Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
मोदी के आत्मनिर्भर भारत पर धर्म गुरुओं की चौंकाने wali प्रतिक्रिया
ATAnuj Tomar
Sept 20, 2025 10:47:10
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SWAMI CHIDANANDA SARASWATI (PRESIDENT, PARMARTH NIKETAN ASHRAM) & JAGDIP SINGH KAHLON (GENERAL SECRETARY, DSGMC) ON SARVDHARM SAMMELAN / PM NARENDRA MODI’S STATEMENT ON ATMANIRBHAR BHARAT
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Sept 20, 2025 12:35:28
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी में कल एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन है। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी चल रही है। NDA के पांच दलो के नेता इसमें शामिल होंगे। मुख्य रूप से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मंत्री जनक राम तथा लेसी सिंह भी पहुंचेंगी। पूर्व मंत्री तथा चेनारी के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने आज स्थल का जायजा लिया एवं बताया कि NDA का यह कार्यकर्ता सम्मेलन चेनारी विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सभी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस बनाने में इससे मदद मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए चेनारी में बेहतर प्रदर्शन करेगा। बाइट-- मुरारी प्रसाद गौतम (स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री)
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Sept 20, 2025 12:35:17
Banka, Bihar: Script-Durga Puja  Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-20-9-25 Slug-Durga puja Anchor-बांका के कटोरिया थाना में  दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत किया गया। Vo-आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ बेलहर राजकिशोर कुमार के निर्देश पर कटोरिया थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया। मौके पर  दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ विजय कुमार सौरभ बिधुत विभाग के जेईई युवराज कुमार मौके पर दोनों समुदायों के गण्यमान्य लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।  बताया कि सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जुलूस व विसर्जन निकालने की बात कही। पूजा समिति को भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वोलेंटियर तैनात करने को कहा। इसके अलावा पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले पर कड़ी नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय गतिविधियों को देखकर पुलिस को तुरन्त खबर करें।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की तैनाती करने की बात कही। Byite-Bijay kumar Sorab-BDO katoria Report-Birendra banka
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Sept 20, 2025 12:35:07
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल अनाज मंडी में धान खरीद शुरू नहीं, 1 अक्टूबर से संभावनाएं तेज अधिकारियों का दावा– मंडियों में पानी, सफाई और तुलाई के पूरे इंतजाम। किसान मंडी में पहुंचे लेकिन खरीद टली करनाल अनाज मंडी में अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसके बावजूद किसान अपने क्षेत्र से धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। फिलहाल केवल 1509 किस्म की धान व्यापारी खरीद रहे हैं। पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर अभी समय लग सकता है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि 1 अक्टूबर से पहले खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बारिश से नुकसान, किसान परेशान किसानों का कहना है कि इस बार भारी बारिश की वजह से धान की फसल में दाना कम है। कई किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर खेती की थी, ऐसे में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने साफ कहा कि वे धान बेचने को तैयार हैं लेकिन मंडी में खरीद शुरू न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का दावा– पूरे हैं इंतजाम मार्केट कमेटी के क्षेत्रीय अधिकारी अजय श्योराण ने बताया कि चंडीगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। मंडियों में पानी की निकासी, सफाई और बिजली की अस्थाई व्यवस्था कर दी गई है। उनके मुताबिक, “सरकार की ओर से जैसे ही लिखित आदेश आएंगे, खरीद तुरंत शुरू कर दी जाएगी। हमारी पूरी तैयारी है।” मिलरों पर किसानों का अविश्वास पिछले साल की कड़वी यादें किसानों के जहन में अब भी ताजा हैं। मिलरों की हड़ताल और देरी से खरीद के चलते किसानों को औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ा था। इस बार किसानों ने साफ कहा है कि अगर राइस मिलर मनमानी करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंडी के हालात सुधारने के वादे अनाज मंडी के गेट पर टूटी सड़क और तुलाई व्यवस्था पर भी सवाल उठे। इस पर अधिकारी अजय श्योराण ने कहा कि सड़क जल्द दुरुस्त करवाई जाएगी और इस बार इलेक्ट्रॉनिक कांटों से तुलाई की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है। वॉक थ्रू कमरजीत सिंह विर्क बाईट - किसान बाईट - अजय श्योराण - क्षेत्रीय अधिकारी
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Sept 20, 2025 12:33:42
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Sept 20, 2025 12:33:32
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र भुईमाड़ में पारिवारिक विवाद के चलते हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। कुछ दिनों पूर्व एक सौतेले बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना के बाद शनिवार को जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। सब्जी के पौधों से शुरू हुआ था विवाद घरेलू विवाद की शुरुआत घर में लगे सब्जी के पौधों से हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक रूमलाल अगरिया ने अपने बेटे सुग्रीव अगरिया को सब्जी और पौधे बेचने की अनुमति दे दी थी। इस फैसले का रूमलाल की दूसरी पत्नी फूलमती ने विरोध किया, जिससे पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रूमलाल ने गुस्से में आकर फूलमती पर डंडे से हमला कर दिया। मां पर हमले से भड़का सौतेला बेटा, कर दी हत्या फूलमती पर हमले की खबर जब उनके बेटे गोरेलाल अगरिया को मिली, तो वह गुस्से से आग-बबूला हो गया। उसी दौरान रूमलाल मोटरसाइकिल से कहीं बाहर जाने को निकले थे। तभी गोरेलाल ने मौका देखकर उनके सिर के पीछे फावड़े से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रूमलाल वहीं गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय टूटी सांसें परिजन आनन-फानन में घायल रूमलाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ ले गए, जहां से उन्हें हालत नाजुक होने के कारण सरई अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल घटना की रिपोर्ट मृतक की सौतेली बेटी रेशमी अगरिया ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी गोरेलाल अगरिया को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर लिया जायजा, परिजनों से की मुलाकात शनिवार को जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर घटना पर शोक व्यक्त किया और उन्हें हर संभव कानूनी व प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। गांव में मातम और दहशत का माहौल घटना के बाद पूरे करैल गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस पारिवारिक कलह के इस दर्दनाक अंजाम से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि एक घरेलू विवाद ऐसा भयानक रूप ले लेगा। गांव में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि मृतक के परिजन पूरी तरह गमगीन हैं। बाइट 1 सौतेली मां बाइट 2 संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक सीधी आरोपी तस्वीर
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Sept 20, 2025 12:32:31
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-छोटे भाई बड़े भाई की हत्या - छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने के लिए किया मना ना मानने पर कर दी हत्या एंकर-कानपुर नरवल थाना क्षेत्र के बेहटा गांव छोटे भाई का बड़े से का शराब पीने को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया किन छोटे भाई ने बड़े भाई को बाका मारकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो । V/O-दरसल नर्वल थाना क्षेत्र के बेहटा गांवके म्रतक के पिता नेकपाल ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह नौकरी करने चले गए थे। परिवार में पत्नी रामकांति, मंझला बेटा रवि व छोटा बेटा पीयूष घर में थे, बड़ा बेटा सर्वेश ट्रक चलाता था, शनिवार को सुबह घर आया था। सर्वेश दारू के नशे में था और घर में मौजूद छोटे भाई पीयूष से शराब को पीने को मना करने पर विवाद होने लगा।विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई पीयूष ने लोहे का गड़ासा बड़े भाई गर्दन में मार दिया, जिससे सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना के समय मंझला भाई रवि गांव के दूसरे मोहल्ले में मौजूद था, मां रामकांति खेतों में काम कर रही थी, जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो सर्वेश का शव जमीन पर पड़ा था और पीयूष फरार था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। और आरोपी की तलाश में जुट गई बाइट-नेकपाल-म्रतक का पिता बाइट-अंजली विश्वकर्मा एडीसीपी पूर्वी
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Sept 20, 2025 12:32:19
Rudraprayag, Uttarakhand:*आपदा की घड़ी में सरकार प्रत्येक व्यक्ति के साथ - मुख्यमंत्री* *केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश* हरेंद्र नेगी रुद्रप्रयाग स्लग। मुख्यमंत्री पैकेज एंकर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़, पटुय आदि गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा सीजन के द्वितीय चरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। *जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण* जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने मुख्यमंत्री को जनपद में मानसून काल तथा 28 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने एवं राहत शिविरों में आश्रय देने की व्यवस्था, खाद्यान्न किट, रिफ्रेशमेंट किट, सोलर लाइट, कंबल, टेंट, तिरपाल, टॉर्च, चिकित्सा सुविधाएं एवं मेडिकल कैंप संचालित किए जाने राहत एवं बचाव कार्यों में मानवीय संसाधन, हेली सेवा द्वारा प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाना, खाद्यान्न वितरण आपदा से पशु क्षति, निजी संपत्ति एवं पशुधन क्षति, भवन व गौशालाओं की क्षति सहित सड़क मार्ग, पेयजल योजनाएं, विद्युत पोल-ट्रांसफार्मर, कृषि भूमि आदि प्रभावित हुए परिसंपत्तियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को जनपद के सड़क मार्गों पर जवाड़ी बाईपास, सिरोबगड़, मुनकटिया, गौरीकुंड हाईवे सहित संवेदनशील स्थलों तथा श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हुए नुकसान एवं सुधार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में अनुमानित यात्रियों की संख्या, हेली सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। *जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझाव* विधायक रुद्रप्रयाग एवं विधायक केदारनाथ ने आपदा की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति, सड़क मार्ग निर्माण एवं अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। *मुख्यमंत्री का संबोधन* मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मानसून काल में समूचे प्रदेश ने आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आपदा के समय जिला प्रशासन की तत्परता से कार्य करने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचने से परिवारों को हौसला मिला है उन्होंने सभी को प्रभावित लोगों को अपने परिवार का सदस्य समझकर सहायता करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि इस कठिन समय को चुनौती न मानकर स्वयं को साबित करने का अवसर समझना चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लगातार प्रदेश में आई आपदा की स्थिति की जानकारी उनसे समय समय पर लेते रहते है तथा वह स्वयं देहरादून पहुंचकर प्रभावितों से मिले और तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने हेतु धनराशि उपलब्ध कराई। उन्होंने सभी अधिकारियों को आगामी 30 सितम्बर तक अलर्ट मोड पर रहने और आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुगम बनाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने पर विशेष निर्देश दिए। बाइट।। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Sept 20, 2025 12:31:47
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Sept 20, 2025 12:31:29
Puri, Odisha:INTERNATIONAL COASTAL CLEANUP DAY () "ଅନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ଉପକୂଳ ସଫେଇ ଦିବସ ତଥା ସେବା ପର୍ବ 2025" ଅବସରରେ ପୁରୀରୁ ପ୍ଲାଷ୍ଟିକ ଫ୍ରି ବାର୍ତ୍ତା ।ବେଳାଭୂମି ସଫେଇ କଲେ ଦୁଇ ବିପକ୍ଷ ଦଳର ସାଂସଦ। ବେଳାଭୂମି ସଫେଇ ପାଇଁ ସଚେତନତା ବାର୍ତ୍ତା ବାଣ୍ଟିଲେ,ମନ୍ତ୍ରୀ, ବିଧାୟକ ଓ ସାଂସଦ।ଆଜି ଉପକୂଳ ସଫେଇ ଦିବସରେ ବୃହତ୍ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଆୟୋଜନ କରିଛି ବନ ବିଭାଗ ।ପୁରୀରେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଦୁଇ ମନ୍ତ୍ରୀ ଗଣେଶ ରାମ ସିଂ ଖୁଣ୍ଟିଆ ଓ ଗୋକୁଳନନ୍ଦ ମଲ୍ଲିକ ଦେଇଛନ୍ତି ସଚେତନତା ବାର୍ତ୍ତା ।ସ୍ବେଚ୍ଛାସେବୀ,ସ୍କୁଲ କଲେଜ ପିଲା ଓ ବିଭିନ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନ ସହ ବିଧାୟକ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ଏହି ସଫେଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ ।ସେବା ପର୍ବର ଥିମ୍ ଅନୁସାରେ ବେଳାଭୂମି ସଫେଇ ସହ ପ୍ଲାଷ୍ଟିକ ଫ୍ରି ର ବାର୍ତ୍ତା ଦିଆଯାଇଥିଲା ।ପ୍ରକୃତିର ବରଦାନ ସଦୃଶ ଓଡ଼ିଶା ପାଖରେ ଲମ୍ବା ଉପକୂଳ ରହିଛି ।ତେଣୁ ପର୍ଯ୍ୟଟନ କ୍ଷେତ୍ର ମଜବୁତ୍ କରିବା ପାଇଁ ବେଳାଭୂମି ତଥା ଉପକୂଳ ସଫେଇର ଗୁରୁତ୍ଵ ରହିଛି ।ତେଣୁ ଏହି ଦିବସ ପାଳନ ଅବସରରେ ସଫେଇ ସଚେତନତା କୁ ପ୍ରାଧାନ୍ୟ ଦିଆଯାଇଥିଲା। ତେବେ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗ ଦେବା ପାଇଁ ପୁରୀ ସାଂସଦ ନିମନ୍ତ୍ରଣ କରିଥିଲେ। ନରେନ୍ଦ୍ର ମୋଦୀଙ୍କ ଆହ୍ୱାନ କ୍ରମେ ସମୁଦ୍ର ତଟର ସ୍ୱଚ୍ଛତା ପାଇଁ ଏଭଳି ବୃହତ୍ତର ପ୍ରୟାସ। ଅଧିକ ମହିଳା ଓ ତେଲଗୁ ସମ୍ପ୍ରଦାୟର ଲୋକମାନେ ସାମିଲ ହେବା ଖୁସିର କଥା। ଏଥିପାଇଁ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଇଛନ୍ତି ସାଂସଦ ଜୟପ୍ରଦା। ବାଇଟ୍ - ମଗର ଧନଜୀ ରାଓସୋ,ଜିଲ୍ଲା ବନଖଣ୍ଡ ଅଧିକାରୀ ବାଇଟ୍ - ଜୟପ୍ରଦା,ସାଂସଦ ତଥା ଅଭିନେତ୍ରୀ
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Sept 20, 2025 12:31:22
Mumbai, Maharashtra:शिवसेना शिंदे गुट के सरपंच ने नमाज पढ़ने गए मुस्लिम युवकों की पिटाई “नमाज पढ़ने पर हमें पुलिस के सामने ही पीटा गया, हमारी सुरक्षा का क्या?” – मुस्लिम समाज का सवाल डोंबिवली के खोनी परिसर में शुक्रवार दोपहर नमाज अदा करने जा रहे दो मुस्लिम युवकों को पुलिस के सामने ही पीटा गया। आरोप है कि शिवसेना शिंदे गुट के सरपंच हनुमान ठोंबरे और उनके समर्थकों ने नमाज पढ़ने से रोकते हुए मारपीट की। इस घटना से मुस्लिम समाज में आक्रोश है और उन्होंने सवाल उठाया है कि जब पुलिस के सामने ही हमला हो सकता है तो हमारी सुरक्षा कौन करेगा? पीड़ित और समाज के अन्य लोग कल्याण के डीसीपी अतुल झेंडे से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन वे मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मीडिया से बातचीत की। मोहम्मद निहाल ने बताया कि, “यह पूरी घटना नमाज पढ़ने को लेकर हुई है। हमारे लोग मस्जिद की ओर जा रहे थे कुछ लोग गाडिया पार्किंग लगाने का काम कर रहे थे, तभी कुछ लोग गाड़ी से उतरे और मारपीट करने लगे। पुलिस के सामने भी एक युवक को पीटा गया।” सैयद मोहम्मद गौस ने कहा, “बीते कई महीनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हमें बार-बार नमाज पढ़ने से रोका जाता है। कल तो हद हो गई जब पुलिस के सामने ही हमारे साथ मारपीट हुई। क्या हमें अपने धर्म के अनुसार प्रार्थना करने का अधिकार नहीं है? हमारी सुरक्षा का क्या होगा?” मामले में मानपाड़ा पुलिस ने सरपंच हनुमान ठोंबर और उसके 6-7 समर्थकों के खिलाफ एन सी दर्ज की है लेकिन इस मामले पुलिस बिल्कुल दिखाई नही दे रही इस पूरे घटनाक्रम पर जब शिवसेना शिंदे गुट के जिला प्रमुख गोपाल लांडगे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “संबंधित लोगों को समझाया जाएगा और आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।”
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 20, 2025 12:30:55
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--श्री बांकेबिहारीजी की संपत्ति का होगा सर्वे, पाकिस्तान में भी है संपत्ति वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारीजी मंदिर की संपत्तियों का अब सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक हाई पावर्ड मंदिर प्रबंधन कमेटी के आदेश पर शुरू हो रहा है। इस सर्वे में मंदिर की चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जाएगा। यह जानकारी सामने आई है कि बांकेबिहारीजी की संपत्ति न केवल वृंदावन और भारत के अन्य हिस्सों में है, बल्कि पाकिस्तान जैसे दूसरे देशों में भी मौजूद है। कई ऐतिहासिक ग्रंथों में भी इन संपत्तियों का उल्लेख मिलता है। मंदिर को मिली ऐतिहासिक भेंट और दान इतिहासकार , प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी के अनुसार, श्री बांकेबिहारीजी को उनके प्राकट्य के समय से ही भक्तों ने कई तरह की संपत्तियां दान की हैं, जिनमें जमीन, भवन, मंदिर, खेत और कीमती आभूषण शामिल हैं। इन भक्तों में हिंदू राजाओं-महाराजाओं के साथ-साथ मुस्लिम नवाब भी थे। * सन् 1592: जयपुर नरेश सवाई महाराजा मानसिंह ने 3 एकड़ जमीन दान की। * सन् 1594: मुगल सम्राट अकबर ने वृंदावन और राधाकुंड में 25 बीघा जमीन दी। * सन् 1748: जयपुर नरेश सवाई महाराजा ईश्वरीसिंह ने 1.15 एकड़ जमीन भेंट की। * सन् 1769: भरतपुर और करौली की रियासतों ने भी भूमि दान दी। * सन् 1780: विंध्याचल के राजपरिवार ने भूमि और आभूषण दिए। * सन् 1785: ग्वालियर रियासत ने भूमि-भवन और आभूषण दान में दिए। * सन् 1960: राजस्थान के एक भक्त परिवार ने कोटा में 90 बीघा जमीन भेंट की। * सन् 2005: कोलकाता के एक भक्त ने वृंदावन में अपना मकान मंदिर को दान कर दिया। पाकिस्तान और अन्य जगहों पर भी हैं संपत्तियां आचार्य गोस्वामी बताते हैं कि श्री बांकेबिहारीजी और उनके प्राकट्यकर्ता श्री स्वामी हरिदासजी महाराज के घराने की कई ऐतिहासिक और पुरातन संपत्तियां भारत के बाहर भी हैं। * दिल्ली: फराशखाने में मंदिर और भवन हैं। * पाकिस्तान: मुल्तान, शक्कर सिंध और सियालकोट में मंदिर और हवेलियां हैं। इन सभी जगहों की जानकारी कई प्राचीन ग्रंथों में दर्ज है। * इतिहास: सन् 1440 के करीब, हरिदासजी के प्रपितामह विष्णुदेवजी को पाकिस्तान के सियालकोट में उनके शिष्य ने एक घर और खेत दान किए थे। सन् 1485 में, उनके पितामह गजाधरजी को मुल्तान के शासक शाह हुसैन ने 5 गांव माफी दान में दिए थे। इसके अलावा, सन् 1525 में हरिदासजी के पिता आशुधीरजी को अलीगढ़ के एक गुर्जर राजा ने 5 गांव दान किए थे। TT--प्रह्लाद गोस्वामी सेवायत,इतिहासकर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top