Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244221

अमरोहा में कांग्रेसियों की नजरबंदी, रेल रोको आंदोलन की तैयारी में पुलिस की सख्ती!

VINEET AGARWAL
Jul 05, 2025 06:06:50
Amroha, Uttar Pradesh
स्लग 0507ZUP_AMR_NAJARBANDH_R एंकर अमरोहा जनपद में कांग्रेसियों को नजरबंद कर फूटा विरोध का गुबार, रेल रोको आंदोलन से पहले बड़ी कार्रवाई अमरोहा जनपद में प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे गांधी मूर्ति के पास धरना-प्रदर्शन कर सरकार के फैसले का विरोध करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके आवासों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि सरकार शिक्षा के अधिकार के खिलाफ काम कर रही है और गांव के बच्चों से उनका स्कूल छीनना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर विद्यालय बंद नहीं होने देगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है और वे इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस नेताओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी सड़क या रेल मार्ग बाधित न हो सके। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। बाइट ओमकार कटारिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement