Back
शाहजहांपुर में धार्मिक पोस्ट पर गिरफ्तारी, के के दीक्षित जेल भेजे गए
SKSHIV KUMAR
Sept 13, 2025 13:48:28
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh
नाम शिव कुमार
लोकेशन शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में कल रात हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुस्लिम पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के0 के0 दीक्षित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके अलावा एक मुस्लिम महिला ने हिंदू देवी देवताओं के लिए भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की पोस्ट डाली थी। पुलिस ने मुस्लिम महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। इसके अलावा पूरे शहर में शांति व्यवस्था बना रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरअसल कल सोशल मीडिया पर एक युवक ने मुस्लिम पैगंबर और मुस्लिम धार्मिक पुस्तक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी। जिसके बाद भारी तादाद में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव किया था और आरोपी को भीड़ को सौंपने की मांग की थी। पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर बितर कर दिया था। इसके अलावा उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। ईदगाह कमेटी के सचिव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के के दीक्षित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। मुस्लिम पैगंबर पर की गई पोस्ट नाराज एक मुस्लिम महिला ने भी हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। बजरंग दल की तहरीर पर जिया लुबिना नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया गया है। ऐतिहातन पुलिस ने मुस्लिम बहुल्ले वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके अलावा सुरक्षा बलों की कई गाड़िया लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ लड़ाई से निपटा जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
बाईट-अहमद हुज़ूर मंजरी, शहर इमाम
wt- शिव कुमार, ज़ी मीडिया, संवाददाता
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 13, 2025 15:46:540
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowSept 13, 2025 15:46:420
Report
GSGajendra Sinha
FollowSept 13, 2025 15:46:290
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 13, 2025 15:46:150
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 13, 2025 15:45:58Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार आवास पर हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 13, 2025 15:45:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowSept 13, 2025 15:33:523
Report
PKPradeep Kumar
FollowSept 13, 2025 15:33:423
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 13, 2025 15:33:310
Report