Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Niwari472442

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी में विकास कार्यों की घोषणा की!

SATYENDRA PARMAR
Jun 28, 2025 16:30:42
Niwari, Madhya Pradesh
एंकर- निवाड़ी जिले पृथ्वीपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जहां उन्होंने देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए और देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का किया अनावरण साथ ही जिले में 44 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निवाड़ी जिले की सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल अच्छरु माता मंदिर को 5 करोड़ की राशि डेवलपमेंट के लिए दी है, इसके साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में अच्छरू लोक बनाया जाएगा, जिससे यह स्थान बुंदेलखंड के साथ-साथ भारत में अपना अलग स्थान बना सके, निवाड़ी जिले में अदरक और हल्दी की खेती अधिक होने के चलते पृथ्वीपुर में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की घोषणा, वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की अंबेडकर के जीवन में सारे कष्ट दिए, अंबेडकर जी के जीवित समय उन्हें लोकसभा का चुनाव नहीं जितने दिया, अंबेडकर के जीवन में उनका शरीर छूट गया तो दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं करने दिया, उनकी पत्नी उनका शव लेकर मुंबई जाकर अंतिम संस्कार करती हैं तो प्लेन का खर्चा भी अंबेडकर जी की पत्नी से लिया गया, यह कांग्रेसी कहते हैं की हम अंबेडकर जी की बात करते हैं, यह वोट के भूखे हैं, संविधान की हत्या करते हैं, इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के शासन के कार्यकाल की लोगों को दिलाई याद। स्पीच- डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश) वाईट-1- डॉ. मोहन यादव (मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement