Back
AIMIM बयान से उबाल: सुहेलदेव को 'लुटेरा' कहने पर माफी मांगें!
JSJitendra Soni
Sept 17, 2025 09:06:30
Jalaun, Uttar Pradesh
स्लग- AIMIM नेता शौकत अली के विवादास्पद बयान पर तूफान, महाराजा सुहेलदेव को 'लुटेरा' कहने की मांगे माफी
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-17-09-2025
एंकर
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक विवादास्पद बयान ने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। शौकत अली पर भारत के वीर सपूत और राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर को सार्वजनिक रूप से 'लुटेरा' जैसे मानहानिकारक शब्द से संबोधित करने का आरोप लगाया जा रहा है।
वही इस मामले में जालौन में SBSP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर उरई में एकत्रित होकर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया कि शौकत अली तत्काल सार्वजनिक रूप से अपने शब्द वापस लें और महाराजा सुहेलदेव के प्रति कहे गए अपमानजनक बयान के लिए माफी मांगें। राज्य सरकार शौकत अली के इस घृणित बयान की गहन जांच करे और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। सरकार यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव या किसी अन्य राष्ट्रीय नायक के सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।
SBSP ने अपने बयान के अंत में एक स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, कोई भी ताकत राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर की छवि को धूमिल नहीं कर सकती। उनका त्याग और बलिदान देश की हर पीढ़ी याद करती रहेगी। महाराजा सुहेलदेव सिर्फ पूर्वाचल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के गौरव और राष्ट्र की आत्मा हैं। उनका अपमान भारत की मिट्टी और उसके शौर्य का अपमान है। जो लोग उन पर उंगली उठाते हैं, वे इतिहास में हमेशा एक शर्मनाक किरदार के तौर पर याद किए जाएंगे।
बाइट:- कालूराम प्रजापति--राष्ट्रीय सचिव
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowSept 17, 2025 11:15:210
Report
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 17, 2025 11:06:481
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 17, 2025 11:06:350
Report
OBOrin Basu
FollowSept 17, 2025 11:05:47Noida, Uttar Pradesh:ON YOGI FILM
बाइट... मौलाना चांद मियां
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 17, 2025 11:05:030
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 17, 2025 11:04:500
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 17, 2025 11:04:400
Report
NGNakibUddin gazi
FollowSept 17, 2025 11:04:260
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowSept 17, 2025 11:02:520
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 17, 2025 11:01:400
Report
ASAVNISH SINGH
FollowSept 17, 2025 11:01:270
Report