Back
घग्घर नदी में बलराम की मौत, अनूपगढ़ में मातम पसरा
PKPradeep Kumar
Sept 21, 2025 08:45:52
Sri Ganganagar, Rajasthan
एंकर
अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी में घग्घर नदी के पानी में डूबने से 30 वर्षीय किसान बलराम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलराम शनिवार रात घग्घर नदी का पानी अपने खेत में लग रहा था। बलरामअनियंत्रित होकर अचानक घग्घर नदी के पानी में गिर गया। ग्रामीणों ने जब बलराम को हाथ पर मारते हुए देखा तो वह भी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे मगर तब तक बलराम घग्घर नदी में डूब चुका था। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना किसानों और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर गिरदावर रामकुमार लदोईया, रामसिंहपुर और किसान नेता जसवंत सिंह चन्दी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 12 घंटे बाद आज रविवार को बलिराम कश्यप गोताखोरों के द्वारा ढूंढ लिया गया है गिरदावर रामकुमार लदोईया ने बताया कि शव को रामसिंहपुर के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चन्दी ने बताया कि बलराम (30) पुत्र सोहनलाल नायक अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी का रहने वाला था उसके दो बच्चे हैं। बलराम खेती का काम करता था। उन्होंने बताया कि बलराम शनिवार रात करीब 10: बजे घग्घरनदी का पानी अपने खेत में लगा रहा था। पानी लगाते समय बलराम अचानक से अनियंत्रित होकर घग्घर नदी में गिर गया। इस समय मौके पर घग्घर नदी का पानी 8 फीट तक है। जब यह हादसा हुआ तो उस समय पास में कुछ अन्य किसान भी काम कर रहे थे। जब उन्होंने बलराम को नदी में हाथ-पैर मारते हुए देखा तो मौके पर किसान पहुंच गए। किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चन्दी ने बताया कि रात से ही बलराम को नदी में ढूंढने के प्रयास किया जा रहे थे।
गिरदावर रामकुमार लोदोईया ने बताया कि स्थानीय किसानों और गोताखोरों की मदद से बलराम की तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान आज रविवार सुबह करीब 10 बजे बलराम का शव घग्घर नदी में मौके से करीब 200 मीटर की दूरी पर लोहे के तारों में अड़ा हुआ मिल गया।
उन्होंने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर रामसिंहपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। रामसिंहपुर पुलिस ने शव को रामसिंहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report

2
Report
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 21, 2025 10:33:510
Report
PPPraveen Pandey
FollowSept 21, 2025 10:32:580
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 21, 2025 10:32:470
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowSept 21, 2025 10:32:340
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 21, 2025 10:32:180
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 21, 2025 10:31:490
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 21, 2025 10:31:230
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 21, 2025 10:31:160
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 21, 2025 10:31:060
Report
AOAjay Ojha
FollowSept 21, 2025 10:31:000
Report