Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agar Malwa465441

कांग्रेस का पीएम मोदी का पुतला जलाना, भाजपा ने किया थाने का घेराव!

Kaniram yadav
Jun 29, 2025 15:04:49
Agar, Madhya Pradesh
एंकर - आगर मालवा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाना कांग्रेस को भारी पड़ सकता है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोतवाली थाने का घेराव किया और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। वीओ- रविवार को आगर मालवा में भाजपाई सड़कों पर उतर आए… मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने को लेकर था। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। वीओ- यह पूरा मामला बीते शुक्रवार का है, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुसनेर रोड स्थित एक होटल के बाहर प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस का आरोप था कि भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। वीओ - घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता रविवार को कोतवाली थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं पर FIR की मांग की। बाइट – प्रेम यादव, अध्यक्ष ग्रामीण मंडल भाजपा आगर वीओ- मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने इसे भाजपा जिलाध्यक्ष का सस्ती लोकप्रियता हांसिल करने का स्टंट बताया। बाइट - विपिन वानखेड़े, पूर्व विधायक कांग्रेस आगर वीओ- मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट – मोतीलाल कुशवाह, सीएसपी आगर वीओ- तो आगर मालवा में सियासी गर्मी तेज हो गई है… एक ओर कांग्रेस भाजपा नेताओं पर बयानबाज़ी के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा प्रधानमंत्री के अपमान पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच किस ओर रुख करती है।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement