Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: प्रधान लिपिक रंगे हाथ पकड़ा गया!

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 11, 2025 14:30:35
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा। जनपद में भ्रष्टाचारी अधिकारियों कर्मचारियों की बुरी तरह शामत आई हुई है । हर महीने एक न एक कर्मचारी एंटी करप्शन की पकड़ में आ रहा है। शुक्रवार को भी वन विभाग में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताते है इस बाबू की काफी समय से लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। एंटी करप्शन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम समाजिकी वन प्रभाग सिविल लाइन के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे करीब पहुंची। बताया जाता है नगला हसनपुर में राजन सिंह पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं उसकी एनओसी के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी ₹50 हजार रु मांग रहा था। जैसे ही किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रु अपने हाथों में लिए तुरंत एंटी करप्शन आगरा की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना जमुना पार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top