Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में ब्यूटी शो धमाका: मोनालिसा ने मचाई हलचल

NJNEENA JAIN
Sept 20, 2025 09:02:40
Saharanpur, Uttar Pradesh
Date.....20.9.2025 Name.... Neena jain location... saharanpur anchor....सहारनपुर में ब्यूटी शो का आयोजनः रुद्राक्ष गर्ल मोनालिसा रहीं मुख्य आकर्षण, यूट्यूबर कल्लो ने दर्शकों का मनोरंजन किया, सेल्फी के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ सहारनपुर के महाराजा बैंक्वेट हॉल में मुस्कान लक्जरी सैलून की ओर से ब्यूटी शो का आयोजन किया गया। शो में महाकुंभ मेले से प्रसिद्ध हुईं रुद्राक्ष गर्ल मोनालिसा मुख्य आकर्षण रहीं। यूट्यूबर कल्लो उर्फ वंशिका और भूपेंद्र ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम में ब्राइडल शो का विशेष आयोजन किया गया। मॉडल्स ने डिजाइनर परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों को आकर्षित किया। प्रतियोगिता में बिजनौर की परी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सहारनपुर की स्वाती दूसरे और इलमा तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। सहारनपुर में फैशन इंडस्ट्री की संभावनाएं बढ़ रही हैं। यह आयोजन युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक साबित होगा।कार्यक्रम में दर्शकों की अच्छी उपस्थिति रही। बैंक्वेट हॉल तालियों की आवाज से गूंजता रहा। मेहमानों ने मुस्कान लक्जरी सैलून के इस प्रयास की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। बाइट... मोनालिसा..कुंभ रूद्राक्ष माला गर्ल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Sept 20, 2025 10:47:18
Keonjhar, Odisha: ଆଙ୍କର- ଡାଇରିଆ ଆତଙ୍କ,ଦୁଇ ମୃତ ,ଅନେକ ଆକ୍ରାନ୍ତ,ଜିଲ୍ଲା ସ୍ବାସ୍ଥ୍ଯ ଟିମ୍ ପହଞ୍ଚି ପରଖିଲା ସ୍ଥିତି। ଘସିପୁ୍ରା ବ୍ଲକ ଗଡବାନ୍ଧଗୋଡା ପଞ୍ଚାୟତ ପଟିଲୋ ଗାଁରେ ଦୁଇ ଦିନ ହେଲା ଡାଇରିଆ ଆତଙ୍କ ଲାଗି ରହିଛି।ଡାଇରିଆ ଆକ୍ରାନ୍ତରେ ଦୁଇ ଜଣଙ୍କର ଜୀବନ ଗଲାଣୀ। ଏବେବି ଅନେକ ଆକ୍ରାନ୍ତ ହୋଇ ମେଡିକାଲରେ ଭର୍ତ୍ତି ହୋଇଛନ୍ତି। ଖବର ପାଇ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ବାସ୍ଥ୍ଯ ବିଭାଗର ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ଟିମ୍ ସହ ସାଇଁକୁଳ ଗୋଷ୍ଠିସ୍ବାସ୍ଥ୍ଯକେନ୍ଦ୍ରରୁ ଏକ ଡାକ୍ତରୀ ଦଳ ଗାଁର ପହଞ୍ଚି ସ୍ଥିତି ପରଖିଛନ୍ତି।ପଟିଲୋ ମାଝୀ ସାହିର ପ୍ରଫୁଲ୍ଲ ମାଝୀ ଝଡାବାନ୍ତିରେ ଆକ୍ରାନ୍ତ ହେବା ପରେ ପରିବାର ଲୋକ କଟକ ବଡ ଡାକ୍ତରଖାନାରେ ଭର୍ତ୍ତି କରିଥିଲେ। ଚିକିତ୍ସାଧିନ ଅବସ୍ଥାରେ ତାଙ୍କର ମୃତ୍ଯୁ ଘଟିଥିଲା। ସେହିପରି ଗାଁର କଳାକାର ମାଝୀ ଝଡାବାନ୍ତି ହେବା ପରେ ପରିବାର ଲୋକ ଆନନ୍ଦପୁର ଡାକ୍ତରଖାନା ନେବା ବାଟରେ ମୃତ୍ଯୁ ହୋଇଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଏବେବି ମାଝୀ ସାହୀର ଅନେକ ଲୋକ ଝାଡାବାନ୍ତିରେ ଆକ୍ରାନ୍ତ ଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି।ସେପଟେ ଯେପରି ଝାଡାବାନ୍ତି ଅଧିକ ସଂକ୍ରମିତ ନହେବ ସେଥି ପ୍ରତି ସ୍ବାସ୍ଥ୍ଯ ବିଭାଗ ସଜାଗ ରହିଥିବା ଚିକିତ୍ସାଧିକାରୀ କହିଛନ୍ତି ।ନଳକୂପ ଏବଂ କୂପରେ ବ୍ଲିଚିଂ ପକାଇ ପାଣି ବିଶୋଧନ କରାଯାଇଛି।ଲୋକେ ପାଣିକୁ ଫୁଟାଇ ପିଇବା ସହ ବାହାରେ ମଳତ୍ଯାଗ ନକରିବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦିଆଯାଇଛି।ଏହି କାର୍ଯ୍ଯରେ ଆଶା,ଅଙ୍ଗନବାଡି,ଏବଂ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ଯକର୍ମୀ ମାନେ ନିୟୋଜିତ ହୋଇଛନ୍ତି।ମାତ୍ର ଦୁଇ ଦିନରେ ଦୁଇ ଜଣଙ୍କ ମୃତ୍ଯୁକୁ ହେବା ପରେ ଗାଁରେ ଭୟର ବାତାବରଣ ଖେଳି ଯାଇଛି। ବାଇଟ-୧ -ସ୍ୱରସ୍ବତୀ ଭୂୟାଁ, (ପଟିଲୋ ଗ୍ରାମବାସୀ) ବାଇଟ-୨- ଜିତୁ ମୁଣ୍ଡା, (ରୋଗୀଙ୍କ ସମ୍ପର୍କୀୟ) ବାଇଟ-୩-ରାଜେନ୍ଦ୍ର କୁମାର ମୁର୍ମୁ ( ଭାରପ୍ରାପ୍ତ ଚିକିତ୍ସାଅଧିକାରୀ, ସାଇଁକୁଳ ଗୋଷ୍ଠୀ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟକେନ୍ଦ୍ର )
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Sept 20, 2025 10:46:10
Banka, Bihar: Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-20-9-25 Slug-Dharna Anchor,-मांगे पुरी नहीं होने पर आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय: Vo-**बांका के अमरपुर अस्पताल परिसर मै एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर निकाली अपनी भड़ास* बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलेटर संघ तथा बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर अमरपुर आशा संघर्ष समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ता, आशा फेसिलेटर तथा ममता कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया। अस्पताल परिसर में आयोजित धरना व प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं तथा ममता कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया।  Vo-इस अवसर पर अमरपुर आशा संघर्ष समिति की प्रखंड अध्यक्षा वंदना कुमारी ने कहा कि हम आशा फेसिलेटर तथा आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार सरकार से पारितोषिक की जगह मानदेय देने, आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई करण करने, सभी आशा एवं आशा फेसिलेटर को तृतीय वर्ग की कर्मचारी के रूप में नियमित करने, आशा कार्यकर्ताओं की एक सामान की कार्य स्थिति को करते हुए सभी को ए. एन. एम के पद पर पदोन्नति करने से लेकर 18 सुत्री मांगो को पुर्ण करने की आवाज वर्षों से उठाई जा रही है लेकिन आज तक हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि आज जब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है तो बिहार सरकार हम आशा कार्यकर्ताओं तथा आशा फेसिलेटर को झुनझुना थमाते हुए पारितोषिक राशी एक हजार की जगह बढाकर तीन हजार कर दिया गया जो हम आशा कार्यकर्ताओं को मंजूर नही है। उन्होंने बिहार सरकार से पारितोषिक की जगह मानदेय के रूप में प्रति आशा कार्यकर्ताओं को 18 से 26 हजार देने की मांग करते हुए सभी आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने तथा सरकारी कर्मियों की तरह सुविधा प्रदान करने की मांग किया। वहीं ममता कार्यकर्ता सोनी कुमारी ने कहा कि हम सभी ममता कार्यकर्ता 24 घंटे अपनी जान हथेली पर रखकर अस्पताल में अपनी ड्युटी करती आ रही हैं और हम सभी ममता कार्यकर्ता महादलित रविदास परिवार की महिलायें हैं। Vo- लेकिन हम सभी ममता कार्यकर्ताओं को काम के बदले मिलने वाली राशी आज हंसी का पात्र बनी हुई है। हम ममता कार्यकर्ताओं को मानदेय के रूप में एक दिहाड़ी मजदूर से भी कम की मजदुरी मिल रही है जिसमें परिवार का खर्च चलाना तो दुर एक ममता कार्यकर्ता अपनी भी जरूरते पुरी नहीं कर पा रही हैं। ममता कार्यकर्ता सोनी कुमारी, नीलू देवी, रोहिणी कुमारी, पुजा कुमारी, आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटर वंदना कुमारी, पिंकी कुमारी, उषा देवी, चंदा देवी, सीता देवी, पुष्पा कुमारी, रबीना खातून, अंजू देवी, नसीमा खातून, बीबी शोखिया, रिंकू देवी आदी ने बताया कि अगर जल्द ही बिहार सरकार हम आशा कार्यकर्ता, आशा फेसिलेटर, ममता कार्यकर्ताओं पर विचार नहीं करेगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हम आशा व ममता कार्यकर्ता सपरिवार वोट बहिष्कार जैसी निर्णय लेने पर बाध्य हो जायेंगे। Byite-Bandana kumar -प्रंखंड अध्यक्ष Byite-Pinki kumari-कोषाअध्यक्ष Report-Birendra banka
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Sept 20, 2025 10:45:59
Kota, Rajasthan:एंकर - कोटा शहर में बोरखेड़ा इलाके में शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पति ने अपनी पत्नी, सास और पत्नी की मौसी के पोता पर चाकू से हमला कर दिया। जिसकी लाइव तसवीर सामने आयी है। हमला करने वाले आरोपी पति को पत्नी के मौसी के पोते का घर पर आना पसंद नहीं था। इसकी के चलते हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वही इलाज के दौरान दीपक् की मौत हो गयी घटना कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके की है। घायल रुक्मणी (62) ने बताया कि उनकी बेटी रेखा (30) घर पर सो रही थी। तभी दामाद चंद्रप्रकाश (33) गांव से लौटकर आया। आते ही सो रही पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। मेरी बहन की लड़की का बेटा दीपक (32) मिलने आया था। चंद्रप्रकाश को दीपक का घर आना पसंद नहीं था। शक के चलते उसने दीपक पर भी चाकू से हमला कर दिया। जब मैं बीच-बचाव करने आई तो दामाद ने मेरे हाथ पर भी चाकू मार दिया रुक्मणी ने बताया कि हाल ही में मेरी आंखों का ऑपरेशन हुआ था, इसलिए बेटी साथ लाल बाई मंदिर की कॉलोनी में रह रही थी। दीपक सिर्फ मिलने आया था, लेकिन दामाद ने शक के चलते वारदात कर दी। उसको दीपक का घर पर आना-जाना पसंद नहीं था। दीपक सिम पोर्ट करने का काम करता है। वहीं, आरोपी चंद्रप्रकाश किसान है।तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुची। CI देवेश भारद्वाज ने बताया कि आरोपी चंद्रप्रकाश ने पत्नी रेखा, दीपक और सास पर चाकू से हमला किया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बाईट- देवेश भारद्वाज CI बोरखेड़ा थाना
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 20, 2025 10:45:33
Patna, Bihar:लोकेशन : जाले / दरभंगा रिपोर्ट : सुन्दरम दरभंगा जिले के जाले विधानसभा मे जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचे. बिहार बदलाव सभा मे जाले विधानसभा के जनता को किया सम्बोधित. इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा की प्रशांत किशोर ने कहा मेरा ही नाम है प्रशांत किशोर. हम नेता नहीं है आप सब यहां आये है ये सोच के की बिहार मे एक नया दल बना है जनसुराज हम भाषण नहीं देते है वोट नहीं मांगते है. हम रासन कार्ड नहीं दिलवाते है और नाही वोट मांगगे.आप और हम जीवन भर से वोट दिये जा रहे है पहले 40 वर्ष कांग्रेस फिर 10 वर्षो से लालू और अब 20 सालो से नीतीश ji कुर्सी पर बैठे है. फिर भी जाले का भविष्य नहीं सुधरा. अब आये है प्रशांत किशोर, हम वोट नहीं मांगते है. गरीबी से निकलने का रास्ता सीखिए उसके बाद जिसको मन हो उसको वोट दीजियेगा. आपके लिए और आपके बच्चे के लीए शिक्षा का रास्ता बताते है. 15 मिनट तक कोइ कुछ नहीं बोलेगा बस सुनेगा. आपके घर का लड़का बाहर कमा रहा है पेट काट कर घर चला रहा है. हम आपसे तीन सवाल पूछेंगे अगर ठीक लगेगा तो जनसुराज को अपनाइये नहीं तो जैसे जिंदगी चल रहा है वैसे चलेगा. सभी लोग सोच के बताइये आपके इलाके मे बढ़िया रोजगार और पढ़ाई का व्यवस्था होना चाहिए की नहीं होना चाहिए. आप पढ़े लिखें हो या अनपढ़ जिस धर्म के हो, महिला और पुरुष हो सभी को रोजगार और पढ़ाई चाहिए. आप सभी इस दुर्दशा मे क्यों जी रहे है. आप सभी लोग अपने बच्चों के नाम पर एक बात बताइये जीवन के कब आप लोगो ने अपने बच्चों के लीए वोट दिया है. आपने अनाज के लिए वोट दिया 4 किलो अनाज मिलने लगा, आपने मंदिर के लिए वोट दिया मंदिर बन गया. आपने बिजली के लिए वोट दिया आपको बिजली मिलने लगा. लेकिन आपने नौकरी रोजगार के लिए वोट नहीं दिया इस लिए आपके बच्चे मजदूरी करने गुजरात जा रहे है. हम पिछले तीन वर्षो से बिहार के 5000 गांव घूम लिए और आज जाले आए है. आधा से ज्यादा बच्चों के पास ढंग का कपड़ा नहीं है. महिलाओ के पास चप्पल नहीं है खाने के लिए बढ़िया भोजन नहीं, बीमार पड़ेगा तो बढ़िया अस्पताल नहीं. ज़ब तक आपलोग 500 रुपया के लालच मे मोदी को वोट देंगे. मुर्गा का लालच का वोट देंगे तो आप नहीं भागेगा तो कौन भोगेगा . मुसलमान से कहना चाहते हैं कि वोट करना है तो बच्चों की चिंता करके देखें. लालू जी से सीखे लालू जी का बेटा नउवा पास नहीं किया. लेकिन फिर भी उनको अपने बेटे की चिंता है. लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का राजा बने. आप अपना बच्चों को देखिए आई B.A कर लिया लेकिन उसको चपरासी का नौकरी नहीं मिला. प हदीस में पैगंबर साहब ने लिख दिया है और मुसलमान को यह फर्ज है अपने बच्चों को अच्छी तालीम और तरबियत करनी है. मुसलमान को यहां के नेता ने सिखा दिया कि अल्लाह से मत डरो भाजपा से डरो. इसलिए मुसलमान सब भाजपा को वोट नहीं देता है और उसके खिलाफ जो रहता है उसको वोट देता है. हम वोट नहीं मांगेंगे बस आपको सीखने आए हैं बताने आए हैं अगली बार जब वोट देने चाहिए जिसको मन है उसको वोट कीजिए लेकिन वोट देते समय एक बात याद रखो जिन नेताओं ने पूरे बिहार को लूटा है आपके बच्चों का हक मारा है आपके बच्चों का यह दुर्दशा किया है वह आपकी जाति का हो या धर्म का दल का हो या गांव का उस नेता को वोट नहीं देना है . नेता चुनाव के समय आकर पैसा देगा पैसा लेना है क्यों लेना है समझिए. 5 वर्ष में उन लोगों ने आपसे राशन कार्ड बनवाने के लिए घूस लिया है कि नहीं लिया है. जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप लोगों से पैसा लिया है कि नहीं लिया है. जाले दरभंगा में ₹100 का शराब ₹300 बिक रहा है कि नहीं बिक रहा है. थाना में पुलिस वाला आपके बच्चों को परेशान करके घूस लेता है कि नहीं लेता. ब्लॉक में सीओ वीडियो जमीन में आपसे घुस ले रहा है कि नहीं ले रहा है. 5 वर्षों में हममी से लूट के पैसे जमा किया है अगर चुनाव के समय 15 से 2000 देता है तो क्यों नहीं लेंगे. लेकिन एक मंत्र याद रखो जीवन में वोट किसी नेता दल के लिए नहीं. अपने जात हिंदू मुसलमान के लिए नहीं 5 किलो अनाज के लिए नहीं. मंदिर मस्जिद सुधार नीतीश मोदी प्रशांत किशोर के लिए नहीं. जीवन में एक बार वोट अपने-अपने बच्चों के लिए देना है. अपने बच्चों के पढ़ाई और रोजगार के लिए देना है. वोट बिहार का तो फैक्ट्री कहां लगना चाहिए बिहार मे या गुजरात मे आपलोग बताइये. पिछले 15 वर्षों में मोदी जी ने फैक्ट्री कहां लगाया बिहार या गुजरात में आप वोट लोगे दरभंगा में और फैक्ट्री गुजरात में लगाओगे यह क्या लोगों की मंजूर है. आप लोग मोदी को वोट देंगे, मोदी को वोट देंगे भाजपा का वोट देंगे, नहीं देंगे ना. अगर आप लोग वोट दिए और आपका बच्चा गुजरात जाकर के मजदूरी करेगा तो इसका पाप आप लोगों को ही लगेगा. बाइट : प्रशांत किशोर, सूत्रधार, जनसुराज
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Sept 20, 2025 10:45:28
Chapra, Bihar:RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: लाल के समधी चंद्रिका राय के जदयू में जाने के बाद परसा के जदयू नेताओं और कार्यकर्ता में अंसंतोष है , जिसका उदाहरण कल परसा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी देखने को मिला, जहां किसान मोर्चा के अध्यक्ष को लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय का जय जयकार न करना भाड़ी पर गया इसके बाद चंद्रिका राय के समर्थको ने किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को सरेआम मंच से उतार दिया, जदयू के इस गृह कलह का चुनाव परिणाम पर क्या असर होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा प,रंतु मंच पर सरे आम कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी की तस्वीर जदयू के अंदरूनी कलह कहानी कह रहा है आप भी इन तस्वीरों को देखिए 18 सेकंड की वायरल वीडियो में,मंच पर राज्य मंत्री श्री राज भुषण निषाद , सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी, मंत्री अशोक चौधरी जी माननीय मंत्री श्रीमती सिला मंडल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल है, वही जेडीयू के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा को पूर्व चंद्रिका राय के कार्यकर्ताओ के द्वारा धक्का मार कर उतार दिया गया क्योंकि यह परसा विधानसभा से भावी प्रत्याशी हैं और संबोधन के दौरन उन्होंने अपनी दावेदारी ठोक दी थी,
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 20, 2025 10:45:17
Sikar, Rajasthan:सीकर स्टांप ड्यूटी व सरचार्ज नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सीकर में स्टांप ड्यूटी व सरचार्ज नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पंजीयन विभाग ने 15 कुर्की वारंट जारी कर कुर्की की कार्रवाई की है। विभाग की राशि 78.97 लाख की वसूली के लिए 15 मामलों में कुर्की की कारवाई की गई है।पंजीयन व मुद्रांक विभाग में बकाया वसूली को लेकर नोटिस जारी करने के बाद भी राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। उनकी संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं। शनिवार को कार्रवाई की गई। इसके लिए टीम गठित की गई है जो बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई कर रही है। बाइट पुष्कर कुमार टीम प्रभारी पंजीयन कार्यालय
0
comment0
Report
Sept 20, 2025 10:43:18
0
comment0
Report
Sept 20, 2025 10:41:21
0
comment0
Report
Sept 20, 2025 10:40:36
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Sept 20, 2025 10:38:21
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - पुलिस का एक्शन, 50 से ज़्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से तबाह एंकर...... धमतरी पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को सख़्ती से लागू करने के लिए एक ख़ास मुहिम चलाई..... इस दौरान तेज़ आवाज़ और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 50 से ज़्यादा बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर ज़ब्त किए गए..... पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ऐसे साइलेंसर आम लोगों को परेशान कर रहे हैं और शहर का सुकून खराब हो रहा है..... पुलिस ने ट्रैफिक थाने के परिसर में सभी ज़ब्त साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर तबाह कर दिया..... अफ़सरों का कहना है कि यह कार्रवाई जनता को सख़्त पैग़ाम देने के लिए की गई है कि क़ानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..... वही पुलिस ने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाने वालों को चेतावनी दी है कि आगे ऐसा करने पर सख़्त कार्रवाई होगी.... यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। बाईट - अभिषेक चतुर्वेदी सीएसपी धमतरी
1
comment0
Report
SNShashi Nair
Sept 20, 2025 10:38:02
Hisar, Haryana:एंकर - हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 21 सितंबर को करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बी आर कंबोज ने आज ज़ी मीडिया को विशेष मुलाकात में बताया कि पांच राज्यों के एक लाख से ज़्यादा किसान इस मेले में पहुंचेंगे। कुलपति बी आर कंबोज ने बताया कि मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि मेले में 300 से ज्यादा स्टॉल लगाई गई है, जिसमें किसानों को कृषि की नई तकनीक की जानकारी भी मिलेगी। आपको बता दें कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किए गए बीजों की मेले में अच्छी खासी डिमांड रहती है। इस बार मेले में बीज वितरण के लिए विशेष इंतज़ामात किए गए हैं। 121- डॉ बी आर कंबोज वीसी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top