Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nuh122107

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व विधायक की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया!

ANIL MOHANIA
Jun 29, 2025 13:02:28
Nuh, Haryana
Story :- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक नसीम अहमद की मां के देहांत पर शोक व्यक्त किया। :- मुख्यमंत्री 20 मिनट तक फिरोजपुर झिरका में शोकाकुल परिवार के साथ रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पूर्व विधायक नसीम अहमद के फिरोजपुर झिरका स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी माता के देहांत पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक शोकाकुल परिवार के बीच रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की तथा परिवार को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने पूर्व विधायक की माता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बुजुर्ग हमेशा हमारे मार्गदर्शक की भूमिका में रहते हैं। उनका इस दुनिया से जाना हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दिवंगत जुम्मी बेगम की सादगी समाज के लिए एक मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र‌ सिंह, नगरपालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, डीएसपी अजायब सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, भाजपा नेता एजाज अहमद, राजकुमार गर्ग, आलम मुंडल, सुनील जैन चेयरमैन सहित अन्य अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement