Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gumla835207

गुमला में कांग्रेस ने संगठन सृजन प्रशिक्षण से बढ़ाई चुनावी ताकत!

RNRandhir Nidhi
Jul 14, 2025 16:31:32
Gumla, Jharkhand
*गुमला में कांग्रेस का संगठन सृजन प्रशिक्षण सम्पन्न, पंचायत स्तर तक सशक्त संगठन निर्माण का लिया संकल्प* गुमला – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत गुमला नगर भवन में आयोजित एक दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों के प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने की। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं गुमला जिला पर्यवेक्षक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, लोहरदगा पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता, प्रशिक्षक सुमित शर्मा, अनामिका सरकार, सुभाष नाग, और अन्य नेताओं ने भाग लेकर पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। बंधु तिर्की ने कहा की संगठन सृजन वर्ष 2025 में कांग्रेस को नई ऊर्जा के साथ खड़ा किया जाएगा। अब हर निर्णय संगठनात्मक सहमति से होगा। भाजपा से लड़ना है, आपस में नहीं। मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा की आज सत्ता के माध्यम से गरीब, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस को संविधान, सरना धर्म कोड और पेशा कानून की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। बीएलए को सशक्त बनाकर यह साजिश रोकी जा सकती है।" प्रशिक्षकों ने बताया कि पंचायत स्तर पर 12 सदस्यीय कमिटी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों और महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होगी। कार्यक्रम में सभी मंडल अध्यक्षों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए और उन्हें झारखंड कांग्रेस एप से जोड़ा गया। कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए जमीनी संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गुमला से यह प्रशिक्षण सत्र पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है। वाइट - 1बंधु तिर्की कांग्रेसी नेता 2 बादल पत्रलेख पूर्व मंत्री झारखंड सरकार
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top