Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sambhal244302

संभल में आर ओ ए आर ओ परीक्षा: 7056 परीक्षार्थियों की सुरक्षा पर खास ध्यान

SSSUNIL SINGH
Jul 27, 2025 03:15:57
Sambhal, Uttar Pradesh
लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 27/5/2027 टॉपलाइन ..,संभल में आज 15 परीक्षा केंद्रों पर आर ओ ए आर ओ की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी । आर ओ और ए आर ओ की परीक्षा के लिए संभल में 9 और चंदौसी में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है , संभल और चंदौसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 7056 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे ।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है , परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए है , परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा ,परीक्षा साढ़े 9 बजे शुरू हो जाएगी । परीक्षा केंद्रों पर जनपद के एस पी कृष्ण विश्नोई ने भी परीक्षा केंद्रों पर पर पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया है । परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, मोबाइल फोन आदि ले जाने पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा । हालांकि परीक्षा केंद्रों पर आर ओ और ए आर ओ की परीक्षा साढ़े 9 बजे शुरू होगी , लेकिन अन्य जिलों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर सुबह 4 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया है , बरेली बदायूं अलीगढ़ समेत कई जनपदों के परीक्षार्थी स्टेशन और बस अड्डों पर रात गुजारने के बाद सुबह तड़के ही परीक्षा केंद्रों के बाहर बैठे परीक्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे है । बाइट। संजीव कुमार परीक्षा केंद्र प्रभारी 3 बाइट परीक्षार्थी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSR.B. Singh
Jul 27, 2025 09:00:45
Tikamgarh, Madhya Pradesh:
एंकर- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जान जोखिम में डालकर सरकारी स्कूलों मे पढ़ने को मजबूर है छात्र और छात्राएं, बच्चों को पढ़ने में बड़ी बाधा बना जर्जर स्कूल, मौत को गले लगाकर पढ़ाई करते हैं छात्र छात्राएं, इन शासकीय स्कूलों में पढ़ाई पर ध्यान देने से ज्यादा बच्चों को सताता है छत के कंक्रीट एवं पानी टपकने का डर, बरसात के समय छत से लगातार टपकता है पानी, तो वही स्कूलों में आई सीलन के चलते कक्षा में बैठने में भी होती है बच्चों को परेशानी, यह हॉल पूरे जिले के अधिकांश स्कूलों के भवनों का है, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कई भवन तो इतने जर्जर हो चुके है की कभी भी हो सकते है धाराशाई, वही स्कूल भवनों की इन हालातों को जिले के आलाधिकारी स्वयं स्वीकार करते है, तो वही अन्य स्कूलों के प्राचार्य भी समय समय पर इन स्कूल भवनों के हालात से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराते रहते है, पर शायद मध्य प्रदेश में भी राजस्थान ही की भाँति किसी बड़े हादसे का इंतजार है बी.ओ.-1- मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार जहां शिक्षा पर स्कूल चलो अभियान जैसी अनेकों योजनायें चलाकर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है, ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाये और हर बच्चे को सुलभ व सुरक्षित शिक्षा मिल सके, किन्तु सरकार का ध्यान स्कूलों के भवनों की मजबूती व मरम्मत पर बिकुल नहीं है, अगर जिले के स्कूलों की बात की जाए तो जिला मुख्यालय पर ही कई भवनों के हालात काफी खराब है, वही ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालत और भी बदतर है, जहां बारिश के इस मौसम में पानी टपकने के कारण एक ही कक्ष में 100 बच्चों को बिठाकर पढ़ाई कराई जा रही है और तो और जिस दिन ज्यादा बारिश हो जाती है, तो स्कूल की छुट्टी कर देते है शिक्षक। वाईट-1- अनिकेत अहिरवार (छात्र) वाईट-2- जितेंद्र तिवारी (प्रभारी प्राचार्य शासकीय माध्यमिक शाला भेला) वाईट-3- रश्मि पांडे (शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड नंबर 27) बी.ओ.-3- वही शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है की स्कूलों का सर्वे कार्य कराया जा रहा है, टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा 53 स्कूलों की स्वीकृति मिल गई है, जिनके सुधार कार्य कर रहे है और टीकमगढ़ जिले में डेढ़ सौ के करीब जर्जर स्कूल हैं, उनकी कार्य योजना बनाकर आगे उनके सुधार कार्य किए जाएंगे। वाईट-4- आर.पी. त्रिपाठी (जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा विभाग टीकमगढ़)
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Jul 27, 2025 09:00:37
Balrampur, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग बलरामपुर* * विद्युत कनेक्शन लगवाने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में जेई को किया गया निलंबित। * ग्राम भेंडरी मे विद्युत् कनेक्शन के नाम पर लिया था पैसा। * कलेक्टर के जनदर्शन में हुई थी शिकायत पैसा लेने का वीडियो भी हुआ वायरल। * जेई का नाम शांतनु बर्धन, बलरामपुर विद्युत् कार्यालय मे थे पदस्थ।
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Jul 27, 2025 09:00:25
Mungeli, Chhattisgarh:
मुंगेली मुंगेली के पाश कालोनी में हुई 25 लाख रुपए से अधिक की चोरी... जिला जज,शिक्षक सहित पांच घरों में घुसे चोर... सोने के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर... सुने मकान के टूटे ताले,, सीसी टीवी कैमरे में चोर हुए कैद... गेट का ताला तोड़ जज बंगले में घुसे चोर,सीसी टीवी को चोरों ने तोड़ा... पुलिस की पकड़ से चोर अब तक दूर,,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल... जज बंगले की सुरक्षा सहित शहर की कालोनियों में पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग पर उठे सवाल... पुलिस मौके पर पहुंची,,डॉग स्क्वायड की ली जा रही है मदद... मुंगेली के पृथ्वी ग्रीन कालोनी का मामला...
0
Report
AGAdarsh Gautam
Jul 27, 2025 09:00:15
Sidhi, Madhya Pradesh:
सीधी ब्रेकिंग:- सीधी में डोली खटोली के भरोसे आदिवासी ग्रामीणों की जिंदगी,प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला ने डोली खटोली में ही बच्चें को दिया जन्म,बरिगवां के पाश्चिम टोला हरिजन बस्ती में आजादी के बाद से नही है सड़क, ऐसे में गांव तक नहीं पहुंच पाती है एंबुलेंस वाहन, प्रसव पीड़ा से ग्रसित प्रीति रावत डोली खटोली में दिया बच्चे को जन्म, किलोमीटर की दूरी तय कर परिवार जन पहुंचे मुख्य सड़क मार्ग तब जाकर वाहन से ले जाया गया अब अस्पताल, बीती रात से प्रसव पीड़ा से ग्रसित थी महिला सुबह होते ही डोली खटोली के सहारे ले जाया जा रहा था अस्पताल,सीधी के बरिगवां गाँव का है पूरा मामला।।।
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jul 27, 2025 09:00:08
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अहम बैठक आयोजित की। बैठक में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की जांच की गई। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि जिले में किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े। बैठक में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जांच की गई। वही कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम जनता से जुड़ी होती हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आदेश किया कि OPD समय का सख्ती से पालन किया जाए और सभी मरीजों को समय पर इलाज मिले। साथ ही बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहे।जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीन पर कितना असर होता है। बाइट– शुभा गढ़ेवाल( सीएमएचओ)
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Jul 27, 2025 08:47:48
Mahasamund, Chhattisgarh:
लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुचे सरायपाली। स्व. अटल परिसर का किया लोकार्पण। अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण। ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में होंगे शामिल  कुछ ही देर में ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम कों सम्बोधित करेंगे।
5
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Jul 27, 2025 08:47:37
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:
एंकर। राजनांदगांव पुलिस द्वारा बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, अवैध अप्रवासी भारतीय तथा अन्य गुण्डा बदमाश व संदिग्धो की पहचान हेतु अभियान चलाकर श्रृष्टी कॉलोनी अटल आवास के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में जांच पड़ताल की जा रही है। शहर और जिले में हो रही लगातार चाकूबाजी चोरी, लूट एवं अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है क्षेत्रों में किराए से रह रहे अप्रवासियों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक की जा रही है । लगभग 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों श्रमिक बहुल क्षेत्रों के अलावा आवासीय परिसर में जाकर वहां स्थित घरों को चेक किया गया एवं उनमें रहने वाले लोगों की भी तलाशी ली गई वहां रह रहे मकान मालिकों, किरायदार व अन्य बाहरी मुसाफिरों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया गया। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा उपद्रिवि तत्वों की भी चेकिंग की गई। राजनादगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि शहर में आपराधिक असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने शहर और जिले के अन्य संदिग्ध इलाकों में कॉबिंग गस्त एवं चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।उन्होंने आम लोगो से अपील की है कि किसी भी स्थान पर संदिग्ध लोगों अथवा संदिग्ध गतिविधियां होना पाए जाने पर अपने नज़दीकी थानों को सूचित किया जाए। बाइट। राहुल देव शर्मा ASP किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
8
Report
NJNeha Joshi
Jul 27, 2025 08:47:11
Jaipur, Rajasthan:
तीज महोत्सव की धूम.. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया क्राफ्ट एंड फूड मेले का उद्घाटन महिला सशक्तिकरण, लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम नेहा जोशी Slug--2707ZRJ_JPR_DIYA_TEEJ_R TVU 141 (कुछ वीडियों pcg के साथ भेजे जा रहे हैं) जयपुर एंकर--- राजधानी जयपुर में तीज महोत्सव की धूम के बीच आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पॉंड्रिक पार्क में आयोजित क्राफ्ट एंड फूड मेले का शुभारंभ किया... इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेला स्थल पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी दिखी, जहां पारंपरिक परिधान, मेहंदी, झूले और घेवर की मिठास ने उत्सव को जीवंत कर दिया।... इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खुद भी मेहंदी लगवाई और घेवर का स्वाद लेते हुए लोक परंपराओं से जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा— "तीज का त्योहार महिलाओं की इस मेहंदी की खुशबू की तरह महकता रहे।" मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी हुआ, जिसे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। दिया कुमारी ने बताया कि इस बार तीज महोत्सव में "महा आरती" का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भागीदारी भी रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जयपुर परकोटा के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का अलग बजट निर्धारित किया गया है। साथ ही, पिछली सरकार के समय हुए अतिक्रमण को हटाने में भी वर्तमान सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। पूरे पॉंड्रिक पार्क परिसर में लोकसंगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से तीज का उत्सव पूरे चरम पर नजर आया। राजस्थानी संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता यह आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बाइट- दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान
3
Report
RSRanajoy Singha
Jul 27, 2025 08:47:06
Malda, West Bengal:
বিজেপি শাসিত হরিয়ানায় বাংলার পরিযায়ী শ্রমিকদের থানায় আটকে বাথরুম সাফাই সহ একাধিক কাজ করানোর অভিযোগ।অভিযোগ তুললেন চাঁচলে পরিবারের সদস্যরা। বিজেপি শাসিত হরিয়ানা রাজ্যে বাংলার শ্রমিকদের উপর অত্যাচার চালানোর অভিযোগ পরিবারের।বাংলাদেশি সন্দেহে আটক করে গাদাগাদি অবস্থায় রাখা হয় শ্রমিকদের বলে অভিযোগ।সেও আবার অন্তর্বাস পড়িয়ে।অর্থাৎ নগ্ন করে রাখার অভিযোগ উঠেছে।রাজ্য সরকারের তৎপরতায় মালদার চাঁচলের সাতজন শ্রমিক পুলিশের জাল থেকে ছাড়া পেয়েছেন।পরিবারের অভিযোগ,থানায় বাথরুম ও অন্যান্য ঘর সাফাইয়ের কাজ করা হয় শ্রমিকদের দ্বারা।এমনই অভিযোগ করেছেন চাঁচলের পরিযায়ী শ্রমিকেরা পরিবারেরা।চাঁচলের কলিগ্রাম অঞ্চলের আলম আলি ও তার শ্বশুর মশাই আনেসুর রহমান হরিয়ায়ানার গুরগাও এ দীর্ঘদিন ধরেই সপরিবারে ছিলেন।সঠিক নথি দেখানোর পরেও সাতদিন আটকে রাখা হয় বলে অভিযোগ।রাজ্য সরকারের তরফে সরকারি বার্তা যেতেই শ্রমিকদের ছাড়তে বাধ্য হয় সেখানকার পুলিশ।স্থানীয় কলিগ্রাম গ্রাম পঞ্চায়েতের তৃণমূল প্রধান রেজাউল খান বলেন,প্রথমে বাংলাদেশি সন্দেহে আটক করা হয়।নথি যাচাই করে ছেড়ে দেওয়া হয়েছে শুনেছি।কিন্তু এইভাবে অত্যাচার কেন?শুধু কী বাংলা বলায় অপরাধ।পশ্চিমবঙ্গে তো এমনটা হয়না।
4
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Jul 27, 2025 08:47:01
Sikar, Rajasthan:
*भारत पाक का क्रिकेट वॉर ZEE NEWS SPECIAL-* *ASIA CUP INDO PAK CRICKET INPUT REQUIREMENT* ASIA CUP 2025: एंकर एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्‍तान के बीच टक्‍कर होनी है। मसला यह है कि पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद पहला बड़ा इंवेट दोनो देशो के बीच होने जा रहा है. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर भारत पाक मैच का ऐलान किया है। कल 26 को कारगिल दिवस मनाया गया है शहीद परिजन इस मैच के बारे में क्या सोचते है होना चाहिए नही होना चाहिए यह जानने के लिए हम कारगिल शहीद के परिजनों के पास पहुंचे और उनसे जाना क्या होना चाहिए। हमारे सीकर संवादाता अशोक सिंह शेखावत ने सीकर के रामपुरा के कारगिल शहीद विनोद कुमार नागा के परिजनों से बातचीत की
1
Report
RKRANJAN KUMAR
Jul 27, 2025 08:46:48
Katihar, Bihar:
कटिहार का चर्चित मामला -- बारसोई गोलीकांड    बारसोई गोली कांड को हुआ 2 साल पूरा , बीते संध्या पर निकाला गया कैंडल मार्च और लोगों ने याद किया बारसोई गोली कांड को काला दिन के रूप में बारसोई गोली कांड को लेकर पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं दोषी पर कार्रवाई को लेकर निकाली गई कैंडल मार्च सोनू साहा घर से होते हए बारसोई बाजार होते हुए शहीद शुभम सिंह चौक तक निकल गई कैंडल मार्च  शहीदों को की गई याद इंजीनियर तनवीर समसी कर रहे थें कैंडल मार्च का नेतृत्व  27 जुलाई 2025 को यह कांड दो वर्षों का हो गया शनिवार की संध्या बारसोई गोली कांड व पीड़ित परिवार को मुआवजा एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकला गया । इस अवसर पर सोनू साहा के घर होते हए बारसोई बाजार के बीच शहीद शुभम सिंह चौक में समापन हुआ। कैंडल मार्च का नेतृत्व इंजीनियर तनवीर शमसी व अन्य राजनीतिक दल कर रहे थे। इस अवसर पर इंजीनियर तनवीर शमसी के नेतृत्व में बारसोई गोली कांड के मृतक के लिए 2 मिनट का मौन धारण करते हुए उनकी आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना किया गया और सभी ने एकमत होकर कहा कि आज का दिन बारसोई के लोगों को याद रहेगा तथा यह दिन काला दिन के रूप में याद किया जाएगा । आज ही के दिन में बिजली मांगने गए दो लोगों को कथित रुप से प्रशासन द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक व्यक्ति मोहम्मद नियाज जिंदगी और मौत से अभी भी जूझ रहा है। इंजीनियर तनवीर शमसी ने कहा कि नीतीश सरकार के राज्य में अपना हक मांगना कानूनी अपराध है । बारसोई गोली कांड के दो वर्ष हो चुके हैं , लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को मुआवजा तक नहीं मिला और ना ही इंसाफ मिला। बिजली के जगह गोली मिली है। उन्होंने कहा कि बिजली की स्थिति दिन-ब- दिन बदहाल हो चुका है। 24 घंटे में ठीक तरीके से 5 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ---- क्या है, बारसोई गोली कांड   यह घटना 26 जुलाई 2023 को घटित हुई थी । कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल मुख्यालय, खुद बिजली कार्यालय के आसपास ही प्रदर्शनकारियों ने बिजली की समस्या के खिलाफ गुस्से में विद्युत कार्यालय और आसपास तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की थी। पुलिस ने crowd-control के प्रयास में बल प्रयोग की, लेकिन बाद में गोली चला दी गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ । --- वर्तमान कानूनी स्थिति व जांच              घटना के बाद 42 नामजद व 1200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधियों के नाम शामिल थे ।      मामले को लेकर बिहार विधानसभा में प्रश्न उठाया गया, जहां सरकार की ओर से बताया गया कि जांच जिला प्रशासन, एसपी, प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा कराई गई, लेकिन साथ लौटते हुए कहा गया कि मुआवजा उन पीड़ितों को नहीं मिलेगा जिन्हें “नाजायज़ मजमा” के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में मार दिया गया था ,  यानि प्रदर्शन को असंबंधित माना गया था, इस वजह से अनुग्रह अनुदान देने से इंकार कर दिया गया ।         आज भी पीड़ित परिवारों को न्याय व मुआवजे की राह नज़र नहीं आई। राजनीतिक दृष्टि से यह मामला सीमांचल क्षेत्र की बड़ी सियासी मान्यता वाला मुद्दा बन गया। बाइट -- इंजीनियरिंग तनवीर शमसी बाइट -- मृतक के पिता एवं अन्य  -- विजुअल -- देर रात्रि किए गए कैंडल मार्च का विजुअल    -- फाइल वीडियो व विजुअल  -- घटना के दिन का कई फाइल वीडियो
1
Report
GSGajendra Sinha
Jul 27, 2025 08:46:29
Koderma, Jharkhand:
कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्यमार्ग के एनएच 20 पर स्थित जामूखांडी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजनंदनी नामक एक मिनी बस हजारीबाग से सवारी लेकर बरही के रास्ते झुमरीतिलैया आ रही थी। इसी बीच जवाहर घाटी पार करने के पश्चात जैसे ही बस जामुखाड़ी के पास पहुंची की बस का पिछला टायर ब्लास्ट हो गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का ईलाज जारी है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर बस पलटने के बाद से बस चालक व खलासी फरार है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे।
2
Report
ADAnkush Dhobal
Jul 27, 2025 08:46:10
Shimla, Himachal Pradesh:
एंकर—- हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एक बार फिर CBI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. नेगी ने पूछा कि अब तक CBI विमल नेगी मौत मामले में कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकी है. नेगी ने कहा कि इस सवाल हिमाचल प्रदेश सरकार की बजाय CBI से पूछे जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आरोपी देशराज को प्रमोशन नहीं दिया, बल्कि डिमोशन घर चीफ़ इंजीनियर बनाया है इसी तरह IAS हरिकेश मीणा को भी डिमोट ही किया गया. CBI को यह बताना चाहिए कि अब तक नहीं इस पूरे मामले में कुछ भी पुख्ता क्यों नहीं कर सकी है. VO—- राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किसी भी अधिकारी को आरोप साबित न होने की स्थिति में सस्पेंड नहीं रखा जा सकता है. जांच एजेंसी को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही यह भी बताना चाहिए कि अब तक इस पूरे मामले में CBI कुछ नहीं कर सकी. भाजपा ने इस पूरे मामले में जमकर राजनीति की और इसका लाभ लेने की कोशिश की. कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाकर जांच CBI तक पहुंचाई गई और इतना वक्त भी जाने के बाद भी अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जगत सिंह नेगी ने कहा कि CBI से अच्छा कम तो राज्य सरकार ने किया है. बाइट—- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश
2
Report
ASArvind Singh
Jul 27, 2025 08:45:52
Sawai Madhopur, Rajasthan:
सवाई माधोपुर जिले के बैरखंडी गांव में राजकीय विद्यालय शिक्षा विभाग की उदासीनता का भेंट चढ़ रहा है। अगस्त 2024 में अचानक गिर जाने के बाद अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। जिससे बच्चें स्थानीय धर्मशाला में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने शिक्षा विभाग से अविलंब विद्यालय के भवन निर्माण की मांग की है
3
Report
AMABHAYA MOHANTY
Jul 27, 2025 08:45:45
Keonjhar, Odisha:
Slug- ସାଵସ ଦିଦି ଲଗାଣ ବର୍ଷା ରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ବାଂଶପାଳ ବ୍ଲକ କାଦକଳା ପଞ୍ଚାୟତ ହଳଡିହି ଗ୍ରାମ ଟି ବଳଦା ନଦୀ ବଢ଼ିବାରୁ ବିଛିନ୍ନ ହୋଇ ରହିଛି, ନଦୀ ରେ ପୋଲ ନଥିବାରୁ ଗତ 7ଦିନ ହେଲାଣି ହଳଡିହି ଗ୍ରାମ ଟି ପାଣି ଘେରରେ ରହିଛି, ନଦୀରେ ପାଣି କୁଳ ଖାଉଥିବାରୁ ଯାଆ ଆସ କରିବା ଅସମ୍ଭବ, ଅତି ଜରୁରୀ ଥିଲେ ନଦୀରେ ପହଁରି ଲୋକେ ଗାଁ ରୁ ବାହାରକୁ ଯାଉଛନ୍ତି, କିନ୍ତୁ ଏପରି ପରିସ୍ଥିତିରେ ମଧ୍ୟ ହଳଡିହି ଝରା ସାହି ଅଙ୍ଗନବାଡି କେନ୍ଦ୍ରର କର୍ମୀ କାଦକଳା ଗାଁ ର କରିଶ୍ମା ନାଏକ ତାଙ୍କ କର୍ତ୍ତବ୍ୟ ଭୁଲି ନାହାନ୍ତି, ନଦୀରେ ଟିକିଏ ପାଣି କମିବାରୁ, ମଳଦା ନଦୀ ଲଙ୍ଘି ପହଂଚିଛନ୍ତି ହଳଡିହି ଗାଁ କୁ, ଇଏ ହେଉଛନ୍ତି କାଦକଳା ଗାଁ ର ସୁଦର୍ଶନ ଠାକୁର ଙ୍କ ସ୍ତ୍ରୀ କରିଶ୍ମା ନାଏକ, କରିଶ୍ମା ଗତ 3ବର୍ଷ ପୂର୍ବେ ହଳଡିହି ଝରା ସାହି ରେ ଅଙ୍ଗନବାଡି କର୍ମୀ ଭାବେ ଯୋଗ ଦେଇଛନ୍ତି, ହଳଡିହି ଗାଁ କୁ କାଦକଳା ଠାରୁ ଦୁଇ କିଲୋମିଟର ଚାଲିଲା ପରେ ମଳଦା ନଦୀ ପାରି ହୋଇ ହଳଡିହି ଗାଁକୁ ଯାଆନ୍ତି, ନଦୀରେ ପୋଲ ନଥିବାରୁ ଅଧିକ ବର୍ଷା ପାଣି ପ୍ରବାହିତ ହେଲେ ନଦୀ ପାରି ହୋଇ ଯାଇପାରନ୍ତି ନାହିଁ କରିଶ୍ମା, ଅଙ୍ଗନବାର୍ଡି କେନ୍ଦ୍ରର ସହାୟିକା ରୋଷେଇ କରି ଅଙ୍ଗନବାର୍ଡି ର ଶିଶୁ ମାନଙ୍କୁ ଦେଇଥାନ୍ତି, ନଦୀରେ ଟିକିଏ ପାଣି କମିଲେ ଗାଁ ଲୋକଙ୍କ ସହାୟତାରେ ନଦୀ ଲଙ୍ଘି ଆରପାରିକୁ ଯାଆନ୍ତି ପୁଣି ଲୋକଙ୍କ ସାହାଯ୍ୟରେ ଫେରନ୍ତି, କରିଶ୍ମା ଙ୍କ ଏପରି କାମ ତାଙ୍କ କର୍ତ୍ତବ୍ୟ ପରାୟଣାତା କୁ ନେଇ ଗ୍ରାମବାସୀ ବେଶ ଖୁସି, କିନ୍ତୁ ଅନ୍ୟପଟେ ଦୀର୍ଘ ଦିନରୁ ନଦୀରେ ପୋଲ ନିର୍ମାଣ ପାଇଁ ଦାବି କରି କରି ନିରାଶ ହୋଇଛନ୍ତି
4
Report
Advertisement
Back to top