Back
मोहर्रम जुलुस की तैयारियों में जुटे कारीगर, ताजिए बनाना है कला!
Ajmer, Rajasthan
BEAWAR ASSEMBLY
DILIP CHOUHAN
9252160080
ब्यावर। इस्लाम धर्म के आखिरी नबी हजरत मोहम्मद मुश्तफा के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जाने वाले मोहर्रम के जुलुस की तैयारियां जोरो पर है। जुलुस में शरीक होने वाले सात ताजिए रूप लेने लग गए है। ताजिए बनाने वाले कारीगर दिन रात इन्हे अपने हुनर व कला से सजाने एवं संवारने में लगे है।
मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत रूप से निकलने वाले जुलुस में मुख्खय रूप से सात ताजिए शामिल होगे। जुलुस में इमामबाडा शहर ताजिया के अलावा कलम कागजी, छीपान समाज, छावनी का ताजिया, मेवाफरोश, बुंदुशाह का ताजिया तथा कुरैशियान समाज का ताजिया मुख्य है। जिन्हे प्रशासन की ओर से लाईसेंस जारी किया जाता है। पीढ़ी दर पीढी मोहर्रम के ताजिए बनाने का काम किया जा रहा है। जो लगातार जारी है। मेवाफरोश ताजिया का निर्माण में जुटे मोहम्मद अमान शाह, सलाउद्दीन, इब्राहीम मेवाफरोशन ने बताया कि पूर्व में ताजियों को बांस-लकड़ी की छपच्चियों की इमारत तैयार कर ताजिए बनाए जाते थे। जिन्हें हर वर्ष नया बनाया जाता था। लेकिन समय के साथ इनके निर्माण में भी परिवर्तन आया है। अब लोहे के ढांचो पर ताजियों का निर्माण किया जाता है। इमारत पर थर्माकॉल, सजावटी कपड़े, अबरी पेपर, कांच के कुंदन एवं अन्य सजावटी सामानो का उपयोग कर ताजियो का निर्माण किया जा रहा है। खिदमतगार पप्पू पहलवान ने बताया कि पूर्व में इनकी ऊंचाई जमीन से कंधा लगाने वालो सहित 22 फिट से ज्यादा होती थी। लेकिन जुलुस के मार्ग में लगे विद्युत, बीएसएनएल, नेट केबल, फांईबर लाईनो के झंझाल के कारण इनकी हटाई को उसी के अनुरूप रखा जाता है। वर्तमान में जमीन से इनकी ऊंचाई मात्र 12 से 13 फिट ही होती है तथा व्यक्ति सहित 18 से 19 फिट रखी जाती है। ज्यादा ऊंचाई होने पर तारो को ऊंचा करने में परेशानी होती है। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने बताया कि मोहर्रम के जुलुस के तहत गुरूवर की रात मेहंदी का जुलुस निकाला जाएगा।
BITE_पप्पू पहलवान खिदमतगार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement