Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

गैप सागर झील में अवैध मत्स्याखेट का प्रयास, 100 फीट जाल जब्त!

Akhilesh Sharma
Jul 01, 2025 07:01:12
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन - गैप सागर झील में अवैध मत्स्याखेट का प्रयास विफल, 100 फीट लम्बा जाल जब्त एंकर इंट्रो- डूंगरपुर शहर के बीचों - बीच स्थित शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाली गैप सागर झील में अवैध मत्स्याखेट का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने देर रात झील में एक बड़ा जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, आज सुबह नगर परिषद को इसकी सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की ओर जाल को जब्त कर लिया। बॉडी- मामले के अनुसार नगर परिषद को शिकायत मिली कि मत्स्याखेट के लिए अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में गैप सागर झील के अंदर जाल डाल दिया है।  सूचना मिलते ही नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ अपनी टीम के साथ गैप सागर झील पहुंचे और गोताखोरों की मदद से झील में डाले गए करीब 100 फीट लंबे जाल को जब्त कर लिया गया। इस दौरान झील किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि गैप सागर झील में मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध है। सभापति अमृत कलासुआ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जाल डालने वाले अज्ञात लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। बाइट - अमृत कलासुआ, सभापति अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement