल की टीम का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 27, 2025 15:46:290
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:46:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 27, 2025 15:46:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 15:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 27, 2025 15:45:310
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 27, 2025 15:45:180
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:45:070
Report
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:35:183
Report
JPJai Pal
FollowSept 27, 2025 15:35:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:34:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 27, 2025 15:33:550
Report
SVShweta Verma
FollowSept 27, 2025 15:33:350
Report

0
Report