Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sidhi486661
ब्रेकिंग: सीधी CHC में मवेशियों के डेरा का वीडियो वायरल
AGAdarsh Gautam
Sept 26, 2025 05:45:13
Sidhi, Madhya Pradesh
ब्रेकिंग: सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मवेशियों का डेरा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कुत्तों और मवेशियों के घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। ये तस्वीरें जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं।स्वास्थ्य केंद्र की दुर्दशा मरीजों की जगह गाय और बैल घूमते नजर आ रहे हैं ,नवजात और महिलाओं पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BMBiswajit Mitra
Sept 26, 2025 07:01:02
Ranaghat, West Bengal:রাতের অন্ধকারে দুষ্কৃতী হামলায় নিজের বাড়িতেই খুন 55 বছরের মহিলা। ঘটনায় তীব্র চাঞ্চল্য কামগাছিতে। সূত্রের খবর, তাহেরপুর থানার কামগাছি এলাকার বাসিন্দা শঙ্করী শর্মা নামের 55 বছরের এক বৃদ্ধা বৃহস্পতিবার রাতে বাড়িতে একাই ছিলেন। অভিযোগ, গভীর রাতে কিছু দুষ্কৃতী তার বাড়ীতে ঢুকে চুরি করে। অভিযোগ, চুরি করে পালানোর সময় ওই মহিলা চোরেদের বাধা দিলে তারা তার ওপর চড়াও হয় ও ধারালো অস্ত্র দিয়ে মারধর করে। পরে ওই মহিলার চিৎকারে প্রতিবেশিরা ছুটে এলে পালিয়ে যায় দুষ্কৃতীরা। পরে প্রতিবেশিরা রক্তাক্ত অবস্থায় ওই মহিলাকে রানাঘাট হাসপাতালে নিয়ে এলে চিকিৎসক তাকে মৃত বলে ঘোষণা করে। পরিবার ও স্থানীয় সূত্রে খবর, পরিবারের লোকেদের পূজার উপহার কিনে দেওয়ার জন্য বৃহস্পতিবার ব্যাংক থেকে টাকা তোলেন ওই মহিলা। দুষ্কৃতীরা সেই টাকাই লুঠ করতে এসে বাঁধার মুখে পড়ায় এই খুনের ঘটনা। ঘটনায় শুক্রবার সকাল থেকেই তীব্র উত্তেজনা রয়েছে এলাকায়। দোষীদের গ্রেফতারের দাবিতে রানাঘাট কৃষ্ণনগর রাজ্য সড়ক অবরোধও করে। পড়ে পরিস্থিতি সামাল দিতে ওই মহিলার বাড়ী পৌঁছেছেন SDPO রানাঘাট। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রনে আনার চেষ্টা চলছে।
0
comment0
Report
Sept 26, 2025 06:49:55
3
comment0
Report
MGMohd Gufran
Sept 26, 2025 06:49:39
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंता 2024 की प्री परीक्षा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, हाईकोर्ट ने लोकसेवा आयोग को प्री परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी करने का दिया आदेश, 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा भी स्थगित करने का आदेश, अभ्यर्थियों ने आरक्षण और माइग्रेशन सिद्धांत का पालन नहीं करने का लगाया है आरोप। एंकर -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंता परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया है। जस्टिस अजित कुमार की बेंच ने रजत मौर्या व 41 अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम तैयार करते समय आरक्षण के माइग्रेशन सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। इसके तहत आरक्षित वर्ग के जिन उम्मीदवारों ने योग्यता के आधार पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अनारक्षित सूची में शामिल किया जाना अनिवार्य है। याचियों ने आरोप लगाया है कि लोकसेवा आयोग ने विज्ञापन के मुताबिक कुल 609 रिक्तियों के विरुद्ध 1:15 के अनुपात में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को सफल घोषित नहीं किया है। परिणाम वर्गवार तैयार किया गया। उच्च मेरिट वाले आरक्षित उम्मीदवारों को अनारक्षित सूची में नहीं डाला गया। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के इन तर्कों को स्वीकार करते हुए लोकसेवा आयोग यूपीपीएससी को निर्देश दिया है कि वह प्रारंभिक परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची को दोबारा तैयार करे और माइग्रेशन के सिद्धांत को लागू करे। आदेश में स्पष्ट किया कि प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करने के बाद ही आयोग को मुख्य परीक्षा के आयोजन की अनुमति होगी। बता दें कि मुख्य परीक्षा 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित थी। इसके लिए यूपीपीएससी ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। वहीं अब मुख्य परीक्षा टलने के चलते तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए जरूरी तैयारियां भी कर लीं थीं। लेकिन ऐन वक्त पर परीक्षा टलने से उन्हें काफ़ी दिक्कतें भी हो रहीं हैं। वॉक थ्रू... लोकसेवा आयोग के बाहर से
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Sept 26, 2025 06:49:19
Guwahati, Assam:*असम गौरव जुबीन गर्ग के मौत के बाद गुवाहाटी के मुस्लिम समाज उनके घर पहुंच कर खास दुआ का प्रोग्राम किया ।।* *इस प्रोग्राम में कुरान खानी और जुबीन गर्ग के आत्मा की शांति और उनके परिवारों और उनके इंसाफ के लिए खास दुआ भी की गई।* *इस प्रोग्राम में कई मौलाना और गुवाहाटी मुस्लिम समाज तथा जमीयत कामरूप के सदर एडवोकेट जुनैद खालिद मौजूद रहे इस प्रोग्राम में गुवाहाटी मुस्लिम समाज के तरफ से जुबीन गर्ग के बीवी गरिमा गर्ग को एक आसामीस भाषा के कुरान भी तोहफे के तौर पर दिया*। *देखा जाए तो इस खास प्रोग्राम में हिंदू मुस्लिम सभी धर्म जाति के लोग शामिल रहे और सभी ने इस प्रोग्राम में जो दुआ हुआ सब में शामिल रहे और खास तौर से जुबीन गर्ग के आत्मा की शांति की दुआ मांगी है और जुबीन गर्ग के मौत की इंसाफ की लिए भी दुआ मांगी गई*। *देखा जाए तो लगातार गुवाहाटी मुस्लिम समाज के लोग जुबीन गर्ग के घर वालों की हाल खबर के साथ-साथ दुआ का प्रोग्राम भी किया और एक हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखी गई जुबीन गर्ग के घर में क्योंकि जुबीन गर्ग ऐसे एक व्यक्ति थे जिनके सामने हिंदू मुस्लिम सभी समान थे और आज उनके मौत के बाद हिंदू मुस्लिम सभी उनके आत्मा की शांति और उनके इंसाफ के लिए दुआ मांग रहे हैं*। BYTE--- ADVOCATE ZUNAID KHALID गुवाहाटी मुस्लिम समाज के प्रमुख तथा जमीयत उलेमा ए हिंद कामरूप के सदर BYTE--- मौलाना इंसाफफुल गुवाहाटी मुस्लिम समाज के मौलाना गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Sept 26, 2025 06:49:12
Raipur, Chhattisgarh:नक्सली दंपत्ति गिरफ्तारी मामले में बड़ा खुलासा. ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कैमरे पर मकान मालिक की बहू और पड़ोसी का बड़ा कबूलनामा. ज़ी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की बातचीत में 4 प्रमुख तथ्य आये सामने- नक्सली दंपत्ति घर से कहीं भी चेहरा ढक कर ही निकलते थे, यहां तक की नक्सली महिला घर से बाहर कचरा डालने भी चेहरा ढक कर निकलती थी मकान मालिक के कई बार मांगने के बावजूद आधार कार्ड नहीं दिया था, हर बार देता हूं कह कर टाल देता था नक्सली दंपत्ति किसी से बातचीत नहीं किया करते थे, सुबह 9 बजे निकलते थे दोनों काम पर और सीधे रात को 8-9 बजे आते थे, किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे, रेजा-कुली का काम करते थे नक्सली दंपत्ति को किराए पर घर उसी घर में पहले रहने वाले शख्स ने दिलाया था देखिए हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश की ये रिपोर्ट वॉक थ्रू.......
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Sept 26, 2025 06:49:04
Delhi, Delhi:एंकर दिल्ली के भलस्वा आउटर रिंग रोड से भलस्वा झील होते हुए मुकुंदपुर, जनता बिहार और वेस्ट कमल विहार समेत दर्जनों कॉलोनियों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार जमा पानी ने इसे दुर्घटना-प्रवण बना दिया है। वीओ बारिश के बाद सड़क पर जलभराव इतना गंभीर हो जाता है कि दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क रोजाना हजारों लोगों के आवागमन का जरिया है, लेकिन इसके रख-रखाव पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार निगम पार्षद और संबंधित विभागों से इस खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की, मगर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। नतीजा यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और ऑफिस जाने वाले लोग रोजाना भारी परेशानी का सामना करते हैं। बाईट / राहगीर बाईट / राहगीर बाईट / राहगीर वीओ स्थानीय लोग अब प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए ताकि क्षेत्र की दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee मीडिया बुराड़ी दिल्ली
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 26, 2025 06:48:27
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना प्रियंका गांधी के बिहार दौरे को लेकर के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इससे बड़ा गर्व की बात क्या हो सकता है. एक संदेश एक आवाज एक क्रांति हर घर का सपना आने वाले हर गरीबों के आंसू पोछने वाली महिलाओं के साथ जिसका दिल का रिश्ता हो राजनीति का नहीं वह आ रही है संवाद भी करेंगी. गणतंत्र की इस भूमि से 25 से 29 की 19 तारीख नई आजादी का इतिहास रखेगी पीएम - CM सौगात पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रेशर पर और प्रियंका गांधी राहुल गांधी जी के डर से हमारा ही पैसा टैक्स का पैसा बिहार का पैसा आप देकर राजनीति कर रहे हैं. चुनाव मे ही महिलाओं का याद आता है. सब महिला जाग चुकी है हम कह रहे हैं कि नियमित करो संविदा से हटाओ हम कह रहे हैं पेंशन दो हम कह रहे हैं ₹40000 वेतन दो. यह लोग झूठ बोलते हैं यह सब को पता है . अब झूठ नहीं चलने वाला है, बहुत हो गया. यह चुनाव के मौसम में जो नेता लोग राजनीति करते हैं गरीबों के साथ आजीवन गरीब लोग रोड पर रहता है. बिहार की दुर्दशा देख लीजिए 20 सालों में क्या हो गया युवाओं की दुर्दशा देख लीजिए. चुनाव आते ही आप खैरात बांटने लग जाते हैं. अंतिम पारी खेल रहे हैं तो पैसा पैसा करेंगे ही ना. स्मार्ट मीटर आतंक फैला रहा है रिचार्ज किया और खत्म पता चला बिना बिजली का सब गरीब और मिडिल क्लास बिना पंख गर्मी में झेल रहा है. अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर के पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव मौसम है तो सब आएंगे ही. ये लोग चुनावी वैज्ञानिक मौसम के मंत्री लोग हैं. अमित शाह तो चुनाव के कीड़ा है कैसे चोरी किया जाए कैसे वोट लूटटा जाए और कैसे वोट का गवन करके सत्ता में आया जाए और कैसे नीतीश कुमार को फिनिश किया जाए. गठबंधन को फिनिश करने अमित भाई आते रहते हैं की गठबंधन को फिनिश करो. अमित जी का दो ही काम है गठबंधन फिनिश करना बाइट : पप्पू यादव, सांसद, पूर्णिया
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Sept 26, 2025 06:48:16
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर। शिव और शक्ति की नगरी देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। मंदिर में मां भगवती की भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा वर्षों से निभाई जाती आ रही है।मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि माता को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। खास बात यह है कि सभी पकवान शुद्ध घी से तैयार किए जाते हैं। मंदिर कार्यालय में विशेष सावधानी के साथ प्रसाद और भोग तैयार किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भोग की शुद्धता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई को लेकर भी व्यापक व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु भक्त पवित्र और आध्यात्मिक माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। बाइट : रमेश परिहस्त मुख्य प्रबंधक बाबा बैद्यनाथ मंदिर।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Sept 26, 2025 06:48:06
Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर में माड़ीपुर में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस,इलाज के लिए एसकेएमसीएच में लाया गया जहां से स्थिति चिंता जनक होने के कारण पटना रेफर किया गया Anchor - मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्द थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में पुर्व वार्ड पार्षद के घर में जलते दीपक से भीषण आग लग गई.आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सोए हुए लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और इस हादसे में परिवार के 3 वर्षीय मासूम समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. झुलसे हुए लोगों में पति-पत्नी समेत उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं.स्थानीय लोगों ने किसी तरह सभी को घर से बाहर निकाला और आनन-फानन में सभी को ईलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया.परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके बाद स्थिति बिगड़ते देख परिजन झुलसे हुए मरीजों को एंबुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए. बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद कृष्णा शाह के घर में पूजा पाठ को लेकर दीप जले गई थी जिस वजह से घर में आग लग गई और आज इतना भयावह रूप ले लिया कि लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला और इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.वार्ड पार्षद एनामूल हक़ ने बताया की दीपक जलने से आग लगने की घटना घटी है.जिसमे 5 लोग झुलस गए है सबको बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. बाइट-नामुल हक़, वार्ड पार्षद बाइट- पंकज,परिजन *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Sept 26, 2025 06:47:23
Jaipur, Rajasthan:सरदार सरोवर डैम विद्युत परियोजना सरदार सरोवर बाँध ऊर्जा सहयोग की मिसाल रिवर बैड पावर हाउस से मध्यप्रदेश को 57 %बिजली होती है प्राप्त सरदार सरोवर बाँध से 3 राज्यों को बिजली प्राप्त होती है सरदार सरोवर पर 2 बड़े पावर हाउस गुजरात को 16 प्रतिशत बिजली और महाराष्ट्र को 27 प्रतिशत मिलती है बिजली सरदार डैम से 1450 मेगावाट बिजली का उत्पादन नेहा जोशी गुजरात एंकर-- जयपुर/गांधीनगर। .... गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित सरदार सरोवर डैम आज देश की सबसे महत्वाकांक्षी बहुउद्देशीय परियोजनाओं में शुमार है... नर्मदा नदी पर निर्मित यह डैम सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है.. सरदार सरोवर डैम से उत्पादित बिजली का बंटवारा स्पष्ट अनुपात में तय किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश को 57 प्रतिशत, महाराष्ट्र को 27 प्रतिशत और गुजरात को 16 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति दी जाती है..इस बांटवारे से तीनों राज्यों की ऊर्जा जरूरतों की बड़ी हिस्सेदारी पूरी हो रही है Walk through परियोजना की जलविद्युत प्रणाली मुख्य रूप से 2 पावर हाउस पर आधारित है। इनमें रिवर बेड पावर हाउस और कैनाल हेड पावर हाउस प्रमुख हैं। रिवर बेड पावर हाउस में टर्बाइनों के जरिए गिरते हुए पानी की शक्ति को विद्युत में बदला जाता है, जबकि कैनाल हेड पावर हाउस नहरों के प्रवाह से ऊर्जा पैदा करता है। डैम की ऊंचाई 163 मीटर से अधिक है और इसमें 9.5 अरब घन मीटर पानी संग्रहण की क्षमता है। इसकी कुल स्थापित क्षमता 1450 मेगावॉट से अधिक है। यह परियोजना राजस्थान और गुजरात के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। राजस्थान को डैम से नहरों के माध्यम से पेयजल और सिंचाई का पानी मिल रहा है। खासकर बाड़मेर, जालोर, सिरोही और जोधपुर जैसे रेगिस्तानी जिलों में यह पानी जीवनरेखा साबित हुआ है। वहीं गुजरात के किसानों और उद्योगों को लगातार जल व बिजली आपूर्ति से बड़ी राहत मिली है। बाइट-- नारायण मादू, एडिशनल कलेक्टर
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Sept 26, 2025 06:47:16
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2609ZRJ_PRTP_GST_KGR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ में जीएसटी एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जीएसटी एक्ट अन्तर्गत विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की कर दरों में कमी और बदलाव के उपलक्ष्य में 22 से 29 सितम्बर तक जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर विभाग वृत-प्रतापगढ़ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त करणी सिंह के निर्देशन में सहायक आयुक्त कमलेश कुमार धाकड़, राज्य कर अधिकारी अभिमन्यु सिंह एवं स्टाफ ने स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ग्राहकों को जीएसटी छूट की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कर लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुँचाना है।
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top