icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
BBBINDU BHUSHAN THAKURFollow8 Nov 2024, 05:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बृजभूषण ने बाबा रामदेव पर 50 करोड़ मानहानि केस दर्ज कराया—राजनीति नया मोड़

Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अपने खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज होने पर कहा, "देखिए राजनीति का एक स्लोगन है - चर्चा, पर्चा, खर्चा।" तो अभी तक देश में मेरी चर्चा कुछ दूसरे मामले में थी। अब बाबा जी आ गए और जो बीता हुआ मामला है, वो भी देश हित में, खेल हित में, बच्चों के हित में था। यह घी का मामला भी देश हित में, लोगों के हित में है और यह सत्य है। जिस समय यह मामला हुआ था, उस समय इनका घी 500 रुपये किलो बिकता था और उस समय निकट देहात में भी 35 रुपये, 40 रुपये किलो दूध का रेट था। और शहर में 50 रुपये था और अच्छे शहर में 60 रुपये, 70 रुपये था। तो मैंने उनके चेले बालकृष्ण जी से एक ही सवाल पूछा जब उनका फोन आया मेरे पास कि एक बात से मुझको संतुष्ट कर दीजिए, अगर 30 रुपये ही रेट पकड़ लें तो 900 रुपये, 40 पकड़ लें तो 1200 रुपये, 50 पकड़ लें तो 1500 रुपये, तो जो चीज 1500 में तैयार हो रही है, आप 500 में कैसे बेचते हैं और उसके बाद मेहनत-मजदूरी कैसे बेचते हैं। उस बात का उत्तर वो नहीं दे पाए, अब ये जो आया है, देखा जाएगा।
0
0
Report

कूनो में चार नए चीता शावक, प्रोजेक्ट चीता की चार सालगिरह

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 4 नए चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता की चौथी वर्षगांठ के मौके पर कूनो से आई इस खबर ने वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को एक और बड़ी उपलब्धि दी है। कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर चीता परिवार बढ़ा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यानी प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के साथ ही कूनो की धरती पर चार नई जिंदगियों ने दस्तक दी है। कूनो में लगातार बढ़ती चीतों की संख्या के बीच इन नए शावकों का जन्म वन्यजीव संरक्षण के लिए एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। कूनो की धरती पर बढ़ता चीता परिवार… और दुनिया के नक्शे पर श्योपुर की बढ़ती पहचान।
0
0
Report
Advertisement

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने UCC पर शरियत दखल का विरोध; राज्यों के लिए मॉडल चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने UCC को लेकर बयान जारी किया मौलाना ने कहा UCC शरियत में दखल अंदाजी करता है, इसलिए मुसलमानों को मंजूर नहीं मौलाना ने कहा अलग-अलग राज्यों के लिए एक ही UCC मॉडल लागू नहीं किया जा सकता नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अलग कानून व्यवस्था होने का भी मौलाना ने हवाला दिया कहा संविधान ने विभिन्न समुदायों को अलग-अलग अधिकार और संरक्षित दिया है मौलाना ने कहा धार्मिक आजादी छीनने की कोशिश देशहित में नहीं होगी UCC लागू होने पर मुसलमानों को इस पर अमल के लिए मजबूर नहीं करने की अपील मुस्लिम संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की
0
0
Report

योगी सरकार और केंद्रीय मंत्री ने यूपी में वायु गुणवत्ता पर अहम बैठक की

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Bhupender Yadav (Union Minister) On Environmental Protection Issues/ Meets CM Yogi Adityanath लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ़ हवा की गुणवत्ता प्रबंधन पर बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर कहा, "दिल्ली NCR में वायु गुणवत्ता के लिए काम किए गए हैं। आज यहां इससे जुड़ी बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। उन्होंने विगत वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया है। उत्तर प्रदेश में हमने तय सीमा से भी अधिक पेड़ लगाए हैं... मैं उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।"
0
0
Report

फर्रुखाबाद में कुत्ते की भौंक पर विवाद, युवक की मौत

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा का मामला Location - Farrukhabad Date - 18-09-2026 फर्रुखाबाद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी का कुत्ता भौंकते हुए संदीप की तरफ दौड़ा, जिस पर संदीप ने कुत्ते को लकड़ी मार दी। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने संदीप को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे घर में घुसकर भी पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि संदीप को तीन बार घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में संदीप को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रीती और भाई कुलदीप ने मारपीट को लेकर आरोप लगाए हैं। वहीं, परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। बाइट - प्रीती, मृतक संदीप की पत्नी बाइट - कुलदीप, मृतक का छोटा भाई
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय यशवेंद्र सैनी लापता, परिजन परेशान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुहाना थाना इलाके से लापता 17 वर्षीय किशोर का सुराग नहीं लगा न्यू सांगानेर रोड सुमेर नगर में रह रहा यशवेंद्र सैनी 15 सितंबर से लापता है。 परिजनों की ओर से मुहाना थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है यशवेंद्र सैनी 15 सितंबर को अचानक घर से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा。 रिश्तेदारों, दोस्तों और हर संभावित जगह पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला यशवेंद्र सैनी का कद 5 फुट 7 इंच, सांवला रंग, मध्यम शरीर का है घर से निकलते समय हाफ पेंट और बनियान पहने हुए था मुहाना थाना पुलिस लापता किशोर यशवेंद्र की तलाश कर रही है
0
0
Report

डोटासरा का भाजपा पर दुरुपयोग आरोप; राजस्थान में आक्रोश की चेतावनी

Sikar, Rajasthan:सीकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप, पुलिस व प्रशासन का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप डोटासरा बोले - अगर कोई मर्डर हुआ, खून खराबा हुआ तो उसकी जिम्मेदार राजस्थान की पुलिस और सरकार होगी पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में भाजपा व प्रदेश सरकार पर बाडाबंदी, पार्षदों दबाव की राजनीति सहित कई आरोप लगाए। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने और कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाकर अपनी और करने के आरोप भी लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पुलिस के इस रवैये को लेकर मैंने डीजीपी को पहले भी कह दिया और अब मीडिया के माध्यम से कह रहा हूं कि अब आप इस तांडव नृत्य को रोक लीजिए वरना राजस्थान की जनता में आक्रोश फैल जाएगा। अगर कोई मर्डर हुआ या खून खराबा हुआ तो जिम्मेदार राजस्थान पुलिस और सरकार होगी। बाइट गोविंद डोटासरा पीसीसी चीफ
0
0
Report
Advertisement

सोनीपत में भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर तीखा हमला

Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला बोलीं- विपक्ष को हरियाणा की नहीं, सिर्फ अपने परिवार की चिंता सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल पहुंचीं डॉ. गुप्ता, डॉक्टरों और मरीजों से की बातचीत एंकर :- हरियाणा में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को सोनीपत पहुंचीं। उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों और मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया और मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यशैली को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। वीओ :- सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉक्टरों और मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण किया और मीडिया से बातचीत की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूती और संवेदनशीलता के साथ हरियाणा को संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जब भी किसी तरह की शिकायत या समस्या पहुंचती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जाता है। कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर भी सरकार गंभीरता से चर्चा कर व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम कर रही है। बाइट:- डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा। वी ओ:- विपक्ष पर हमला बोलते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि विपक्ष को हरियाणा की चिंता नहीं है। उनके अनुसार, विपक्ष का ध्यान प्रदेश की बजाय अपने-अपने परिवार और परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने पर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में मुख्यमंत्री पद को लेकर भी परिवारवाद की राजनीति दिखाई देती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो स्पष्ट नेता है, न नीति और न ही कोई मुद्दा, इसलिए उसे समझ नहीं आ रहा कि किस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा जाए। बाइट :- डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा वीओ :- डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का फोकस जनसेवा और प्रदेश के विकास पर है। सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और चिकित्सकों से भी बातचीत की। बाइट :- डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा बाइट :- डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में राहुल गांधी के छात्र-हित अभियान, 19 सितम्बर को 'छात्रों की गूंज' लॉन्च

Indore, Madhya Pradesh:कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर इंदौर के रीजनल पार्क के सामने मैदान में तैयारियां जोरों पर है जहाँ कार्यक्रम के लिए बड़ा डोम तैयार किया गया है जिसमें राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे. 31 शर्तों के साथ कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से शर्तें भी रखी गई हैं. कांग्रेस नेता लगातार प्रशासन और भाजपा पर कार्यक्रम मेंरोड़ा बनने की बात कर रहे हैं. शुक्रवार को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सингार ने कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ शिक्षा, रोजगार, भर्ती, आरक्षण और विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दे उठाए. पटवारी बोले- ‘छात्रों का मुद्दा कांग्रेस-भाजपा से बड़ा’. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आने का निर्णय लिया है. उन्होंने इस पहल का स्वागत किया. पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की अड़चनें सामने आईं, लेकिन कांग्रेस किसी विवाद या नकारात्मकता पर बात नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करना है. उन्होंने कहा “यह सिर्फ राजनीतिक विचार नहीं है. यह कांग्रेस और भाजपा से भी बड़ा विचार है. कार्यक्रम में गरीब-अमीर, हर वर्ग के बच्चों और परिवारों की शिक्षा से जुड़े सवालों पर चर्चा होनी चाहिए.” वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की जिम्मेदारी देश के छात्रों की शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को सुनना और उनका समाधान करना है. उनके मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र लगातार अपनी समस्याएं उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के प्रयास किए गए और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया. चौधरी ने कहा कि संसद में भी विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाते हैं और सरकार से जवाब की अपेक्षा रहती है, लेकिन छात्रों से जुड़े सवालों पर पर्याप्त जवाब नहीं मिले. उनके मन-बुद्धि के समर्थकों ने उन्हें राजा बनाया, लेकिन संविधान ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया. प्रधानमंत्री के नाते देश के छात्रों की शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को सुनने और उनका समाधान करने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की थी. चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ मंच छात्रों के मुद्दों, उनके अधिकारों और शिक्षा व रोजगार से जुड़े सवालों को सामने लाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, हर छात्र को बेहतर शिक्षा और योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने जैसे मुद्दों को लेकर यह अभियान जारी रहेगा. उन्होंने मध्यप्रदेश के छात्रों से अपील की कि 19 सितंबर का कार्यक्रम उनका अपना मंच है और वे इसमें केवल भागीदारी न करें, बल्कि अपनी बात भी सामने रखें. चौधरी ने मध्यप्रदेश में छात्रों को सुविधाएं और अवसर मिलने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आईडीए की जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा कि सामान्य व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें छात्रों और आम लोगों को सुविधाओं के लिए नेताओं के दौरों या घोषणाओं पर निर्भर न रहना पड़े. इंदौर की आवाज देश की आवाज बनेगी. उमंग सिंघार का दावा- एमपी के बजट में शिक्षा के लिए करीब 0.96% हिस्सा. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश के शिक्षा बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026-27 के बजट में पढ़ाई और उच्च शिक्षा के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपए, यानी पूरे बजट का लगभग 0.96 प्रतिशत हिस्सा रखा गया है. सिंघार ने कहा कि शोध और रिसर्च के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि पर्याप्त बजट के बिना प्रदेश के छात्रों और युवाओं के विकास की बात कैसे की जा सकती है. उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पद खाली हैं और पिछले वर्षों की नियुक्तियों के बैकलॉग पर भी काम नहीं हुआ है. उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन युवाओं को इसका लाभ क्यों नहीं मिल रहा, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में OBC वर्ग से मुख्यमंत्री रहे नेताओं के बावजूद यह वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है.
0
0
Report

कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड: जमानत याचिका फर्जी, मां ने जांच की मांग

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा व्यापारी हत्याकांड में नया मोड़, बिना इजाजत दाखिल हुई आरोपी नौकर की जमानत अर्जी मां पहुंची कमिश्नर दफ्तर बोली बिना सहमति कोर्ट में दाखिल हुई जमानत अर्जी मुख्य आरोपी बनाने की साजिश, जांच और FIR की मांग कानपुर के चर्चित दवा व्यापारी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। जेल में बंद आरोपी नौकर विशाल गौतम की मां सुशीला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर यह आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है कि उनकी और उनके परिवार की बिना किसी सहमति के, किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीजेएम अदालत में उनके बेटे की जमानत याचिका दाखिल कर दी। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मुकदमा अपराध संख्या 488/2026 के तहत आरोपी विशाल गौतम बीते 7 सितंबर से जेल में बंद है। उसकी मां सुशीला का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके परिवार ने अब तक विशाल की पैरवी या जमानत के लिए किसी भी वकील को नियुक्त ही नहीं किया था। इसके बावजूद किसी अज्ञात शख्स ने वादी मुकदमा से मिलकर कोर्ट में जमानत का प्रार्थना पत्र लगा दिया, जिसे सीजेएम अदालत ने 15 सितंबर को निरस्त भी कर दिया। आरोपी की मां ने आशंका जताई है कि उनके बेटे को जालसाजी के जरिए फंसाने और इस पूरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाने की गहरी साजिश रची जा रही है। इसी नीयत से उनकी जानकारी के बिना यह फर्जी जमानत अर्जी दाखिल की गई। इसके साथ ही सुशीला ने गंभीर आरोप लगाया कि उन पर और उनके परिवार पर इस मामले की पैरवी न करने के लिए लगातार मानसिक दबाव भी बनाया जा रहा है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए सुशीला ने कहा कि कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों पर उनके कोई दस्तखत या सहमति नहीं थी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कोर्ट में फर्जी अर्जी लगाने वाले तत्वों को बेनकाब करने और इस साजिश के पीछे मौजूद लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

15 हाथियों का दल उदयपुर वन परिक्षेत्र में दहशत फैलाने लगा

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 15 हाथियों का दल ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। जहां बीती रात लोनर हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र के सायर गांव में पहुँचा हुआ था। जिसको देखते हैं। वन विभाग की टीम सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही थी, तो वहीं ग्रामीण इलाकों के कच्चे मकान में रह रहे लोगों को पक्के मकान में वन विभाग के द्वारा शिफ्ट किया जा रहा था। वही उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों की पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इधर वन विभाग के आला अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर हाथी से दूर रहने के लिए ग्रामीणों से अपील की जा रही है, साथ ही हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर पहुंचने के लिए वन विभाग मशक्कत कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top