Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
বিদ্যালয়ে শিক্ষিকার মারধরে গুরুতর আহত নবম শ্রেণীর ছাত্রী!
RSRanajoy Singha
Aug 27, 2025 11:45:29
Malda, West Bengal
বিদ্যালয়ের শিক্ষিকার মারে গুরুতর অসুস্থ নবম শ্রেণীর ছাত্রী। ঘটনায় শিক্ষিকার বিরুদ্ধে পুলিশে অভিযোগ দায়ের করল ছাত্রীর পরিবার। গোটা ঘটনায় ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়ালো মালদার মানিকচক ব্লকের অন্তর্গত মানিকচক উচ্চ বিদ্যালয় জুড়ে। ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে মানিকচক থানার পুলিশ।আহত স্কুল ছাত্রীর নাম মেহেক খাতুন। মানিকচক উচ্চ বিদ্যালয়ের নবম শ্রেণীর ছাত্রী। বিদ্যালয় সংলগ্ন এলাকায় তার বাড়ি। ঘটনায় অভিযোগ উঠেছে বিদ্যালয়ের সহকারী শিক্ষিকা মানসী মন্ডলের বিরুদ্ধে ব্যাপক ভাবে মারধর করার।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KHKHALID HUSSAIN
Aug 27, 2025 17:00:38
Chaka, :
भारतीय वायु सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ पर त्वरित प्रतिक्रिया दी उत्तरी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना का त्वरित बाढ़ राहत अभियान जम्मू-कश्मीर क्षेत्र और उत्तरी पंजाब में लगातार बारिश के कारण बढ़ते जल स्तर और विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर भारतीय वायु सेना ने व्यापक राहत और बचाव अभियान शुरू किया। एक भारतीय वायुसेना अधिकारी ने कहा, "भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर बेड़े की त्वरित तैनाती: उत्तरी क्षेत्र में निकटवर्ती ठिकानों से पाँच एमआई-17 हेलीकॉप्टर और एक चिनूक हेलीकॉप्टर को तुरंत सेवा में लगाया गया, जिससे अधिकतम बचाव क्षमता और परिचालन पहुँच सुनिश्चित हुई। बचाव कार्यों में शामिल होने के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं।" उन्होंने आगे कहा, "राहत और बचाव सामग्री से लदा एक भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान, एनडीआरएफ की एक टीम के साथ, क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्यों के लिए आवश्यक आपूर्ति और प्रशिक्षित कर्मियों को उपलब्ध कराने हेतु जम्मू और चिनाब घाटी पहुँच गया है। बचाव कार्यों में शामिल होने के लिए अतिरिक्त परिवहन विमान स्टैंडबाय पर हैं।" अधिकारी ने आगे कहा, "जम्मू के अखनूर क्षेत्र में हमारे समन्वय और दक्षता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 12 सेना के जवानों और 11 बीएसएफ कर्मियों, जिनमें 3 बीएसएफ महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं, को सुरक्षित निकाला।" उन्होंने आगे कहा कि, "पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में, भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ प्रभावित 46 फंसे हुए नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला। इसके अलावा, स्थानीय समुदायों की सहायता के लिए 750 किलोग्राम से अधिक आवश्यक राहत सामग्री हवाई मार्ग से गिराई गई।" डेरा बाबा नानक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत, 38 सैन्य कर्मियों और 10 बीएसएफ कर्मियों को गंभीर रूप से प्रभावित डेरा बाबा नानक क्षेत्र से ऊपर उठाकर बचाया गया, जो खतरनाक परिस्थितियों में भी भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया और पेशेवर रवैये को दर्शाता है। प्रभावित कर्मियों को बचाने के लिए अतिरिक्त अभियान जारी हैं। सेना, बीएसएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय अधिकारियों के साथ घनिष्ठ सहयोग में भारतीय वायुसेना की त्वरित कार्रवाई ने अनगिनत लोगों की जान बचाने और सबसे अधिक प्रभावित लोगों तक राहत पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारी ने कहा। उन्नत वायु संसाधनों और अत्यधिक कुशल कर्मचारियों की तैनाती ने चरम मौसम के बीच त्वरित, सुरक्षित निकासी और सहायता का कुशल वितरण सुनिश्चित किया। अधिकारी ने आगे कहा। स्थिति के अनुसार भारतीय वायुसेना आगे के अभियानों को अंजाम देने के लिए तैयार है, जिससे किसी भी उभरती स्थिति से निपटने के लिए उसकी तत्परता की पुष्टि होती है। अधिकारी ने कहा।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Aug 27, 2025 17:00:19
Kurukshetra, Haryana:
ब्रेकिंग कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मनचलों लड़कों की वीडियो वायरल जो स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बस के आगे पीछे बुलेट के पटाखे बजाते हैं और बच्चियों को तंग करते हैं यह वीडियो कुरुक्षेत्र रोड की है और इसके अलावा पिहोवा के सभी स्कूलों के आसपास ऐसी घटना देखी जा सकती है हर रोज
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 27, 2025 17:00:07
Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas bikaner बीकानेर से बड़ी खबर शातिर चोर चढ़ा जनता के हत्थे, नया शहर थाना इलाके में घर में की चोरी की वारदात की कोशिश, लोगो ने की चोर की जमकर धुनाई, चोर से मिली एक अवैध पिस्टल और बाइक भी, चोर श्रवण उर्फ पेनिया सांसी पीपल जोधपुर का रहने वाला, हालांकि पुलिस ने चोर को पकड़ किया पूरे मामले का खुलासा, चोर पर है चोरी के 27 मुकदमे, नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और टीम की तत्परता से हुआ खुलासा, नागौर और रामदेवरा के बाद बीकानेर में चोरी की वारदात को देने वाला था अंजाम
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Aug 27, 2025 16:45:18
Bettiah, Bihar:
Reporter ___ dhananjay dwivedi Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बड़ी कार्यवाही की है जिला से 21 व्यक्तियों को थाना बदर किया गया है विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बड़ी कार्यवाही की है विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने की तैयारी में डीएम ने कड़े कदम उठाए है जिन 21 व्यक्तियों को थाना बदर किया गया है वो चुनाव के दौरान शांति एवम कानून व्यवस्था को भंग कर सकते है शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में इन सभी 21 व्यक्तियों को थाना बदर किया गया है बेतिया डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया है चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोपरि है किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है
3
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Aug 27, 2025 16:45:06
DMC, Chandigarh:
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि मेवात कैडर में पी.आर.टी. (जे.बीटी.) शिक्षकों की नियमित भर्ती हेतु 1456 पदों के लिए मांग-पत्र 24 जुलाई को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला को भेजा गया । इस भर्ती पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा रोक लगा दी गई है। अतः जैसे ही उच्च न्यायालय द्वारा भर्ती से रोक हटा दी जाती है तो भर्ती प्रक्रिया पर आगामी कार्यवाही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएगी। मंत्री आज हरियाणा विधान सभा मानसून सत्र में विधायक श्री कुलदीप वत्स द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।  
2
comment0
Report
ADArjun Devda
Aug 27, 2025 16:31:19
Harda, Madhya Pradesh:
हरदा के भिरंगी गेट के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा दो लोगों की मौत अन्य लोग घायल,जिला अस्पताल में उपचार जारी,छीपाबड़ थाना का मामला, बारिश के चलते हादसा हुआ है दो की घटनास्थल ही मौत,, कार एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत खिरकिया बिरंगी रेलवे स्टेशन के पास कार का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें दो लोग काशीराम राजपूत काका मंसाराम सेन निवासी सारंगपुर की मौके पर मौत हो गई है पुलिस ने मर्ग कायम किया,
3
comment0
Report
ADArjun Devda
Aug 27, 2025 16:31:02
Harda, Madhya Pradesh:
एंकर _मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी बोलने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया जीतू पटवारी का पुतला दहन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र भाषा का प्रयोग एवं उनको शराबी बताने की घोर निंदा के साथ महिला मोर्चा द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि आज परशुराम चौक पर महिला मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा समेत सभी ने जीतू पटवारी कि बयान की घोर निंदा करते हुए पुतला दहन किया।
5
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Aug 27, 2025 16:30:48
Bhind, Madhya Pradesh:
हेडर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए विवादित बयान पर बवाल, महिलाओं ने भिंड में प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर की नारेबाजी। एंकर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिये गये विबादित बयान पर बवाल मचा हुआ है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान पर बीजेपी अब हमलावर हो चुकी है, प्रदेश भर की महिलाएं जीतू पटवारी का पुतला दहन कर रही है इसी तारतम्य में आज भिंड मैं भी जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने सर्किट हाउस से मोर्चा निकलते हुए जनपद कार्यालय के सामने पहुंचकर जीतू पटवारी का पुतला दहन किया, इस दौरान कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई,उसके उपरांत महिलाओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन पुलिस को सौंपा है। बाइट- कामना सिंह भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्षा,भिंड। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड।
5
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Aug 27, 2025 16:30:41
Jaunpur, Uttar Pradesh:
जौनपुर हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, दी सांत्वना और की आर्थिक मदद की मांग REPORT-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित मछलीशहर पड़ाव पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जौनपुर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग उठाई। अजय राय ने जिला प्रशासन और योगी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मछलीशहर पड़ाव पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को सब कुछ अच्छा दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। प्रदेश अध्यक्ष ने रिक्शा चालक शिवा की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाने का प्रयास किया और खुद की जान गंवा दी। वहीं प्राची मिश्रा और समीर की मौत को भी अत्यंत दुखद बताया। अजय राय ने मांग की कि मृतक शिवा के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, ऐसे में सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए। इस दौरान अजय राय मृतक प्राची मिश्रा, शिवा और समीर के परिजनों से अलग-अलग मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बाईट अजय राय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
8
comment0
Report
SMSHARAD MAURYA
Aug 27, 2025 16:30:33
Bhadohi Nagar Palika, Khamaria, Uttar Pradesh:
एंकर–भदोही में न्यायालय आपके द्वार चल रहे अभियान में ग्राम पंचायत बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सादगी और जनसेवा का असली रूप दिखा दिया कार्यक्रम में लगभग 100 वर्षीय बुजुर्ग शत्रुघ्न दुबे अपनी फरियाद लेकर पहुँचे। उम्र के इस पड़ाव में खड़े होकर अपनी बात कहना उनके लिए आसान नहीं था। यह देखकर जिलाधिकारी शैलेश कुमार स्वयं जमीन पर बैठ गए और बड़े धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएँ सुनीं। डीएम का यह व्यवहार देखकर ग्रामीणों की आँखें नम हो गईं और पूरा माहौल भावुक हो उठा। वीओ1– ग्रामीणों ने इस जमीनी अंदाज़ की खुलकर तारीफ की। उनका कहना था कि जिलाधिकारी ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासन तभी मजबूत बनता है जब वह आमजन के साथ जमीन पर बैठकर उनकी परेशानियों को समझे। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि अधिकारियों तक पहुँचना मुश्किल होता है, लेकिन इस तरह की पहल जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाती है जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुजुर्ग फरियादी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। वहीं, अन्य लोगों की शिकायतें भी सुनी गईं और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
5
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Aug 27, 2025 16:30:21
Bettiah, Bihar:
UPDATED SCRIPT - 12 करोड़ 40 लाख का चरस बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार Reporter ____ dhananjay dwivedi Anchor _____ बेतिया से बड़ी खबर है जहां इंडो नेपाल बार्डर पर भारी मात्रा में चरस बरामद हुआ है 62 केजी चरस बरामद हुआ है दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 12 करोड़ 40 लाख की बताई जा रही है एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है बता दे बलथर थाना अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर पर पिलर संख्या 410/1 के समीप एसएसबी ने यह कार्यवाही की है एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी की नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप भारत आने वाली है एसएसबी ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में जाल बिछा दो तस्करों सहित चरस की बड़ी खेप बरामद की है तस्कर सोनू कुमार और रमेश चौधरी बाइक से चरस की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे तभी पहले से मौजूद घात लगा बैठे एसएसबी और पुलिस के जवानों ने तस्करो को धर दबोचा दोनो तस्करो के पास से 16 हजार नगद भी बरामद हुआ है बता दे यह चरस की खेप देश के महानगरों दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में सप्लाई होनी थी लेकिन सीमा पर चौकस एसएसबी और पुलिस के जवानों ने ड्रग तस्करो के मंसूबों पर पानी फेर दिया है एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है पुलिस गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ कर रही है दोनो तस्कर बेतिया के लालगढ़ के बताए जा रहे है
4
comment0
Report
Aug 27, 2025 16:26:53
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जिले में खाद की कथित कमी और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां जिला प्रशासन पर्याप्त खाद की उपलब्धता और उचित मूल्य पर यूरिया मिलने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में किसानों को अभी भी खाद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। निजी दुकानों और सहकारी समितियों (बी पैक्स) पर खाद तय दाम से कहीं ज्यादा कीमत पर बेची जा रही है।
9
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Aug 27, 2025 16:20:28
Sonamarg, :
Flash floods struck the Neelgrath stream in Baltal Sonamarg late this evening , leaving a camping site downstream submerged. The water level of the Sindh Nallah also showed a rise shortly after. however there was no one inside the tents and no reports of loss of life is reported
3
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Aug 27, 2025 16:20:14
Guwahati, Assam:
असम के मुख्यमंत्री ने घोषणा किया है कैबिनेट फैसले के बाद की असम में कोई भी हिंदू धर्म के लोग मुस्लिम धर्म के लोगों के बीच जमीन की खरीद फरोख नहीं की जाएगी आज से sop जारी हो चुकी है आज से जमीन दूसरे धर्म को बेचने के लिए जिला प्रशासन के DC से बातचीत कर आखिरी फैसला DC लेंगे. खासतौर से यह फैसला लिया गया है असम में जमीन के खरीदने और बेचने को लेकर हिंदू और मुसलमान के बीच गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद
7
comment0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Aug 27, 2025 16:18:43
Arambag, West Bengal:
আরামবাগঃ২৭ আগষ্ট --------------------------------------------- পুরশুড়ার দেউলপাড়া হাই স্কুলের দশম শ্রেণীর এক ছাত্রীকে যৌন হেনস্থার অভিযোগ ঐ স্কুলের এক শিক্ষকের বিরুদ্ধে। ঘটনাটি মঙ্গলবার ঘটেছে বলে স্থানীয়দের অভিযোগ। ঘটনাটি বুধবার বিকালে জানাজানি হতেই এলাকায় চঞ্চল্য। স্থানীয়রা ও স্কুলের অভিভাবকরা স্কুল চত্বর ঘিরে বিক্ষোভ দেখান। পরে পুরশুড়া থানার পুলিশ উপস্থিত হয়ে ঐ শিক্ষককে আটক করে থানায় নিয়ে যায়।উপস্থিত প্রত্যেকের দাবি ঐ কম্পিউটার শিক্ষককে উপযুক্ত শাস্তি দিতে হবে।ঘটনার জেরে বুধবার ব্যাপক উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে এলাকায়। শিক্ষকের শাস্তির দাবিতে গোটা গ্রামের মানুষ জন বিক্ষোভ দেখান। অভিযোগ যে,ঐ শিক্ষক স্কুলের একজন কম্পিউটার শিক্ষক।তবে পুলিশ উদ্ধার করে নিয়ে গেলেও এখনও পর্যন্ত থানায় কোন অভিযোগ হয়নি।যদিও নিগৃতার বাবার দাবি তার মেয়েকে শ্লীলতাহানি করেছেন ঐ শিক্ষক।অভিযুক্ত ঐ শিক্ষকের নাম তন্ময় দত্ত।তিনি একজন অস্থায়ী শিক্ষক। স্লাগ--- 2708ZG_ARM_MOLESTATION_R ছবি ও বাইট আছে 2 C তে।
6
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top