Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bijnor246701

बिजनौर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार, गैस कालाबाज़ारी के आरोप

RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 12, 2026 05:01:20
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर--गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन। ग्राहक सेवा नंबर पर गैस बुक न होने से लोग परेशान।उपभोक्ताओं का आरोप गैस की कालाबाजारी बढ़ी। 25 दिन बीतने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं। एजेंसी मालिकों पर गैस कालाबाजारी के आरोप।घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद भी लोग मायूस होकर लौटने को मजबूर।बिजनौर के बैराज मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 12, 2026 06:18:05
Madhepura, Bihar:यहां कागजों पर मिलती है न्याय ! जमीन पर उतारने को भटकते रहते लोग! 16 साल बाद जमीन पर नहीं उतरा न्यायालय का आदेश! अधिकारी, एसडीएम से बन गए विभाग के सचिव! लेकिन तब भी देबू को नहीं मिला न्याय! अब बस सरकार के नए दावों पर है भरोसा! अब बने जिले के प्रभारी सचिव से है आश ! क्या 16 साल बाद जमीन पर उतरेगा इंसाफ ? बदले अधिकारी और सचिव के रूप में दिला पाएंगे न्याय? देखे यह खास रिपोर्ट। मेडhepura वार्ड नंबर 14 निवासी देवनारायण यादव 16 सालों से जमीन पर इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। छोटे से पान की दुकान से परिवार का जीवन यापन करने वाले देबू और उसका परिवार साल दर साल अपने जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये अधिकारीयों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अब 16 साल बाद उप-मुख्यमंत्री के नए दावों और गोपाल मीणा के जिला प्रभारी सचिव बनाने से देव नारायण यादव को न्याय की एक बार फिर आस जगी है। पूजा, उपाय, फिर से आवेदन और निर्देश—पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने समय-समय पर प्रशासन से मदद मांगी, पर प्रक्रियाओं के चक्कर में जमीन पर असल न्याय नहीं मिला। अब देखने वाला विषय है कि जिले के वर्तमान अधिकारी कौन सा कदम उठाते हैं और कब तक न्याय मिलता है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 12, 2026 06:17:52
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 12, 2026 06:17:37
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए प्रदेश भर से नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों का बैतूल पहुंचना जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आज बैतूल पहुंचे और खंडेलवाल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सुरभि खंडेलवाल का कार्डियक अरेस्ट से असमय निधन बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लगातार जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा शुभचिन्तक बैतूल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बाइट - नरोत्तम मिश्रा,पूर्व गृह मंत्री मध्यप्रदेश
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Mar 12, 2026 06:17:20
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज ख्याला इलाके में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया और उद्घाटन के दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता को भी कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर दिल्ली की जनता पैनिक ना हो क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है और इस पर केंद्र सरकार पूरी तरह से ध्यान दे रही है और इतनी बड़ी घटना होती है तो जनता का पैनिक होना स्वाभाविक है लेकिन इस पर सरकार ध्यान दे रही है कि कोई इसका दुरुपयोग ना करे और ना भंडार भरे। इस आरोग्य मंदिर में जच्चा बच्चा के अलावा बर्न का भी उपचार होगा यह एक मिनी अस्पताल के रूप में कार्य करेगा जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इसमें कई प्रकार के टेस्ट भी होंगे। मोहल्ला क्लीनिक को लेकर मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने उठाए सवाल मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कम जानवर और गंदगी अधिक नजर आती थी। मंत्री ने कहा कि जल्द ही राजौरी गार्डन विधानसभा की कायाकल्प और सबसे सुंदर होगी राजौरी गार्डन विधानसभा।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 12, 2026 06:15:24
Churu, Rajasthan:सादुलपुर में बिजली कटौती को लेकर पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने जताया रोष सादुलपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक कृष्णa पूनिया विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली कटौती के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृष्णा पूनिया ने बताया कि सादुलपुर के वार्ड नंबर 36 में विद्युत पोल नहीं होने के कारण मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब विभाग का मन होता है तब बिजली काट दी जाती है, जिससे आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस समय परीक्षाओं का दौर चल रहा है और साथ ही रमजान का पवित्र महीना भी है, ऐसे में बार-बार बिजली कटौती करना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पूर्व विधायक ने विभाग के अधिकारियों से जल्द व्यवस्था सुधारने और वार्ड 36 में विद्युत पोल लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन किया
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 06:14:25
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगाँव में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 16, 17 एवं 18 मार्च 2026 को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्था द चन्द्रशेखर आजाद विद्यालय देवगाँव, देवरिया द्वारा जिला प्रशासन देवरिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के समन्वय से किया जा रहा है। शिविर में जयपुर फुट (श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति – BMVSS) के विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम हाथ-पैर, बैसाखी, छड़ी, वॉकर, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र तथा दृष्टिबाधितों के लिए विशेष छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन स्व. चंद्रिका सिंह, स्व. गोरखनाथ सिंह एवं स्व. परमहंस सिंह (संस्था के परम श्रद्धेय संस्थापक पदाधिकारी) की स्मृति में समावेशी एवं विकसित भविष्य के पथ पर थीम के साथ किया जा रहा है। शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांगजन आधार कार्ड के साथ चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगाँव गौरीबाजार के कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 06:08:05
Mirzapur, Uttar Pradesh:मौला अली की यौमे शहादत पर निकला ताबूत व अलम का जुलूस, जुलूस में उमड़ा अज़ादारों का हुजूम शाहिद वारसी मीरजापुर। 21 रमज़ान 40 हिजरी, बुधवार की देर रात वासलीगंज स्थित मरहूम एस. तनवीर रज़ा के अजाखाने से मौला अली अलैहिस्सलाम की यौमे शहादत के मौके पर ताबूत व अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अज़ादारों की भीड़ उमड़ पड़ी। अज़ादार ताबूत को कंधा देकर “या अली, या अली” के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस से पहले नफीसुल रिज़वी ने मौला अली अलैहिस्सलाम की शान में मजलिस पढ़ी और मसायब बयान किए। उन्होंने कहा कि अमीरुल मोमिनीन हज़रत अली (अ.स.) इस्लाम के पहले इमाम और पैगंबर हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) के दामाद थे। अमीरुल मोमनीन हज़रत मौला अली अ.स. ने इस्लाम की हिफ़ाज़त और सरबुलंदी के
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top