Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर में भाईयों के बीच खतरनाक विवाद, वीडियो हुआ वायरल!

KSKartar Singh Rajput
Jul 14, 2025 14:33:53
Morena, Madhya Pradesh
एंकर- ग्वालियर में दो खास भाइयो के परिवार के बीच विवाद का मामला सामने आया है,विवाद के दौरान जमकर लात घूँसे और फावड़े चले। जिसमे एक पक्ष के सदस्य ज्यादा घायल हुए है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीओ- दरअसल यह मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गूँथारा गांव का है। जहां रहने वाले नबाब सिंह का अपने खास भाई हरेंद्र सिंह से विवाद हो गया। हरेंद्र सिंह द्वारा नबाब सिंह के घर के बाहर बनाये गए सीवर के कच्चे गड्ढे का विरोध किया जा रहा था। बारिश के दौरान गड्ढे के भरने से जब पानी ओवर फ्लो होकर हरेंद्र सिंह की दहलीज पर पहुँचा तो वह आगबबूला हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों को बुला कर उसने नबाब सिंह की मारपीट कर दी। इस दौरान जमकर लात घूँसे और फावड़े भी चले। इस दौरान नबाब सिंह घायल हो गए,उन्हें शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। नबाब सिंह के बेटे जतेंद्र सिंह का कहना है कि उनके चाचा पूर्व में भी विवाद करते रहे है।हमने कार्रवाई के लिए अपनी शिकायत थाने में की है। वहीं CSP रॉबिन जैन का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच करते हुए आगे कार्रवाई की जाएगी। बाइट- जतेंद्र सिंह राणा- नबाब सिंह का बेटा बाइट- रॉबिन जैन- CSP
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top