Back
बलिया भाजपा नेता अशोक सिंह हत्या: राजस्थान पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
MKManoj Kumar Chaturvedi
Sept 27, 2025 13:45:13
Ballia, Uttar Pradesh
स्लंग - बलिया के भाजपा नेता अशोक सिंह और उनके साथ रहे मिस्त्री की हत्या, राजस्थान पुलिस में हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
स्थान- बलिया
दिनांक-27-09-2025
Anchor -बलिया जिले के अघैला गांव निवासी तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और विकास की हत्या राजस्थान में होने से हडकंप मच गया। दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर थाने के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए हैं। हालांकि राजस्थान पुलिस ने भाजपा नेता अशोक सिंह की हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह को 9 लाख रुपए के जनरेटर के लिए ऑनलाइन ठगों ने सिर्फ 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया था जो 19 सितंबर को बलिया से जयपुर रवाना हुए दो दिन बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया जिससे परिजनो मे अनहोनी की आशंका हुई।भाजपा नेता अशोक सिंह बलिया के दशरथ बजाज एजेंसी के संचालक भी भै ।पुलिस ने परिजनो के तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज जब मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो शाहजहांपुर में दोनों के मोबाईल बंद होने तक लोकेशन मिला तो पुलिस ने आसपास खोजबीन शुरु की तो शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में अशोक तथा विकास की लास्ट लोकेशन कोटपुतली के पास शाहजहांपुर में मिली।जो सांसेडी से जौनाचया खुर्द के बीच एक खेत स्थित कुंए से तेज बदबू की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।इसके बाद पुलिस आस-पास तालाशी शुरू कर दिया तो शाहजहांपुर के वृंदावन के पीछे जौनाचर्या खुर्द की सीमा में स्थित कुंए से दूसरा शव बरामद हुआ। पहला शव अशोक सिंह का था वहीं दूसरा शव अशोक की बजाज एजेंसी मे कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार का था।
जहाँ दोनों का पोस्टमार्टम के लिये शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी मे भिजवाया गया।
बताया जा रहा है की ऑन लाईन जनरेटर खरीदने आया था मृतको को सस्ता देने के लालच साइबर ठगो ने दिया।जिसके बाद ऑललाईन साईबर ठगों के चगुंल मे फंसकर जनरेटर देखने बिना परिवार को बताये जयपुर आ गये एवं अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार को भी मौके पर बुला लिया था। इस दौरान परिवार ने उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की तो सम्पर्क नहीं हो पाया। लेकिन मृतक की लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र मे ही बनी हुई थी। शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपर्द कर मामले की जाँच मे जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक सिंह का अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम लखनऊ में होगा।वहीं विकास का अंतिम संस्कार बलिया में देर रात किया गया.
पीटीसी- पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 27, 2025 15:46:290
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:46:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 27, 2025 15:46:100
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 27, 2025 15:46:000
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowSept 27, 2025 15:45:310
Report
AYAmit Yadav
FollowSept 27, 2025 15:45:180
Report
PTPreeti Tanwar
FollowSept 27, 2025 15:45:070
Report
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:35:183
Report
JPJai Pal
FollowSept 27, 2025 15:35:050
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 15:34:080
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 27, 2025 15:33:550
Report
SVShweta Verma
FollowSept 27, 2025 15:33:350
Report

0
Report