Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्राकृतिक खेती का किया आह्वान!

DARSHAN KAIT
Jul 06, 2025 10:06:26
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल के केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय फल मेले के समापन समारोह पर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,कहा- किसानों के लिए सरकार ने चलाई अनेकों योजनाएं,प्राकृतिक खेती करने का किसानों से किया आह्वान,कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस पर साधा निशाना कुरुक्षेत्र:- लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में सातवां तीन दिवसीय फल मेले का आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह पर आज हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य रूप से शिरकत की। और फल केंद्र का अवलोकन किया।वही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पेड़ से तोड़कर फल का स्वाद भी चखा है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 7वां फल मेला लगाया गया है। जिसमें किसानों को जानकारी भी दी जा रही है। वहीं उन्होंने किसानों से प्राकृतिक कृषि करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक कृषि के लिए अभी गुडगांव में एक मंडी भी अलग से बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक लाख प्रकृतिक कृषि करने का टारगेट हरियाणा सरकार ने रखा है। उन्होंने कहा कि बागवानी करने वाले अनेको किसानों को सरकार योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है। वही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गुटबाजी की वजह से वह अपना संगठन नहीं बना सकते। बाईट:- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा WKT_दर्शन कैत संवाददाता कुरुक्षेत्र
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement