Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhilwara311001

भीलवाड़ा में सावन की शुरुआत: भक्तों की उमड़ी भीड़ हरणी महादेव में

MKMohammad Khan
Jul 11, 2025 07:36:13
Bhilwara, Rajasthan
LOCATION - BHILWARA REPORT - DILSHAD KHAN 9784859773 भीलवाड़ा। पवित्र सावन का महिना आज से शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल हरणी महादेव में भोले के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ लगी है, तो वहीं तिलस्वा और त्रिवेणी सहित जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। शिवालयों को आज के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। इस महीने से व्रत और त्योहारों की शुरुआत हो रही है। सावन का महीना शिव की अराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव के अलावा यह महीना माता पार्वती की पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं उन्हें भोले बाबा की असीम कृपा मिलती है। सावन का पहला सोमवार को 14 जुलाई को होगा। सावन के महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। कहते हैं अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भीलवाड़ा में सावन के पहले दिन भक्त में काफी उत्साह देखा गया। कई मिलों दूर पैदल चलकर भक्त हरनी महादेव पहुच रहे है, जहाँ दर्शनों के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी। हरणी महादेव में मेले का माहौल हो रहा है। पुलिस और प्रशासन ने सावन माह का देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top