Back
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का खंडवा दौरा: जल गंगा अभियान की सफलता का जश्न!
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल खंडवा आयेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश में पानी बचाने की दिशा में हुए
जल गंगा संवर्धन और जल संचय जन भागीदारी अभियान के समापन समारोह में आ रहे है। खंडवा जिला दोनों ही अभियानों में देश और प्रदेश में नंबर वन की पोजीशन पर है। मुख्यमंत्री यहां जल गंगा संवर्धन अभियान में अच्छा काम करने वाले जिलों की टीम को प्रोत्साहित करेंगे और वाटर शेड सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा।
VO पानी बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जल शक्ति अभियान शुरू किया था। इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया था। खंडवा जिले ने दोनों ही अभियानों में खूब काम किया। जल शक्ति अभियान के तहत पानी बचाने और पानी रोकने के लिए जन भागीदारी और शासकीय प्रयासों से एक लाख 30 हजार संरचनाएं बनाई जो कि देश के किसी भी जिले में सबसे ज्यादा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जिले में पानी बचाने के लिए वह काम किया। इस कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री प्रदेश स्तर पर काम करने वाले जिलों की टीम के सदस्यों का समान करेंगे।
खंडवा जिले में नदी जोड़ो अभियान के तहत दो नदियों को जोड़कर न केवल पानी बचाया बल्कि आठ गांवों के आदिवासी किसानों की जमीन को सिंचित करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई। छोटी-छोटी संरचनाए बनाकर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया था।
बाइट, ऋषव गुप्ता कलेक्टर
V O, कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री खंडवा के दादाजी धूनीवाले के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। दादाजी धूनीवाले अवधूत संत थे और 1942 में यहां समाधि लीन हुए थे। इसे दादाजी धूनीवाले का आश्रम कहा जाता था। समाधि के पास अब भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। इस मंदिर के निर्माण से न केवल खंडवा जिले बल्कि पूरे देश में पहले दादाजी भक्तों में खुशी का माहौल है।
बाइट, श्रीमती कंचन तंनवे विधायक खंडवा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement