Back
पेंशनर्स का पुंछ में जोरदार प्रदर्शन, DC को ज्ञापन—मांगों पर तेज कार्रवाई की उम्मीद
RBRAMESH BALI
Mar 25, 2026 09:02:18
Chikri Ban,
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और बाद में जिला DC पुंछ को ज्ञापन सौंपा गया। पुंछ में आज जम्मू कश्मीर लद्दाख पेंशनर्स यूनाइटेड फ्रंट (JKLPUF) के बैनर तले बड़ी संख्या में पेंशनर्स सड़कों पर उतरे। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने “यूनिटी, जस्टिस, डिग्निटी” के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होती हुई जिला मुख्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त (DC) पुंछ अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी लंबित मांगों—जैसे पेंशन से जुड़े मुद्दे, महंगाई भत्ते और अन्य सुविधाओं को जल्द पूरा करने की मांग की। और इस के साथ जिला स्तर आ रही परेशानियों को भी जिला उपायुक्त के सामने रखा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा, फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन अब देखना होगा कि पेंशनर्स की मांगों पर कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 10:22:060
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 25, 2026 10:21:450
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 25, 2026 10:21:350
Report
1
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 25, 2026 10:21:200
Report
राजस्थान बेरोजगारी भत्ते के फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा घोटाला उजागर—ईमित्र संचालक और अधिकारी शामिल?
ACAshish Chauhan
FollowMar 25, 2026 10:21:100
Report
MSManish Singh
FollowMar 25, 2026 10:20:200
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 25, 2026 10:20:060
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 25, 2026 10:19:480
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 25, 2026 10:19:370
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 25, 2026 10:19:240
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 10:19:030
Report