Back
हिमाचल में बायोचार कार्यक्रम: पर्यावरण संरक्षण का नया युग!
ADAnkush Dhobal
Aug 27, 2025 09:31:50
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर—- हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बायोचार कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के बीच एक MoU साइन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है। यह परियोजना जंगल में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक सिद्ध होगी, इससे समुदायों के लिए आजीविका के अवसर और जागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस और पेड़-पौधों पर आधारित अन्य सामग्री से पैदा बायोमास का उपयोग करके बायोचार का उत्पादन किया जाएगा।
VO—- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन ज़िला और चीड़ बहुल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समझौता ज्ञापन को छह महीने के भीतर लागू किया जाए। इस पहल से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य को कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सतत बायोमास संग्रहण के लिए प्रोक्लाइम, वन विभाग के माध्यम से, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लोगों को एकत्रित बायोमास के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
Elements
MoU Signing Visuals
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowAug 27, 2025 11:48:34Sidhi, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज (संक्षेप में):
सीधी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा भड़की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीधी में जमकर नारेबाजी की,कांग्रेस मुर्दाबाद,जीतू पटवारी माफी मांगो। महिला मोर्चा जिला महामंत्री विभा शर्मा ने कहा,हरतालिका तीज जैसे पावन पर्व पर लाड़ली बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस अध्यक्ष को भी माफी मांगनी चाहिए और पटवारी को पद से हटाया जाए।
बाइट विभा शर्मा बीजेपी महिला मोर्च महामंत्री
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowAug 27, 2025 11:48:26Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर
विधानसभा डूंगरपुर
अखिलेश शर्मा
लोकेशन डूंगरपुर
हेडलाइन - नदी में युवक के डूबने का मामला, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन के 21 घंटे बाद मिला शव
एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से गुजर रही नदी में युवक के डूबने के मामले में 21 घंटे बाद युवक का शव मिल गया है। एसडीआरएफ की मदद से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाते हुए आज शव को नदी से ढूंढ कर मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।
बॉडी - डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस के अनुसार सती रामपुर निवासी मनोज मनात अपने दो दोस्तों के साथ सुंदरपुर गांव में कल नदी पर नहाने गया था। इस दौरान मनोज नदी के पानी में डूब गया। दोस्तो के चिल्लाने पर लोगो की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। वही युवक को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। लेकिन अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। इधर आज सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वही दोपहर करीब 1 बजे युवक का शव नदी में मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइट - पोपटलाल लबाना एएसआई
अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowAug 27, 2025 11:48:08Almora, Uttarakhand:
Devendra Singh
Almora
Anchor- अल्मोड़ा में राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों के हड़ताल में जाने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था ठप हो गयी है। सैंकड़ो शिक्षको ने आज अल्मोड़ा मुख्यालय पहुँच कर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी कर सरकार व विभाग को चेताने का काम किया। प्रदर्शनकारी शिक्षको ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त करने, स्थानान्तरण तथा पदोन्नति की मांग पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग उठाई। शिक्षको ने कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वही, शिक्षा विभाग के अफसरो द्वारा गेस्ट औऱ न्यास बोर्ड से तैनात शिक्षको द्वारा शिक्षण कार्य कराने की बात कही जा रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि सरकारी स्कूलों में पिछले डेढ़ हफ्ते से पठन पाठन बुरी तरह प्रभावित है।
Byte- भूपाल चिलवाल, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ।
Byte- रविशंकर गुसाईं, मंडलीय मंत्री।
Byte- अत्रेश सयाना, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा।
0
Report

Lauharra, Uttar Pradesh:
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे तलाश वांछित/वारंटी/फरार अभियुक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के दुषप्रेरण के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त सनी पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम समामई थाना सासनी जनपद हाथरस को जरैय्या मोड से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही।
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowAug 27, 2025 11:47:58Mathura, Uttar Pradesh:
मथुरा में संतों और बृजवासियों ने किया ट्रंप का पुतला दहन, 'टैरिफ' नीतियों का विरोध
मथुरा: अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापारिक 'टैरिफ' और भारत के खिलाफ बयानों के विरोध में आज मथुरा में संतों और बृजवासियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी बाबा ने ट्रंप को मानसिक रोगी करार दिया।
फलाहारी बाबा ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है और इस तरह के बयानों या नीतियों से भारत को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण का उदाहरण देते हुए कहा कि तब भी अमेरिका ने कड़े प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन भारत मजबूती से खड़ा रहा और झुका नहीं।
इस मौके पर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने जोर देकर कहा कि भारतीय संघर्ष करना जानते हैं और हमें विदेशी सामानों का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब हिंदुस्तान ने पोखरण परीक्षण किया था तब भी अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन हम झुके नहीं।
महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि हमारा देश न कभी किसी के सामने झुका है और न ही कभी झुकेगा। उन्होंने 'स्वदेशी अपनाओ' के नारे को दोहराते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता से ही देश खुशहाल रहेगा। महंत मधुसूदन दास जी महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'नया भारत' है, जो संघर्ष करेगा लेकिन किसी भी कीमत पर झुकेगा नहीं।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने भी सभी भारतीयों से स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया। यह घटना दर्शाती है कि अमेरिका की व्यापारिक नीतियों का विरोध केवल सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनता और धार्मिक नेताओं के बीच भी गहरी नाराजगी का कारण बन रहा है।
बाइट---दिनेश फलाहारी
बाइट--रामदास महाराज
0
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowAug 27, 2025 11:47:50Rudraprayag, Uttarakhand:
राजकीय शिक्षक संघ जनपद रूद्रप्रयाग का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आ धमके शिक्षक के विभिन्न संगठन
शत-प्रतिशत पदोन्नति और स्थानान्तरण एवं अन्य मांगों को लेकर धरना।
हरेन्द्र नेगी
स्लग- शिक्षकों धरना प्रर्दशन
पैकेज रूद्रप्रयाग
एंकर- अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर राजकीय शिक्षक संघ जनपद रूद्रप्रयाग का एक दिवसीय धरना प्रर्दशन मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया।
बीओं - पूरे जनपद के शिक्षकों ने आज जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया, लम्बे समय से पदोन्नति की मांग और स्थानान्तरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार पर गम्भीर आरोप लगाये उनका कहना था कि लम्बे समय से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई सीधी भर्ती को खत्म कर दिया जाय तथा स्थानान्तरण पर लगी रोक को हटा दिया जाय। अपनी दो सूत्रीय मागों को प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जो लोग अपने है उनका को चुनाव के दिन भी स्थानान्तरण हो रहा हैं ये कहा का नियम है। अगर सरकार द्धारा समय रहते उचित कार्यवाही और हमारी मांगो को नहीं सुना तो हम लोग आगे उग्र प्रदर्शन करेगें।
वाइट- अनिता राणा शिक्षक
वन टू वन हरेन्द्र नेगी रूद्रप्रयाग
0
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowAug 27, 2025 11:46:49Chowk, Uttar Pradesh:
OPEN PTC- महराजगंज में तैनात इंस्पेक्टर साहब का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा--जिसमें वो इस्तीफे की धमकी देते नजर आ रहे है...पूरी मामला क्या है खबर में देखिए ..
CLOSE PTC- इसी बीच थाने में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowAug 27, 2025 11:46:40Allauddianpur, Uttar Pradesh:
कन्नौज ब्रेकिंग
सुगंध नगरी में धर्मपरिवर्तन वाली बू, प्रलोभन देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन।
पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गुरसहायगंज के इस्माइलपुर गांव में बीमारी से छुटकारे के प्रलोभन देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन।
मुख्य आरोपी आंध्रप्रदेश का गौवड़ा प्रसाद, गोरखपुर की मंजू और कन्नौज के धर्मेंद्र और ममता को पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
बाइट - विनोद कुमार, एसपी
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowAug 27, 2025 11:46:34Ganderbal, :
In a Post On X Lieutenant Governor Shri Manoj Sinha Said " At SMVD Narayana Superspeciality Hospital, Katra, I met devotees injured in landslide & enquired about their health. Urged Doctors to ensure best possible treatment. My gratitude to emergency responders, SMVDSB employees & citizens whose exemplary interventions saved many lives.
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowAug 27, 2025 11:46:26Ganderbal, :
In a Post On X Lieutenant Governor Shri Manoj Sinha Said " Briefed Hon'ble PM Shri Narendra Modi Ji & Hon'ble HM Shri Amit Shah Ji on the flood situation. Relief & rescue work is underway in various Districts & I've directed officials for maximum readiness & presence of staff at their posts to respond to emergency situations.
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 27, 2025 11:46:20Malda, West Bengal:
পুলিশের উপর হামলার ৪৮ঘন্টার পরও তৃণমূল কংগ্রেস নেতা জিয়াউল হক এখনও অধরা। আর তাতেই প্রশ্ন উঠতে শুরু করেছে রাজ্যের মন্ত্রী তথা হরিশ্চন্দ্রপুরের বিধায়ক তাজমুল হোসেনের ঘনিষ্ঠ বলেই গ্রেপ্তারে অনীহা পুলিশের। গরু চড়াতে গিয়ে ইভটিজিং এর শিকার হয় এক নাবালিকা। এই ঘটনার জন্য সালিশির নিদান দেন রাজ্যের মন্ত্রী তথা হরিশ্চন্দ্রপুরের বিধায়ক তাজমুল হোসেনের ঘনিষ্ঠ নেতা জিয়াউল হক। সেই সালিশি সভায় অভিযুক্ত যুবককে পুলিশ গ্রেপ্তার করতে যায়। আর তখন পুলিশের উপর হামলা করে তৃণমূল কংগ্রেস নেতা জিয়াউল হকের লোকজন। গাড়ি ভাঙচুর করে দেওয়া হয় পুলিশ। ধৃত অভিযুক্ত যুবককে পুলিশের হাত থেকে ছাড়িয়ে মারধোরও করা হয়। এই ঘটনায় আহত হয় হরিশ্চন্দ্রপুর থানার আইসি সহ পাঁচজন পুলিশকর্মী। এরপর পুলিশ মামলা দায়ের করে। (Hcpur ps case no 911/25 dt. 25.08.25 U/S 189(2)/189(4)/189(3)/191(2)/191(3)/190/121(2)/132/109/221 BNS &r/w sec 3 of PDPP act.)। কিন্তু ৪৮ঘন্টার পরও অধরা সালিশি সভার সেই মাতব্বর তৃণমূল কংগ্রেস নেতা।তবে সামাজিক মাধ্যমে ভাইরাল হওয়া ছবি দেখে ছয় গ্রামবাসী চিহ্নিত করে গ্রেপ্তার করা হয়েছে। স্থানীয় বিধায়ক তথা রাজ্যের প্রতিমন্ত্রীর সঙ্গে ছবি সামনে এনে বিরোধীদের অভিযোগ মন্ত্রীর হাত আছে বলেই সাহস পাচ্ছে না পুলিশ। আবার অন্যদিকে এদিন জেলায় আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান শিবিরে এসে প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে পুলিশের সঙ্গে ধস্তাধস্তি নিয়ে আইন মেনে চলার পরামর্শ রাজ্যের মন্ত্রী সিদ্দিকুল্লা চৌধুরীর। তবুও অধরা ওই নেতা।আর এই সমগ্র ঘটনায় রাজনৈতিক তরজা তুঙ্গে মালদা জেলাতে।
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowAug 27, 2025 11:45:29Malda, West Bengal:
বিদ্যালয়ের শিক্ষিকার মারে গুরুতর অসুস্থ নবম শ্রেণীর ছাত্রী। ঘটনায় শিক্ষিকার বিরুদ্ধে পুলিশে অভিযোগ দায়ের করল ছাত্রীর পরিবার। গোটা ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ালো মালদার মানিকচক ব্লকের অন্তর্গত মানিকচক উচ্চ বিদ্যালয় জুড়ে। ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে মানিকচক থানার পুলিশ।আহত স্কুল ছাত্রীর নাম মেহেক খাতুন। মানিকচক উচ্চ বিদ্যালয়ের নবম শ্রেণীর ছাত্রী। বিদ্যালয় সংলগ্ন এলাকায় তার বাড়ি। ঘটনায় অভিযোগ উঠেছে বিদ্যালয়ের সহকারী শিক্ষিকা মানসী মন্ডলের বিরুদ্ধে ব্যাপক ভাবে মারধর করার।
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowAug 27, 2025 11:45:14Dausa, Rajasthan:
जिला दौसा
जिले में गणेश चतुर्थी त्यौहार की धूम
घर घर हुई गणपति बप्पा की पूजा
सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर में सजाई भव्य झांकियां
किला सागर स्थित बैजनाथ मंदिर में भी मेले का आयोजन
जहां भांति भांति की सजाई गई मनमोहक झांकियां
रियासतकालीन मंदिर है बाबा बैजनाथ का
जहां गणेश चतुर्थी पर प्रतिवर्ष होता आयोजन
बड़ी तादाद में शहर के लोग पहुंचते दर्शनों के लिए
गणेश चतुर्थी का पर्व दौसा जिले में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया एक और जहां घर-घर भगवान गणेश की पूजा की गई तो वहीं मंदिरों में भव्य आयोजन हुए दौसा के किला सागर में स्थित रियासत कालीन सैकड़ो वर्ष पुराने प्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर में भगवान गणेश , बाबा बैजनाथ , राम दरबार , श्याम बाबा सहित कई मनमोहक झांकियां सजाई गई जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है मानो ऐसा लग रहा है जैसे साक्षात भगवान यहां विराजमान है झांकी में मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का दृश्य दिखाया गया है जो हर किसी को मोहित कर रहा है सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए यहां तांता लगा हुआ है और यह सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहेगा ।
LAXMI AVATAR SHARMA
9414821803
0
Report
Nawabganj, Uttar Pradesh:
उन्नाव। जिले में जानलेवा स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में सुमित राजपूत नामक युवक बिना किसी सुरक्षा के सड़कों पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।
⚠️ इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ़ उसकी जान को खतरे में डाल रही है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
📌 पुलिस की कार्रवाई:
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। यातायात प्रभारी को युवक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
0
Report
Unnao, Uttar Pradesh:
आज जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में गणेश चतुर्थी और बराबफ़ात के द्रष्टिगत गणेश प्रतिमा विसर्जन और निकलने वाली शोभा यात्रा और बराफात के जुलूस के सफल आयोजन की तैयारी के सम्बंध में वैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से एक एक करके तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि कंही भी सीधे गंगा में मूर्ति का विसर्जन नहीं होगा गड्ढा खुदवाकर ही विसर्जन किया जाय।
2
Report