icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
124103
STSumit Tharan6 Jul 2025, 04:01 pm

खाद वितरण में बदलाव: पोर्टल से जुड़ेगा किसानों का भविष्य!

Jhajjar, Haryana:सरकार कर रही है खाद वितरण को पोर्टल से जोड़ने की तैयारी : झज्जर कमलम के उद्घाटन मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी जानकारी कहा: खाद को पोर्टल से जोड़ने के बाद किसानों को होगा फायदा,कालाबाजारी पर लगेगी रोक : झज्जर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा : राणा बोले, खाद वितरण को मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल से जोड़ने का है सरकार का फैसला : जिस किसान की जितनी जमीन उसे जरूरत के हिसाब से उतना हीं मिल जाएगा खाद : प्रदेश में रसायनिक खेती की बजाय प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों से किया आहवान कहा: रसायनिक खेती की वजह से हरियाणा में कैंसर जैसी फैल् रही है बीमारियां,पशु-पक्षियों और जानवरों के लिए भी घातक है रसायनिक खेती : कांग्रेस पर किया कटाक्ष,कहा:जिस पार्टी का होगा जिला कार्यालय उस प्रदेश में फिर से सरकार बनने की रहेगी उम्मीद : जिस पार्टी का न कार्यालय और न संगठन उसका सत्ता में बने रहना मुश्किल हीं नहीं बल्कि नामुमकिन एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा ------------------------------ हरियाणा में आए दिन हो रही खाद की किल्लत व किसानों को हो रही परेशानी को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक नायाब तरीका निकाला है। उससे प्रदेश में न सिर्फ खाद की समस्या हमेशा-हमेशा के लिए खत्म होगी बल्कि हर किसान को समय और जरूरत के हिसाब से खाद भी पूरी मिल सकेगी। इस बात का रहस्योद्घाटन स्वयं कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने झज्जर में मीडिया से बातचीत करने के दौरान किया। राणा यहां झज्जर में पार्टी के जिला कार्यालय गुरू कमलम के उद्घाटन में शामिल होेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ और पार्टी के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया के साथ पहुंचे थे। यहां झज्जर पहुंचने पर इन सभी पार्टी के नेताओं का भाजपा जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजकुमार कटारिया की तरफ से स्वागत किया गया। रविवार को झज्जर के पार्टी कार्यालय झज्जर कमलम के साथ-साथ प्रदेश के आधा दर्जन जिलों के जिला कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा ऑनलाईन किया गया था। उनके साथ इस मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी थी। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किए जाने के बाद यहां मीडिया के रूबरू प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा हुए। उन्होंने इस मौके पर मीडिया द्वारा खाद की किल्लत को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में बुढ़ापा पेंशन व अन्य पेंशन के वितरण को लेकर बड़ी परेशानी रहती थी। आए दिन इस मामले में घोटालों की शिकायतें भी मिलती थी। लेकिन भाजपा के हरियाणा में सत्ता में आने के बाद सबसे पहले इसी समस्या को खत्म कर दिया गया। आज पूरे प्रदेश में इस पेंशन को लेकर कोई भी शिकायत नहीं है। ठीक खाद के मामले में भी सरकार ऐसा ही करने वाली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जुलाई के महिने में ही सरकार प्रदेश के खाद वितरण को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा से जोड़ने की तैयारी में है। जिस दिन खाद का वितरण पोर्टल से हो गया उस दिन किसानों की यह परेशानी भी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा जिसकी जितनी फसल पोर्टल पर होगी उसे उसी हिसाब से खाद समय और जरूरत के हिसाब से मिल जाएगी। खाद की परेशानी खत्म हो जाएगी और किसान को फायदा होने के साथ-साथ हमेश-हमेशा के लिए खाद की कालाबाजारी भी खत्म हो जाएगी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के किसानों से रसायनिक खेती करने की बजाय प्राकृतिक खेती करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि आज हालात यह है कि रसायनिक खेती होने की वजह से जहां कैंसर जैसी संक्रामक बीमारियां फैल रही है वहीं पशु-पक्षियोंं और जानवरों के लिए भी यह रसायनिक खेती जानलेवा साबित हो रही है। इसलिए किसानों को चाहिए कि अपने व आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्राकृतिक खेती की पैदावार करे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का कार्यालय होता है वहां संगठन मजबूत होता है और पार्टी जब सत्ता में आती है तो वह वहां से दोबारा नहीं जाती। लेकिन कांग्रेस के लिए यह उलटा है। कारण कि जिस पार्टी का संगठन और कार्यालय नहीं होता वह यदि गलती से सत्ता में आ भी जाए तो उसका सत्ता से बाहर होना लगभग संभव हो जाता है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने भी भाजपा के जिला कार्यालय झज्जर कमलम के उद्घाटन मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बंधाई दी और इसे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी का बेहतर कदम बताया। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना,नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग,भाजपा सचिव मनीष बंसल भी मौजूद थे। बाइट: श्याम सिंह राणा और ओपी धनखड़। झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Shahdol के Sohagpur में पार्किंग विवाद भड़का खूनी संघर्ष; दो घायल, 11 पर FIR

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में देर रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में بدل गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर मारते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान भी वीडियो के आधार पर की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में रखा, जबकि आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

वाराणसी हवाई अड्डे पर कस्टम ने लाखों का सोना पकड़ा; पेस्ट में बदला गया

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने पकड़ा लाखों का सोना • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद सोने की कीमत लगभग 70 लाख आंकी गई। • आरोपी यात्री शारजाह से वाराणसी पहुंची अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट से आया था। • आरोपी ने तस्करी के लिए सोने को पेस्ट में बदला हुआ था तलाशी के बाद हुआ खुलासा। • पकड़ा न जाए, इसलिए सोने के पेस्ट को प्लेन की सीट के नीचे फिट किया गया था। • कस्टम विभाग को पहले से ही इस तस्करी से जुड़ा गुप्त इनपुट मिला हुआ था। • सोना तस्करी के आरोप में गुजरात के रहने वाले यात्री विराल प्रेमजी चौहान को हिरासत में लिया गया। • ​कस्टम विभाग की टीम अब आरोपी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय सोने के नेटवर्क की जांच कर रही है। • आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

सागर की लेडी डॉन: हथियार के साथ हंगामा, आर्म्स एक्ट मामला दर्ज

Sagar, Madhya Pradesh:सागर की लेडी डॉन हथियार लेकर बीच सड़क युवती का हंगामा, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया...सागर में एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और जो भी इसे देख रहा है वो इस लेडी डॉन के मंसूबों की चर्चा जरूर कर रहा है। दरअसल मामला रविवार रात का बताया जा रहा है जब एक युवती कुछ लड़कों के साथ दिखाई दे रही है इसके हाथ में एक हथियार है और बीच सड़क नेताओं पुलिस और कुछ लोगों को बेहिसाब गालियाँ दे रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सोमवार को दिन भर पुलिस इस लड़की के बारे में पता करती रही और आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई और सागर के गोपालगंज थाने में युवती के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया है। लड़की के मुताबिक वो एक डांस ग्रुप में काम करती है और इवेंट्स में डांस परफॉर्म करती है। रविवार की रात वो एक प्रोग्राम से वापस लौटी और शहर के एक इलाके में अपने साथियों के साथ चाय पी रही थी इसी बीच वहां कार से कुछ लोग आए और उनके पास खड़े हो गए, उन्होंने लड़की के ऐसे खड़े होने पर आपत्ति जताई और इस युवती को कहा कि वो सुरक्षित नहीं है, जब लड़की ने उनसे पूछा तो युवकों ने खुद को नेता बताया। इस बीच दोनों पक्षों में बातचीत होने लगी और मामला तनातनी में बदल गया। वहीं इस मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर आए वीडियो के बाद जांच पड़ताल की गई लड़की को चिन्हित किया गया और पुलिस उस तक पहुंची है, बाइक और हथियार को भी जब्त किया गया है। लड़की पर मामला कायम करने की बात करते हुए थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक लड़की ने छेड़छाड़ और बदसलूकी जैसी कोई बात महिला पुलिस अधिकारी को नहीं बताई है यदि बयानों में ऐसी किसी बात के बारे में आता है तो उन लोगों पर भी कार्यवाही होगी जिन लोगों की भूमिका इस घटनाक्रम में होगी को लड़की बता रही है。
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश; तीन गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:फर्जी नौकरी दिलाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन, आधार-पैन और सरकारी दस्तावेज तैयार कर बेरोजगार युवाओं से ठगी, कार समेत बड़ी मात्रा में फर्जी सामग्री बरामद। फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पदार्फाश करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अभ्यर्थियों को सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त मोहरें, मोबाइल, सरकारी प्रोफार्मा, पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, ब्रेजा कार और नकदी सहित बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रानी की सराय थाना के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान अभियुक्त लालू उर्फ राकेश कुमार की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आजमगढ़-वाराणаси मुख्य मार्ग स्थित कोटिला कट के पास एक ब्रेजा कार के निकट तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार के मधुबनी निवासी लालू उर्फ राकेश कुमार, तथा बलिया जनपद के दिनेश कुमार गुप्ता और धर्मेन्द्र गुप्ता के रूप में बताई, जहां तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले की शुरूआत 20 मई 2026 को हुई, जब रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की गई है। इस आधार पर थाना रानी की सराय में मुकदमा सं. 123/2026 में धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3), 352 एवं 338 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इन तीनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आये। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को नौकरी दिलाने वाला एजेंट या मध्यस्थ बताकर बेरोजगार युवाओं से संपर्क करते थे। सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पहले उनका विश्वास जीतते और फिर उनसे बड़ी रकम वसूल लेते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों के नाम पर फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों के नकली दस्तावेज तैयार कर उन्हें नौकरी मिलने का भरोसा दिलाते थे। इस तरह सुनियोजित तरीके से ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, दो एयरटेल सिम, 11 मोहरें, इंकपैड, स्टेपलर, आधार कार्ड, दो पुलिस वेरिफिकेशन प्रोफार्मा, प्रमाणित पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार व पैन कार्ड की छायाप्रतियाँ, जन्म प्रमाणपत्र की प्रतियाँ, नागालैंड के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पांच प्रोफार्मा, प्रमाणित दस्तावेज, लिफाफा, ब्रेजा कार, रेलवे पहचान पत्र तथा 5,360 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रानी की सराय थाने में इसी प्रकार की ठगी और कूटरचना से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क तथा संभावित पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि पूर्व में 9 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है, अबतक कुल 12 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल स्थित हॉस्टल में 12वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा ने आत्महत्या कर ली

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या आत्महत्या से पहले छोड़ा छात्रा ने सुसाइड नोट सुसाइड को लेकर पुलिस का कहना डिप्रेशन में थी छात्रा अलीराजपुर की रहने वाली थी छात्रा भोपाल में रह कर पढ़ रही थी छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा, JEE की क्लास कर रही थी कोचिंग कल था छात्रा का जन्मदिन, शाम को हॉस्टल पहुंची थी छात्रा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, खटखटाने पर नहीं खोला दरवाजा हॉस्टल की छात्राओं ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटकी मिली छात्रा सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की FSL अधिकारी और फोटोग्राफर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण कटारा हिल्स थाने के आदिवासी हॉस्टल में रहती थी छात्रा कटारा हिल्स थे क्षेत्र का मामला
0
0
Report

जसपुर में बीज परीक्षण लैब का शुभारम्भ, किसानों को मिलेगी गुणवत्ता जाँच सुविधा

Jaspur, Uttarakhand: स्लग- बीज परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ एंकर- जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में बीजों की गुणवत्ता जांच के उद्देश्य से प्रदेश में दयसरी बीज परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। इस प्रयोगशाला का उद्घाटन पूर्व सांसद बलराज पासी ने फीता काटकर किया। इस दौरान जसपुर के पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ता सहित कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वीओ- बीज परीक्षण प्रयोगशाला शुरू होने से अब किसानों को अपने बीजों की गुणवत्ता और अंकुरण क्षमता की जांच के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रयोगशाला में बीजों की शुद्धता, नमी, अंकुरण क्षमता और गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच की जाएगी, जिससे किसानों को प्रमाणित और बेहतर बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए ऐसी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। वी ओ - पूर्व सांसद बलराजपासी ने बताया कि उत्तराखंड में सीड सर्टिफिकेशन के लिए एक ही प्रयोगशाला थी रुद्रपुर में लगभग 250 के आस पास कंपिनया हो गई है काम बढ़ गया है इस कारण से इसको दो हिस्सों में किया गया हैं जसपुर लैब बनाई है जिसका लाभ पूरे क्षेत्र के किसानों को भी होगा और यंहा जो सीड का काम करते है प्लांट वाले क्योंकि किसानों से गेंहू खरीदते है उनको भी लाभ होता है और समय पर जंहा बीज भेजना चाहते है वंहा पहुँच सके लेट न हो इसलिए इसका शुभारंभ किया गया है बाईट - बलराजपासी ( पूर्व सांसद नैनीताल )
0
0
Report

यूपी में भाजपा सर्वे के आधार पर टिकट तय करेगी

Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का जीत का मास्टर प्लान तैयार यूपी में भाजपा विधायकों के परफॉर्मेंस का फिर से नए सिरे से होगा सर्वे नए सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा यूपी में अभी 403 में से पार्टी के 258 विधायक हैं लेकिन, पार्टी सर्वे सभी 403 सीटों पर कराएगी इनमें सहयोगी दल रालोद, सुभासपा, अपना दल (एल) और निषाद पार्टी के हिस्से वाली सीटें भी शामिल हैं प्रत्याशी चयन के लिए नए सर्वे की रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी फील्ड से रिपोर्ट सही आए इसके लिए गुप्त सर्वे तीन स्तर पर होगा इससे किसी एक विधायक या दावेदार का ही पक्ष आने की संभावना भी नहीं रहेगी सर्वेयर जिले में भाजपा के छोटे पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के लोगों से भी संपर्क करेंगे सर्वेयर फील्ड में जाकर सार्वजनिक स्थानों पर जनता के बीच जाकर वहां पर चुनावी मुद्दों पर बात शुरू करते हुए फिर भाजपा के मौजूदा विधायक या हारे हुए प्रत्याशी के बारे में बात करेंगे विधानसभा चुनाव- 2022 से पहले भाजपा ने जार्विस और एबीएम से चुनावी सर्वे कराया था दोनों कंपनियों के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही भाजपा ने 403 में से 165 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया था 120 से अधिक विधायकों के टिकट काटे गए थे एजेंसी के सर्वेयर विधानसभा क्षेत्रों में जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, 2022 और 2024 में विस्तारक रहे कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, छोटे-छोटे सामाजिक संगठनों, वकीलों, डॉक्टर्स, शिक्षक, युवा और महिलाओं से भी बातचीत करेंगे कंपनी हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा के मौजूदा विधायक की छवि से लेकर वैकल्पिक दावेदारों और जनता के बीच चुनावी मुद्दों पर گزارش तैयार करेगी चुनावी सर्वे में जिन विधायकों की छवि या कार्यशैली पर नेगेटिव रिपोर्ट मिलती है, उनका टिकट कटना लगभग तय होता है मुस्लिम बाहुल्य सीट पर मुफ्त राशन जैसी योजनाओं पर विधायको के क्षेत्र के लाभार्थियों की भी जानकारी ली जाएगी सवाल सर्वे के दौरान ये हो सकता है विधायक की छवि कैसी है? क्या विधायक जनता के बीच रहते हैं, जनता की बात सुनते हैं? बीते साढ़े चार साल में विधायक ने कितने विकास कार्य कराए हैं? विधायक की अपनी जाति या पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कैसी छवि है? विधायक को लेकर कोई बड़ा विवाद हुआ है या नहीं? विधायक पर भ्रष्टाचार या अनियमितता का कोई आरोप लगा है क्या ? यदि मौजूदा विधायक को फिर से टिकट दिया जाए तो क्या वह जीत सकते हैं? यदि चुनाव नहीं जीत सकते हैं तो विकल्प कौन होना चाहिए ? इसके अलावा पार्टी 61 हारी हुई सीटो पर प्रत्याशी के अलावा अलग से सर्वे होगा इन 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है पार्टी अब इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवाएगी भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक भी सर्वे के दौरान इकट्ठा करेगी जिन 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ये सीटें विशेष रूप से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर जिलों में हैं इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमे से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था अब दोनो भाजपा के साथ है
0
0
Report
Advertisement

चार फुट का सांप सोते मासूम के गले में फन फैलाकर लिपटा, वीडियो वायरल

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत बुद्धुआचक गांव में चार फीट लंबा एक सांप सो रहे मासूम के गले में एक घंटे तक फन फैलाए बैठा रहा। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। राममूर्ति महतो की पुत्री शरथा अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ मायके आई हुई थीं। सुबह जब उनकी नींद खुली तब उन्होंने देखा कि बिछावन पर सो रहे उनके पुत्र के सीने से सरकता हुआ एक सांप उसकी गर्दन से लिपटकर फन फैलाए बैठा है। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों के काफी प्रयास के बाद भी नाग बच्चे की गर्दन से एक घंटे तक फ़न फैलाए लिपटा रहा। इसी दौरान जब बच्चे की नींद खुली तब वह रोते हुए उठकर अपनी मां की ओर जाने लगा। तभी सांप बच्चे की गर्दन से निकलकर बाहर चला गया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
0
0
Report

नवादा के सदर अस्पताल रोड पर ट्रक पलटा, जान बची, जाम लग गया

Nawada, Bihar:नवादा के सदर अस्पताल रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक पलटने से अस्पताल रोड पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर अस्पताल रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान  चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गई। उस समय वहां कई लोग खड़े थे। ट्रक को पलटता देख लोग चीखते हुए भागे और अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में ट्रांसपोर्ट का सामान लदा हुआ था। सामान अधिक होने के कारण ट्रक को हटाने में काफी परेशानी हो रही है।  ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने से सदर अस्पताल जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया।  क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने  का प्रयास किया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top