Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल की संजीवनी 108 एंबुलेंस खुद बीमार, मरीजों की जान खतरे में!

RKRupesh Kumar
Jul 08, 2025 16:03:11
Betul, Madhya Pradesh
एंकर- बैतूल जिले में इमरजेंसी सेवाओं के लिए चलाई जा रही संजीवनी 108 एंबुलेंस खुद अब बीमार हालत में नजर आ रही है। बैक डोर का लॉक खराब होने के चलते अब इन एंबुलेंस को रस्सी से बांधकर बंद किया जा रहा है। तेज रफ्तार में चलने के दौरान अगर यह रस्सी टूट जाए तो हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। यही नहीं, कुछ एंबुलेंस ऐसी भी हैं जिन्हें धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता है। एडवांस लाइफ सपोर्ट से लैस होने का दावा करने वाली ये एंबुलेंस अब खुद इलाज की मोहताज हो गई हैं। सवाल यह है कि जब एंबुलेंस ही दुरुस्त नहीं होंगी तो मरीजों की जान कैसे सुरक्षित रह पाएगी? सरकार हर साल इन सेवाओं पर भारी भरकम राशि खर्च करती है, लेकिन 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही जय अम्बे एंबुलेंस सर्विसेज इन गाड़ियों का मेंटेनेंस करने में नाकाम नजर आ रही है। सरकार की मंशा आपातकालीन सेवाएं बेहतर करने की है, लेकिन ज़मीनी हकीकत किसी और दिशा की ओर इशारा कर रही है। मरीजों की जिंदगी से जुड़ा ये मामला जिम्मेदारों की गंभीरता की मांग करता है। बाइट- शुभम धोटे,मैनेजर जय अम्बे एंबुलेंस सर्विसेज
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top