Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास नॉनवेज पकाते वेंडर की गिरफ्तारी!

KLKANHAIYA LAL SHARMA
Jul 26, 2025 15:31:30
Mathura, Uttar Pradesh
OPEN PTC- मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास नॉनवेज पकाते हुए वेंडर को गिरफ्तार किया है... CLOSE PTC- फिलहाल पुलि जांच कर रही है कि क्या नॉनवेज प्रतिबंधित क्षेत्र में पकाया जा रहा था..
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBhupendra Bishnoi
Jul 27, 2025 03:16:54
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर गांव की नाड़ी में डूबा युवक लोरडी देजगरा गांव की घटना सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर शव को निकाला बाहर शव को किया गया झवर थाने के सुपुर्द
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Jul 27, 2025 03:16:41
Balrampur, Uttar Pradesh:
एंकर बलरामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है ,,पूर्व में नक्सल प्रभावित गांव रहे चुन चुना ,पुनदांग के अलावा चार अन्य जगहों से 37 नग भरमार बंदूकों को पुलिस ने बरामद करते हुये आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की है साथ ही पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है !! पूरा मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र का है जहाँ पर छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बसे 6 अलग अलग जगहों से जो कभी नक्सल प्रभावित हुआ करते थे लेकिन आज सभी गांव नक्सल मुक्त हो चुके है  ,, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर गांव में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों के घरों से 37 नग भरमार बंदूके बरामद करते हुए आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की है ,,और पुलिस अब ग्रामीणों के पास बंदूके कहा से आई इसकी पतासाजी में जुटी हुई है !! बाइट वैभव बैंकर एसपी
0
Report
OSONKAR SINGH
Jul 27, 2025 03:16:35
Indore, Madhya Pradesh:
चित्रकूट में आयोजित की जा रही RO और ARO परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुचने लगे अभ्यर्थी टॉपलीड- समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केदो में पहुंचने लगे हैं जहां आज चित्रकूट में 5136 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन की मनसारूप परीक्षा केदो में सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। सभी परीक्षा केदो में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं पुलिस के अधिकारी तैनात किए गए हैं और पर्याप्त सुरक्षा बल भी लगाया गया है परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है क्या नहीं ले जाना इसके लिए भी परीक्षा केंद्र के बाहर निर्देश लगाए गए हैं। चित्रकूट इंटर कॉलेज के केंद्र प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र जिले में सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है जहां सबसे ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे जिसके लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सीटिंग प्लान बनाया गया है जिसमें परीक्षा केंद्र में बनाए गए परीक्षा कक्ष में 24 परीक्षार्थी बैठेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं सभी परीक्षा केदो में पर्याप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 121 रणवीर सिंह चौहान परीक्षा केंद्र प्रभारी चित्रकूट इंटर कॉलेज वाकथरु ओंकार सिंह
0
Report
SSSUNIL SINGH
Jul 27, 2025 03:15:57
Sambhal, Uttar Pradesh:
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 27/5/2027 टॉपलाइन ..,संभल में आज 15 परीक्षा केंद्रों पर आर ओ ए आर ओ की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी । आर ओ और ए आर ओ की परीक्षा के लिए संभल में 9 और चंदौसी में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है , संभल और चंदौसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 7056 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है , परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है , परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा ,परीक्षा साढ़े 9 बजे शुरू हो जाएगी । परीक्षा केंद्रों पर जनपद के एस पी कृष्ण विश्नोई ने भी परीक्षा केंद्रों पर पर पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया है । परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, मोबाइल फोन आदि ले जाने पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा । हालांकि परीक्षा केंद्रों पर आर ओ और ए आर ओ की परीक्षा साढ़े 9 बजे शुरू होगी , लेकिन अन्य जिलों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर सुबह 4 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया है , बरेली बदायूं अलीगढ़ समेत कई जनपदों के परीक्षार्थी स्टेशन और बस अड्डों पर रात गुजारने के बाद सुबह तड़के ही परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे है । बाइट। संजीव कुमार परीक्षा केंद्र प्रभारी 3 बाइट परीक्षार्थी
0
Report
SKSunny Kumar
Jul 27, 2025 03:15:35
Patna, Bihar:
पटना रिपोर्टर Sunny राज्य में कैग रिपोर्ट आने के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने पोस्टर लगाकर 70000 करोड रुपए का महा घोटाला इसे बताया है... इसकी न्यायिक जांच की मांग की है...राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में यह बताया गया है की कुल जीडीपी का 8.5% का महा घोटाला किया गया है जिसमें पंचायती राज विभाग में 28154 करोड़ का तो वहीं शिक्षा विभाग में 12000 करोड़ ग्रामीण विकास में 7800 करोड़ तो कृषि विभाग में 2160 करोड़... राष्ट्रीय जनता दल ने पोस्टर के जरिए यह भी बताने की कोशिश की है कि बिहार का 18 से 34% तक कर्ज में वृद्धि हो चुकी है..... wt, byte : अरुण यादव राजद नेता.... visual...
0
Report
PKPravesh Kumar
Jul 27, 2025 03:15:26
Ayodhya, Uttar Pradesh:
ANCHOR - अयोध्या में पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली का पुरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात कल देर शाम को हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका किसी युवक बातचीत लगातार बातचीत करती थी ,नाबालिग भाई ने कई बार मना किया लेकिन बहन ने बात करने से नही मानी।जिससे नाराज होकर नाबालिग भाई ने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई में जुटी है। Byte - बलवंत चौधरी एसपी ग्रामीण अयोध्या
0
Report
AMAnkit Mittal
Jul 27, 2025 03:15:16
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:
मुज़फ्फरनगर यूपी मे आज समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सम्पन्न होने जा रही हैँ जिसकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए हैँ.मुज़फ्फरनगर जनपद मे 28 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैँ जिसमे 13015 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे. इस परीक्षा की निगरानी जनपद की पुलिस के साथ साथ STF व अन्य जाँच एजेंसी भई कर रही हैँ
0
Report
HNHarendra Nath Thakur
Jul 27, 2025 03:13:32
Khandwa, Madhya Pradesh:
नर्मदा के ऊपरी इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद खंडवा के दोनो बड़े बांध ओंकारेश्वर और इंदिरासागर के गेट खोल दिए गए हैं। ओंकारेश्वर बांध के 24 गेटों में से 9 गेट खोल दिए गए। इन 9 गेटों से 3510 क्यूमेक्स वाटर डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं इंदिरासागर के भी कुल 20 गेटों में से 12 गेट खोल दिए गए हैं। इंदिरा सागर बाँध से भी 3460 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बड़े पैमाने पर यहां से पानी छोडे जाने के कारण ओंकारश्वर के कई घाट जलमग्न होना शुरू हो गए हैं। इन घाटों के जलमग्न होने के कारण निचले
0
Report
NGNakibUddin gazi
Jul 27, 2025 03:03:16
Jalabaria, West Bengal:
দাদার হাতে ভাই খুন ঘটনায় গ্রেফতার দাদা আদালত চার দিনের পুলিশে হেফাজতের নির্দেশ নকিব উদ্দিন গাজী 270725ZG_DH_KAKDWIP কাকদ্বীপে মধুসূদনপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের রামতনুনগরে পঞ্চায়েত সদস্যের ভাইপো খুনের ঘটনায় গ্রেপ্তার হয় দাদা ধৃতের নাম রাকেশ শেখ। তিনি মৃত রাকিব শেখের দাদা। জানা গিয়েছে, শুক্রবার সকালে রাকেশকে প্রথমে আটক করা হয়। এরপরই টানা দীর্ঘক্ষণ জিজ্ঞাসাবাদের পর এদিন তাঁকে গ্রেপ্তার করা হয়। বৃহস্পতিবার সকালে ধান খেতের মধ্যে থেকে পঞ্চায়েত সদস্য সালাউদ্দিন শেখের ভাইপো রাকিব শেখের ক্ষতবিক্ষত দেহ উদ্ধার করা হয়। এরপরই পুলিস তদন্ত শুরু করে। তদন্ত নেমে পুলিস তাঁর দাদাকে আটক করে। দীর্ঘক্ষণ জিজ্ঞাসাবাদের পর তাঁকে গ্রেপ্তার করা হয়। প্রাথমিক তদন্তে পুলিস জানতে পেরেছে, পারিবারিক বিবাদের কারণে তাঁকে খুন করা হয়েছে। এবিষয়ে কাকদ্বীপের এসডিপিও বলেন, "দীর্ঘক্ষণ জিজ্ঞাসাবাদের পর রাকিবের দাদাকে গ্রেপ্তার করা হয়েছে। এর সঙ্গে আরও কেউ যুক্ত রয়েছে কিনা খতিয়ে দেখা হচ্ছে। ধৃতকে কাকদ্বীপ মহকুমা আদালতে তোলা হয়। আদালত চার দিনের পুলিশের বাজাতে নির্দেশ দেন বাইট- সব্যসাচী দাস ,কাকদ্বীপ কোর্টের আইনজীবী বাইট- প্রসেনজিৎ ব্যানার্জি, কাকদ্বীপের SDPO
2
Report
Jul 27, 2025 03:02:55
Chandausi, Uttar Pradesh:
संभल में आज 15 परीक्षा केंद्रों पर आर ओ ए आर ओ की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी । आर ओ और ए आर ओ की परीक्षा के लिए संभल में 9 और चंदौसी में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है , संभल और चंदौसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 7056 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है , परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है , परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा ,परीक्षा साढ़े 9 बजे शुरू हो जाएगी । परीक्षा केंद्रों पर जनपद के एस पी कृष्ण विश्नोई ने भी परीक्षा केंद्रों पर पर पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया है ।
1
Report
ASAkhilesh Sharma
Jul 27, 2025 03:01:52
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा-चौरासी इन्फोर्मर गुणवंत कलाल 9587696292 अखिलेश शर्मा लोकेशन- सीमलवाड़ा हेडलाइन - धंबोला पुलिस ने सीमलवाड़ा में निकाला फ्लैग मार्च एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा कस्बे में धंबोला पुलिस जवानों ने थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। थानाधिकारी ने डूंगरपुर जिले में नव नियुक्त पुलिस कप्तान मनीष कुमार के आदेशानुसार फ्लैग मार्च निकाला है। थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि आमजन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में कस्बे में पुलिस की मौजूदगी दिखे। अपराधियों में डर रहे। आमजन में ये विश्वास रहे कि पुलिस सदैव हमारे साथ है। सभी लोग शांति से जीवन जी सके और लोगो से भी पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jul 27, 2025 03:01:44
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा-चौरासी इन्फोर्मर गुणवंत कलाल 9587696292 अखिलेश शर्मा लोकेशन- सीमलवाड़ा हेडलाइन - सीमलवाड़ा ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का समापन एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झलाप में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे। अपने संबोधन में पूर्व सांसद भगोरा ने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर भावी पीढ़ी तैयार करने का भार है, ऐसी युवा पीढ़ी जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सके,अपने गांव, समाज ओर देश का नाम रोशन कर सके। भगोरा ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा जगत में कुछ ऐसे शिक्षक है जो एक ऐसी राजनीति से जुड़ गए है जो क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक अपने बच्चों को बाहर निजी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के लिए पढ़ा रहे है, लेकिन जहां शिक्षक कार्यरत है उस स्कूल के बच्चों को वार्ड पंच,सरपंच बनने का ख्वाब दिखा रहे है।
0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jul 27, 2025 03:01:36
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन बड़ौदा हेडलाइन - जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद, एसडीएम ने दोनो पक्षों को किया पाबंद एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के आसपुर उपखंड क्षेत्र के बड़ौदा गांव में श्वेतांबर जैन समाज की जमीन पर बन रहे परकोटे को गिरा कर कुछ असामाजिक तत्वों ने अपनी जमीन बता कर अतिक्रमण का प्रयास करने का मामला सामने आया है । मामले के अनुसार बड़ौदा कस्बे में आसपुर डुंगरपुर मार्ग पर जैन समाज की स्वामित्व की जमीन हैं।जिस पर सप्ताह भर से इस जमीन पर परकोटे का निर्माण किया जा रहा था और विगत दो दिन से गांव के दो परिवारों ने इस जमीन पर अपना अधिकार बताते हुए लड़ाई पर उतारू हो गए । वही बनाए परकोटे को गिरा दिया जिससे विवाद बढ़ गया। इधर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने दोनो पक्षों को पाबंद किया है।
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Jul 27, 2025 03:01:23
Bihar:
खड़ी बाइक पर गिरा 11 हजार वोल्ट के हाई-वोल्टेज तार, सड़क पर धू धू कर जला बाइक,समय रहते जान बचाकर भागे बाइक सावर । एंकर :समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट का हाई-वोल्टेज बिजली तार अचानक टूट कर सड़क पर गिर गया। वहीं सड़क पर मौजूद बाइक में आग लग गई और बाइक जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते वहां से हट गए। जिससे उसकी जान बच गई। तार को अचानक टूट कर सड़क पर पर गिर जाने से तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिससे जमीन पर बिजली फैल गई और आग की लपटें उठने लगीं। जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में आग की लपटें देखकर डर समा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है की बिजली विभाग द्वारा तार का सही से मरम्मत नहीं किया गया है। इस वजह से घटना हुई है। बाइक सवार की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के फुलहारा पंचायत के हरिपुर निवासी सफुदा खातून के रूप में बताया जा रहा हैं।
0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jul 27, 2025 02:46:39
Dungarpur, Rajasthan:
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन दोवड़ा हेडलाइन - स्टंट बाजों के खिलाफ एक्शन, 30 पावर बाइक जब्त एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले की दोवड़ा थाना पुलिस ने पावर बाइक से स्टंट करने वाले बाइकर्स पर एक्शन लिया है। पुलिस ने 30 बाइक को जब्त किया है। थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर तेज गति से बाइक चलाने, बाइक से स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। जिसके तहत पुलिस ने दोवड़ा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते स्टंट करने, तेज गति से बाइक चलाने और एमवी एक्ट में 30 पावर बाइक को जब्त किया है।
4
Report
Advertisement
Back to top