Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajgarh465661

कांग्रेसियों ने पुलिस से कहा: गोलियां मार दो, हम डरने वाले नहीं!

GSGovind Soni
Jul 08, 2025 08:39:58
Rajgarh, Madhya Pradesh
हमें गोलियां मार दो, जो नेम प्लेट पर नाम धाकड़ लिखा है, उसका ध्यान रखो, भाजपा के एजेंट के रूप में काम मत करो, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में अशोकनगर में प्रदर्शन करने जा रहे हैं कांग्रेसियों को ब्यावरा में रोका, जमकर हुआ हंगामा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज करने के बाद अशोक नगर में कांग्रेस के द्वारा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्यावरा में ही पुलिस के द्वारा रोक दिया गया। और उनकी गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान कांग्रेस के विधायकों को रोकने पर कांग्रेसियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा कि मोहन सरकार अब तानाशाही पर उतर आई है! उज्जैन से अशोकनगर जा रहे विधायक महेश परमार और भेरूसिंह को ब्यावरा में रोका गया। लेकिन कांग्रेस के सिपाही इस सरकार की तानाशाही ना डरने वाले हैं, ना रुकने वाले हैं! कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई तीखी बहस अशोक नगर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज की गई । Fir के बाद बुधवार को किया जा रहे हैं बड़े प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक महेश परमार और सुसनेर विधायक भैरों सिंह को ब्यावरा में किलखेड़ा जोड़ पर पुलिस के द्वारा रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच वाहन चेकिंग करने को लेकर जमकर बहस हुई। इस दौरान कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों पर सरकार के इशारे पर काम करने का भी आरोप लगाया। आलोट विधायक महेश परमार बोले हम पर चलाओ गोलियां वाहन चेकिंग के दौरान ब्यावरा में एसडीओपी से तीखी बहस करते हुए आलोट विधायक महेश परमार ने कहा कि प्रदेश में रोज लूट, बलात्कार और चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस यहां वाहनों की चेकिंग कर रही है। इस दौरान उन्होंने टीआई विरेंद्र धाकड़ से कहा कि हमें गोलियां मार दो, जो नेम प्लेट पर नाम धाकड़ लिखा है, उसका ध्यान रखो, भाजपा के एजेंट के रूप में काम मत करो। चोर उचक्के बदमाशों को पकड़ो। हम तो न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top