Back
भाजपा नेता जसवीर सिंह चीमा पर घर में घुसकर हुआ जानलेवा हमला!
Gauri Kala, Uttarakhand
स्लग- भाजपा नेता को घर में घुसकर मारी गोली
रिपोर्ट- विजय आहूजा
स्थान- गदरपुर ऊधमसिंहनगर
एंकर- गदरपुर में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। फायर की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गदरपुर के ग्राम आजाद नगर निवासी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा रात अपने निवास पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुस कर जान से मारने की नीयत से जसवीर सिंह पर फायर झोंक दिया।जिससे जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फायर की आवाज सुन कर परिवार में हड़कंप मच गया। शोर होने पर आरोपी वहां से भाग निकला। परिवार के लोग जसवीर सिंह चीमा को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वही एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बाइट- अभय सिंह, एसपी काशीपुर
बाइट- जसवीर सिंह चीमा, घायल मंडल अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement