Back
विश्वकर्मा पूजा पर रोक से दिल्ली में उछला राजनीतिक विवाद
RKRaj Kumar Bhati
Sept 17, 2025 10:31:26
Delhi, Delhi
झिलमिल के कृष्णा मार्केट में पिछले 15 वर्षों से होती आ रही भगवान विश्वकर्मा पूजा इस बार विवाद का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली नगर निगम ने इस पारंपरिक आयोजन को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया।
मौके पर पहुंचे निगम पार्षद पंकज लूथरा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूजा आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है, जिसे किसी भी हाल में रोका नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी प्रशासनिक आदेश जनता की धार्मिक भावनाओं से ऊपर नहीं हो सकता।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पूजा हर साल सामूहिक रूप से आयोजित की जाती है और इससे न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। लोगों का मानना है कि निगम द्वारा रोक लगाने का कदम उनकी भावनाओं को आहत करने वाला है।
पार्षद के हस्तक्षेप के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह लौट आया और पूजा की तैयारियां फिर से शुरू कर दी गईं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भगवान विश्वकर्मा पूजा उनकी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसे रोकने का प्रयास अस्वीकार्य है। यह मामला अब प्रशासनिक दखल और धार्मिक आस्था के बीच टकराव का विषय बन गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 17, 2025 12:46:350
Report
0
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 17, 2025 12:46:250
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 17, 2025 12:46:110
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 17, 2025 12:45:590
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 17, 2025 12:45:520
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 17, 2025 12:45:410
Report
ACAshish Chauhan
FollowSept 17, 2025 12:45:310
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowSept 17, 2025 12:45:200
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 17, 2025 12:43:070
Report
FWFAROOQ WANI
FollowSept 17, 2025 12:42:430
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 17, 2025 12:40:34Noida, Uttar Pradesh:भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर लखनऊ में 'विश्वकर्मा एक्सपो-2025' का शुभारंभ
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 12:39:443
Report