Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110034

यमुना में फिर हादसा: 42 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत से मच गया हड़कंप!

Nasim Ahmad
Jul 06, 2025 09:03:01
Delhi, Delhi
स्लग :- यमुना में फिर हादसा: पूजा सामग्री विसर्जित करते 42 वर्षीय शख्स की डूबकर मौत.. एंकर वज़ीराबाद सिग्नेचर ब्रिज के नीचे यमुना नदी एक बार फिर किसी की लापरवाही या कहें कि असावधानी की वजह से जानलेवा साबित हुई है. उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद के पास यमुना नदी में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. बोर्ड क्लब की गोताखोरों द्वारा करीब 2 घंटे में रेस्क्यू कर यमुना नदी से शव को किया बरामद। तिमारपुर थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। स्थानीय पुलिस कर रही मामले की जांच। वीओ 1 उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के नीचे तूफान पर बह रही यमुना नदी की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज रविवार की सुबह की है. जहां यमुना नदी में घर की पूजा पाठ की सामग्री विसर्जित करने आए 42 वर्षीय देवी चरण नाम के शख्स की पैरों तले जमीन खिसक गई और शख्स यमुना में जा गिरा। मृतक की पहचान उस्मानपुर की भगत कॉलोनी निवासी देवी चरण के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, देवी चरण सुबह के वक्त अपने घर से पूजा-पाठ की सामग्री यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए वजीराबाद के पास यमुना किनारे पहुंचे थे. जैसे ही वह यमुना किनारे खड़े होकर पूजा सामग्री विसर्जित कर रहे थे, अचानक यमुना किनारे की मिट्टी का कटाव हुआ और वह 42 वर्षीय देवी चरण यमुना के गहरे पानी में जा गिरे. देखते ही देखते वह यमुना की तेज धारा में बह गए और डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 2 घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डीएम ईस्ट की बोट क्लब टीम के गोताखोरों को बुलाया गया. मौके पर कैट्स एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के दमकलकर्मी और गोताखोरों की टीम भी पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, गोताखोरों ने यमुना नदी की तेज मजधार से डूबे हुए देवी चरण के शव को बरामद कर लिया. इस घटना ने एक बार फिर यमुना किनारे की सुरक्षा और लोगों की सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 3 फिलहाल आपको बता दे दिल्ली की यमुना नदी अब तूफान पर है दिन प्रतिदिन जलस्तर यमुना नदी का बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं Zee मीडिया ने 3 दिन पहले ही खबर प्रकाशित यमुना में नहाने वाले लोगों को जागरूक कर जानकारी दी थी कि यमुना उफान पर है और यमुना नदी किनारे जाना व नहाना किसी खतरे से खाली नही है।इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए हमें और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिलहाल तिमारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी। रिपोर्ट /नसीम अहमद Zee मीडिया वज़ीराबाद तिमारपुर दिल्ली
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement