Back
बरसात के बाद सेक्टर 2 की सड़कें गड्ढों में डूबीं, हादसे बेहिसाब!
STSumit Tharan
Sept 14, 2025 10:50:25
Jhajjar, Haryana
बरसात के बाद टूटी बहादुरगढ़ के सेक्टर 2 की सड़कें।
मुख्य सड़कों पर बने डेढ़ से 2 फुट गहरे गड्ढे।
गहरे गड्ढ़ों की वजह से रोजाना हो रहे हादसे।
लोग दुपहिया वाहनों से गिरकर हो रहे चोटिल।
स्थानीय निवासियों में रोष।
बोले- अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद भी नहीं हुआ समाधान।
सरकार से समस्या के जल्द समाधान की मांग।
सेक्टर 2 की अभी सड़कों की मरम्मत करने की मांग।
एंकर:-
बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर 2 की सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। इसके चलते यहां की मुख्य सड़कों पर डेड से दो फूट गहरे गड्ढे हो गए हैं और गहरे गड्ढ़ों की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। लोग दुपहिया वाहनों से गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। यहां के स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए से जुड़े सदस्यों में सरकार के प्रति बेहद रोष है। लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
बरसात के बाद बहादुरगढ़ के सेक्टर 2 की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। यहां सड़क पर गड्ढ़े हैं या गडढों में सड़क, कुछ पता ही नहीं चल रहा। मुख्य सड़कों पर भी डेढ़ से 2 फीट गहरे गड्ढ़े बन गए हैं और इन्हीं गड्ढ़ों की वजह से दुपहिया वाहन चालक गिरकर रोजाना चोटिल हो रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि वे तमाम अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि सेक्टर 2 की लगभग सभी सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। काफी समय से वे अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अधिकारी उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का कहना है कि सेक्टर 2 की मुख्य सड़कों के साथ-साथ सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य होना चाहिए। ताकि यहां के लोगों को परेशानी ना हो। उन्होंने सरकार से इस संबंध में जल्द से जल्द संज्ञान लेकर काम शुरू करवाने की मांग की है।
बाइट:- स्थानीय निवासी।
झज्जर
सुमित कुमार
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowSept 14, 2025 12:45:360
Report
SASALMAN AMIR
FollowSept 14, 2025 12:45:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 14, 2025 12:34:442
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 14, 2025 12:34:330
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowSept 14, 2025 12:34:170
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 14, 2025 12:34:070
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 14, 2025 12:33:560
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 14, 2025 12:33:020
Report
VKVishal Kumar
FollowSept 14, 2025 12:32:430
Report
MSMrinal Sinha
FollowSept 14, 2025 12:32:300
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 14, 2025 12:32:120
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowSept 14, 2025 12:32:020
Report