Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821102

बिहार बंद: विपक्ष ने किया भभुआ में चक्का जाम, जानें कारण!

NJNarendra Jaiswal
Jul 09, 2025 08:09:47
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल स्लग - देश व्यापी बंद के दौरान बिहार बंद के समर्थन में उतरी कई पार्टियाँ भभुआ शहर को किया जाम वीयो - मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष द्वारा बिहार बंद बुलाए जाने में कैमूर जिले को बंद कराने के लिए कई पार्टियों ने समर्थन दिया है। जो देशव्यापी बंदी के दौरान बिहार को बंद करा रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, खेतिहर मजदूरी किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन भी कैमूर में चक्का जाम करके मतदाता पुनरीक्षण को वापस लेने का मांग किया है। भारती कम्युनिस्ट पार्टी के रंग लाल पासवान ने कहा आज पूरा भारत बंद है। केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार दोनों मजदूर विरोधी है। पूर्व में मजदूरों के हित के लिए 44 कानून बना था लेकिन नरेंद्र मोदी ने उस कानून को तोड दिया। गरीबों के 10 किलो राशन के सवाल को लेकर, ढ़ाई हजार रुपए पेंशन, भुखमरी, किसानों के एमएसपी की गारंटी, के सवाल को लेकर हमारी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बिहार खेतिहर मजदूर यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन रोड पर उतरे हुए हैं। आज भारत बंद के दौरान बिहार को बंद कराने आए हैं। जिला किसान मोर्चा के संयुक्त सचिव बलदाऊ सिंह ने बताया किसान मोर्चा के बैनर तले हम लोग सड़क पर उतरे हुए हैं। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बारी-बारी से सभी वर्गों को परेशान कर रही है। पहले तीन कृषि कानून लाकर किसानों को परेशान किया। मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। खाद ,बीज, कीटनाशक बहुत महंगा हो गया है । सरकार सम्मान निधि के तहत ₹6000 देकर फुसलाने का काम कर रही है। जो रोजी रोजगार के लोग बाहर गए हैं वैसे में वोटर पुनरीक्षण का कार्य कर रही है। बहुत सारे लोग अपना डॉक्यूमेंट जमा नहीं कर पाएंगे। हम लोग चाहते हैं कि श्रम कानून वापस लिया जाए और मतदाता पुनरीक्षण जो 2024 में बना है उसी में आधार कार्ड लिंक कर दिया जाए। बाइट - रंग लाल पासवान - मलिक कम्युनिस्ट पार्टी बाइट - बलदाऊ सिंह - किसान मोर्चा संयुक्त सचिव
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top