Back
अमरपुर अस्पताल धरना: आशा-फेसिलेटर और ममता टीम ने 18 सूत्री मांगें गिनाईं
BSBIRENDRA SINHA
Sept 20, 2025 10:46:10
Banka, Bihar
Script
Bihar desk-9931437813
Birendra banka-20-9-25
Slug-Dharna
Anchor,-मांगे पुरी नहीं होने पर आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय:
Vo-**बांका के अमरपुर अस्पताल परिसर मै एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर निकाली अपनी भड़ास*
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलेटर संघ तथा बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर अमरपुर आशा संघर्ष समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ता, आशा फेसिलेटर तथा ममता कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया। अस्पताल परिसर में आयोजित धरना व प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं तथा ममता कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया।
Vo-इस अवसर पर अमरपुर आशा संघर्ष समिति की प्रखंड अध्यक्षा वंदना कुमारी ने कहा कि हम आशा फेसिलेटर तथा आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार सरकार से पारितोषिक की जगह मानदेय देने, आशा कार्यकर्ताओं को स्थाई करण करने, सभी आशा एवं आशा फेसिलेटर को तृतीय वर्ग की कर्मचारी के रूप में नियमित करने, आशा कार्यकर्ताओं की एक सामान की कार्य स्थिति को करते हुए सभी को ए. एन. एम के पद पर पदोन्नति करने से लेकर 18 सुत्री मांगो को पुर्ण करने की आवाज वर्षों से उठाई जा रही है लेकिन आज तक हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि आज जब विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है तो बिहार सरकार हम आशा कार्यकर्ताओं तथा आशा फेसिलेटर को झुनझुना थमाते हुए पारितोषिक राशी एक हजार की जगह बढाकर तीन हजार कर दिया गया जो हम आशा कार्यकर्ताओं को मंजूर नही है। उन्होंने बिहार सरकार से पारितोषिक की जगह मानदेय के रूप में प्रति आशा कार्यकर्ताओं को 18 से 26 हजार देने की मांग करते हुए सभी आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने तथा सरकारी कर्मियों की तरह सुविधा प्रदान करने की मांग किया। वहीं ममता कार्यकर्ता सोनी कुमारी ने कहा कि हम सभी ममता कार्यकर्ता 24 घंटे अपनी जान हथेली पर रखकर अस्पताल में अपनी ड्युटी करती आ रही हैं और हम सभी ममता कार्यकर्ता महादलित रविदास परिवार की महिलायें हैं।
Vo- लेकिन हम सभी ममता कार्यकर्ताओं को काम के बदले मिलने वाली राशी आज हंसी का पात्र बनी हुई है। हम ममता कार्यकर्ताओं को मानदेय के रूप में एक दिहाड़ी मजदूर से भी कम की मजदुरी मिल रही है जिसमें परिवार का खर्च चलाना तो दुर एक ममता कार्यकर्ता अपनी भी जरूरते पुरी नहीं कर पा रही हैं। ममता कार्यकर्ता सोनी कुमारी, नीलू देवी, रोहिणी कुमारी, पुजा कुमारी, आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटर वंदना कुमारी, पिंकी कुमारी, उषा देवी, चंदा देवी, सीता देवी, पुष्पा कुमारी, रबीना खातून, अंजू देवी, नसीमा खातून, बीबी शोखिया, रिंकू देवी आदी ने बताया कि अगर जल्द ही बिहार सरकार हम आशा कार्यकर्ता, आशा फेसिलेटर, ममता कार्यकर्ताओं पर विचार नहीं करेगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हम आशा व ममता कार्यकर्ता सपरिवार वोट बहिष्कार जैसी निर्णय लेने पर बाध्य हो जायेंगे।
Byite-Bandana kumar -प्रंखंड अध्यक्ष
Byite-Pinki kumari-कोषाअध्यक्ष
Report-Birendra banka
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAVINASH PATEL
FollowSept 21, 2025 15:48:001
Report
MVManish Vani
FollowSept 21, 2025 15:47:49Jobat, Madhya Pradesh:पुलिस विभाग को ज्ञापन देते हुए विजुअल भेजा है
3
Report
RMRoshan Mishra
FollowSept 21, 2025 15:47:40Noida, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्रि से लागू होने जा रहे NextGenGST Reforms से युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के जीवन में बेहतरी आएगी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 21, 2025 15:47:280
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 21, 2025 15:46:51Barabanki, Uttar Pradesh:2C के लिए बाराबंकी हैदरगढ़ आसनेश्वर मंदिर स्टोरी।
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 21, 2025 15:46:320
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 21, 2025 15:45:520
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 21, 2025 15:45:450
Report

0
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 21, 2025 15:32:580
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 21, 2025 15:32:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowSept 21, 2025 15:32:330
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 21, 2025 15:31:520
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowSept 21, 2025 15:31:420
Report