Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210505

समाजवादी पार्टी में सैकड़ो लोगो ने ली सदयस्ता

Sept 14, 2025 12:41:42
Kurara, Uttar Pradesh
हमीरपुर: सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण की जिला अध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर लोगों ने सपा ज्वाइन किया मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया अभियान सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Sept 14, 2025 14:37:52
1
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Sept 14, 2025 14:33:58
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी प्रदेश की सबसे बड़ी टनल में बड़ा हादसा होते-होते टला टनल के ऊपर से भर भरा कर गिरा मलबा टनल के अंदर से रोज गुजरते हैं हजारों वाहन। टनल के अंदर दीवारों और ऊपर से हो रहा है लगातार पानी का रिसाव। टनल के अंदर लगातार पानी के रिसाव होने की वजह से दीवारें हो रही है कमजोर। जी मीडिया के कैमरे से बच रहे हैं NHAI के जिम्मेदार अधिकारी। 120 करोड़ की लागत से 10 साल पुरानी टनल की सुरक्षा को लेकर उठ रहे हैं गंभीर सवाल टनल की सुरक्षा व्यवस्था और खामियों को लेकर जी मीडिया लगातार प्रमुखता दिख रहा है खबरें। एंकर।बून्दी प्रदेश की सबसे बड़ी बूंदी टनल में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब अचानक से टनल का 10 फिट बड़ा हिस्सा भरभराकरते हुए नीचे गिर गया वहां से गुजर रहे वाहन चालक यकायक सहम गए। घनी मत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ टनल के ऊपर के हिस्से से पानी की नमी के कारण चट्टान का मलबा (पत्थर) गिरने की सूचना पर NHAI विभाग के अधिकारी आनंन फानन में मौके पर पहुंचे वहां पर पड़े हुए मलबे को हटाकर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेट्स लगा दिए गए। जानकारी के अनुसार मलबा सुबह 7:00 बजे अचानक भर भरभराकर गिर गया इस समय टनल में वाहनों की आवाजाही रहती है गनीमत यह रही की कोई वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दे की लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से बूंदी टनल के अंदर की दिवारी ओर ऊपर के हिस्से से कई जगहों पर पानी का रिसाव हो रहा है जगह-जगह टनल की दीवारों से झरने चलने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालांकि इस पूरे मामले में NHAI के अधिकारियों ने ZEE मीडिया से दूरी बनाई हुई है उनका साफ तौर से कहना है कि पानी रिसाव होने के चलते किसी प्रकार से टनल को कोई खतरा नहीं है लेकिन आज हुए इस हादसे ने NHAI के अधिकारियों के तमाम दावो की पोल खोल कर रख दी है। जी मीडिया ने मौके पर पहुंचकर टनल के अंदर गिरे चट्टान के हिस्से सहित अन्य जगह की सुरक्षा व्यवस्था एवं खामियों का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बूंदी टनल के अंदर से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। बूंदी टनल के अंदर से गिरे मलबे की वजह से वाहन चालक भी डर के साए में है कई वाहन चालको ने अब मार्ग बदलकर पुराने बाईपास से अपने वाहन निकालने शुरू कर दिए हैं। NHAI के अधिकारियों की तरफ से बूंदी टनल में मरम्मत के नाम पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। बूंदी टनल के अंदर की अधिकांश लाइटे भी बंद होने की वजह से हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। एयरटेल दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस और जयपुर कोटा मार्ग को जोड़ने का मुख्य सड़क मार्ग है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Sept 14, 2025 14:33:28
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JAIPUR FEED- :::::::::::::::::::::::::::::::: एंकर- गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर राजधानी जयपुर भगवा रंग में रंग गई। जलमहल से साधु-संतों ने भगवा ध्वज दिखाकर विशाल वाहन रैली का शुभारंभ किया। हजारों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के काफिले में राम रथ सबसे आगे रहा, जिसके पीछे गौ माता की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। रैली का समापन आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान पर हुआ। :::::::::::::::::::::::::::: राजधानी में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर गूंज उठी। युवा शक्ति मंच राजस्थान की ओर से निकाली गई विशाल भगवा वाहन रैली ने जयपुर के प्रमुख मार्गों को भगवामय कर दिया। तेज गर्मी में साधु-संतों ने जल महल से भगवा ध्वज दिखाकर रैली को रवाना किया, जिसके बाद राम रथ और गौ माता की झांकी ने पूरे काफिले को धार्मिक रंग दे दिया। इसे स्वामी लक्ष्मणानंद बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ गाय को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग नहीं है, बल्कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करने की पहल है। रैली मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई और दंगा नियंत्रण वाहनों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए संगठन ने 1 हजार वालंटियर्स तैनात किए गए। मंच से साधु-संतों ने कहा की गाय को पशु सूची में देखना गोभक्तों के लिए वेदना है। जिसे माता कहा जाता है, उसे संविधान और आस्था के आधार पर राज्य माता का दर्जा मिलना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार ने यह कदम उठाया है, अब राजस्थान भी इसका अनुसरण करे। :::::::::::::::::::::::::::: वॉक थ्रू--दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर :::::::::::::::::::::::::::: वीओ-2-राजनीतिक दृष्टि से भी यह रैली अहम रही, क्योंकि इसमें साधु-संतों के साथ सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। रैली आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान पर समाप्त हुई, जहां हिंदुत्व की जयघोष और गौ माता के जयकारों के बीच यह मांग जोर पकड़ती दिखी कि राजस्थान में जल्द ही गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। रैली में सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित कई साधु-संत और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल रहे। :::::::::::::::::::::::::::: वीओ-3- रैली स्वामी लक्ष्मणानंद बलिदान दिवस के रूप में आयोजित की गई है। उद्देश्य केवल गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाना ही नहीं, बल्कि हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को मजबूत करना भी है। महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए। आयोजकों ने साफ किया कि उन्हें सरकार से धन या अनुदान की कोई मांग नहीं, बस इतना चाहते हैं कि जिस गाय को शास्त्रों और संविधान में विशेष स्थान दिया गया है, उसे राज्य माता का दर्जा मिले। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Sept 14, 2025 14:33:19
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Sept 14, 2025 14:32:19
Delhi, Delhi: एंकर  दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर हादसे का गवाह बनी। वजीराबाद थाना अंतर्गत जगतपुर के शनि श्याम घाट पर पूजा के दौरान मामा-भांजे की यमुना में डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जीवठिया पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना घाट पहुंचे थे। इस बीच यह हादसा हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। वीओ 1 जगतपुर स्थित शनि श्याम घाट पर हर साल की तरह इस बार भी जीवठिया पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। महिलाएँ व बच्चे पूजा-पाठ कर रहे थे। भीड़ के कारण घाट पर अफरातफरी का माहौल था। इसी दौरान नत्थूपुरा निवासी 32 वर्षीय हीरा भगत अपने 14 वर्षीय भांजे लोकेश के साथ पूजा-अर्चना के बाद स्नान करने यमुना में उतरे। बताया जाता है कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों गहराई में चले गए। वाकथरु :- वाकथरु वीओ 2 घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस बोर्ड क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद 32 वर्षीय हीरा भगत का शव बरामद कर लिया गया, लेकिन 14 वर्षीय लोकेश का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. निगम पार्षद गगनदीप चौधरी का आरोप है कि यमुना संबंधित विभाग की अधिकारियों द्वारा बड़ी लापरवाही की गई। पार्षद का कहना है कि साल यहाँ भीड़ रहती है, लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम न के बराबर हैं। आज भी कोई चेतावनी बोर्ड या रस्सी नहीं लगी थी। अगर लाइफगार्ड होते तो शायद हादसा टल सकता था। बाईट:- निगम पार्षद गगनदीप चौधरी बाईट :- फायर दमकल कर्मी वीओ 3 इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक लापता बच्चे को ढूँढ नहीं लिया जाता।जीवठिया जैसे बड़े पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम न होने से इस तरह की घटनाएँ बार-बार सामने आ रही हैं। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन समय रहते इन हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा या ऐसे हादसे यूँ ही दोहराते रहेंगे.. रिपोर्ट :-नसीम अहमद Zee मीडिया
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Sept 14, 2025 14:32:03
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने लोहरदगा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । सदर अस्पताल की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आईसीयू वार्ड ठप मिली,साथ ही कई मशीनें खराब पाई गईं, विभागीय जांच घर बंद मिले। आरओ से गंदा पानी जांच के दौरान पकड़ी गईं। साथ ही एडमिट मरीज ने डॉक्टर के राउंड नहीं लगाने की शिकायत मौके पर मंत्री इरफान अंसारी से की । मंत्री ने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य उपाधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तुरंत सुधार के निर्देश दिया , मीडिया कर्मियों से बात करते हुए मंत्री ने घोषणा की कि जिले में जल्द ही नया अस्पताल भवन मिलेगा, साथ ही व्यवस्थाओं में जो कमी है उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद लोहरदगा के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा की भाजपा बीस वर्षों तक राज करने के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधार पाई बाइट- डॉ इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Sept 14, 2025 14:31:43
Jehanabad, Bihar:MUKESH KUMAR / JEHANABAD / 14-09-2025 SLUG - BSP_LEADER A.INTRO - बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा दावा किया है। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर सह राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि आगामी चुनाव में बिहार में बिना बहुजन समाज पार्टी के समर्थन के किसी भी गठबंधन की।सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बसपा बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। दरअसल जहानाबाद के टाऊन हाल में बहुजन पार्टी की बहुजन हिताय जागरूक यात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के नेताओं द्वारा बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति के साथ साथ संगठन को भी मजबूत करने की बात कही गई। 10 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा कई जिले से होती हुई,आज जहानाबाद पहुंची जहां बसपा के राज्यसभा सांसद सहित कई नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो का संदेश सुनाया। वहीं बसपा नेता ने बताया की उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा से अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नही है। बहुजन समाज अपने आप मे बड़ा है।बहुजन समाज मे विभिन्न जातियां है जो छोटे छोटे ग्रुप में है। उन्हें जोड़ने का काम कर रहे है साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों को बसपा की सदस्यता प्रदान की जा रही है। रामजी गौतम ने आगे सत्ता एवं विपक्ष दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जितनी भी पार्टियां राज किया वे बिहार के विकास के लिए कोई खास काम नही किया है। शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए कोई काम नही हुआ। जो भी छोटी मोटी फैक्ट्रियां थी,गुंडा राज जंगल राज की वजह से खत्म हो गयी। उन्होंने कहा कि अगर बसपा बिहार में सत्ता की चाभी मिलती है तो गरीबों के लिए शिक्षा फ्री करने का काम करेगी। जिस तरह यूपी में रोजगार के नाम पर नंबर वन बना, उसी तर्ज पर बिहार में भी रोजगार के अवसर बनाये जाएंगे,गुंडाराज और जंगलराज खत्म किया जाएगा। Byte - रामजी गौतम,राज्यसभा सांसद सह बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Sept 14, 2025 14:31:28
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Sept 14, 2025 14:30:47
Kurukshetra, Haryana:हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने गांव दयालपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन,55 लाख 50 हजार रुपए के लागत से होगी PHC तैयार, थानेसर विधानसभा के तीन गांवों को मिली PHC कुरुक्षेत्र:- हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज गांव दयालपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत खर्च होगी। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि गांव दयालपुर को बड़ी सौगात दी गई है। लगभग 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार होगा। जिसका गांव दयालपुर सहित आसपास के कई गांवों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। गांव दयालपुर, गांव मिर्जापुर और गांव सिरसला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी है। उन्होंने कहा कि गांव दयालपुर से ही जगमग हरियाणा की शुरुआत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। और गांव दयालपुर को एक और बड़ी सौगात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी है। बाईट:-हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा
0
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 14, 2025 14:30:14
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস আজ পরীক্ষা কেন্দ্রে মোবাইল নিয়ে ঢুকে পরীক্ষা দেবার অভিযোগে একজন চাকরি পরীক্ষার্থী গ্রেপ্তার পুলিশ জানায় অভিযোগের ভিত্তিতে গ্রেপ্তার হয়েছে,অন্যান্য পরীক্ষার্থীরা বলেন আমরা কি চাকরি পাবো না ? পড়াশুনা করে বেকার থেকে যাবো, বহুদিন পরে চাকরির পরীক্ষা হচ্ছে তার পরেও এই চরম অব্যবস্থা, এই ঘটনা নদিয়ার তেহট্ট 1 ব্লকের বেতাই উচ্চ বিদ্যালয়ে SLST পরীক্ষা দিতে গিয়ে ডিভাইস সহ ধরা পড়ল এক পরীক্ষার্থী নাম প্রবীর বিশ্বাস, এরপর অভিযোগের ভিত্তিতে তেহট্টর থানার পুলিশ গ্রেপ্তার করে। বাইট দুই চাকরি পরীক্ষার্থী 2016 সালের ক্যান্ডিডেট, এবং শেষে অ্যাডিশনাল এসপি গ্রামীন (উত্তম ঘোষ) ছবি বাইট একত্রে 2সি তে 140925ZG_NAD_SLST_EXM নামে 1 ফাইল
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top