देवास में धूमधाम से मना छठ महापर्व, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
देवास में छठ महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नहाय-खाय, खरना और संध्याकाल में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आज सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया, जिससे इस महापर्व का समापन हुआ। छठ पर्व सूर्य देव और छठ मैया को समर्पित होता है और इसमें सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि छठ पूजा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता आती है। साथ ही संतान प्राप्ति और संतान के कल्याण के लिए भी सूर्य उपासना को महत्वपूर्ण माना गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
