Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Fatehpur212601

कांग्रेसियों का फतेहपुर में अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन, प्रशासन पर आरोप!

ASAVNISH SINGH
Jul 14, 2025 09:32:15
Fatehpur, Uttar Pradesh
स्लग – फतेहपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन अजय राय पर मुकदमे के खिलाफ भड़का आक्रोश एंकर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसे सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। शहर कांग्रेस क्वाडिनेटर अंशु तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "शासन-प्रशासन के दबाव में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि यह मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा और लोकतंत्र की गरिमा बचाने की अपील की। बाइट – अंशु तिवारी, शहर कांग्रेस कोऑर्डिनेटर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top