Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda208025

सीएम योगी का गोंडा दौरा: राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे!

AKAtul Kumar Yadav
Jul 11, 2025 08:09:07
Kanpur, Uttar Pradesh
एंकर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोंडा पहुंचे जहां उन्होंने मनकापुर कोट में दिवंगत राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राजा आनंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए मनकापुर कोट के अंदर लगभग 40 मिनट तक मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राजा आनंद सिंह मनकापुर रियासत के प्रमुख और क्षेत्र के एक सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनके निधन से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री का यह दौरा दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान और शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के उद्देश्य से था। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री की यात्रा ने क्षेत्र में उनके महत्व और प्रभाव को दर्शाया। सीएम के कार्यक्रम के दौरान गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, गोंडा बलरामपुर से सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह,तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे,गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह, कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह, मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा मौजूद रहे।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top