Back
पानीपत में SC मोर्चा: भाजपा की संगठनात्मक ताकत सबके सामने
RBRAKESH BHAYANA
Sept 14, 2025 12:34:17
Panipat, Haryana
3 FILES
LOCATION 2C APP PANIPAT
STORY BY RAKESH BHAYANA
भाजपा का संगठन ही ताकत: पानीपत में हुई अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक
पानीपत में भाजपा एससी मोर्चा का मंथन, लाल सिंह आर्य बोले – विपक्ष कर रहा गलत बयानबाज़ी
18 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी: कृष्ण लाल पवार ने गिनाईं भाजपा की उपलब्धियाँ
पानीपत में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का स्वागत करते हुए दीप प्रज्वलित कर की।
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठकें कई श्रेणियों में होती रहती हैं। सात मोर्चों में एक अनुसूचित जाति मोर्चा है, उसकी भी आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है। आगामी जो कार्यक्रम पार्टी के होते हैं, चाहे 'सेवा पखवाड़ा' हो, चाहे फिर 'वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम' में हो, चाहे वो गरीब कल्याण की कोई विषय हो, उन सब को लेकर कहीं न कहीं मंथन होता है।
जब राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा गया कि हरियाणा के अंदर कुछ परिवर्तन भी इस बार नजर आ रहे हैं
तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उस श्रेणी में मैं नहीं हूँ। मैं केवल पार्टी के कार्यक्रम में आया हूँ।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बैठक में सुबह तीन और बाद में तीन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया कि उन्हें जमीनी स्तर पर जनता से कैसे जुड़ना है और पार्टी की नीतियों को किस तरह लोगों तक पहुँचाना है।
कृष्ण लाल पवार ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है जिसके पूरे देश में 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार बैठकें होती रहती हैं और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने विशेष रूप से 33% आरक्षण वाला बिल पास होने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। पंवार ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता ही जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।
कॄष्ण लाल पवार ने भारत व पाकिस्तान मैच का विरोध कर रहे विपक्ष का को जवाब देते हुए कहा कि हिंदुस्तान आज ताकतवर देश है। इसलिए तो किसी भी देश को आप ले लें, आज हिंदुस्तान किसी देश से कम नहीं है। लेकिन जो विपक्ष के लोग इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं वो गलत कर रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, कोई देश के ऊपर कोई मानिट कोई हल्की से हल्की बात करता है, जो पाकिस्तान है ईंट का जवाब पत्थर से नरेंद्र मोदी देते हैं।
मंत्री ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि कांग्रेस का था। लेकिन कांग्रेस 1947 से लेकर आज तक इसे न तो लोकसभा और न ही विधानसभा में पास करा पाई। वहीं, नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 33% आरक्षण वाला बिल दोनों सदनों में बहुमत से पास कराया।
बाइट लाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा
बाइट कृष्ण लाल पवार कैबिनेट मंत्री
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMukesh Kumar
FollowSept 14, 2025 14:31:430
Report
MKMANISH KUMAR
FollowSept 14, 2025 14:31:280
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 14, 2025 14:31:080
Report
NSNiroj Satapathy
FollowSept 14, 2025 14:30:58Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଜୟପୁର ର ବାରିନିପୁଟ ରେ ଦୋକାନ ଭିତରକୁ ମାଡ଼ିଗଲା ଟ୍ରକ୍। ଜଣେ ମହିଳା ମୃତ। ୩ ଗୁରୁତର। ଉତ୍ୟକ୍ତ ଲୋକଙ୍କ ୨୬ ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଅବରୋଧ।
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 14, 2025 14:30:470
Report
ADAnup Das
FollowSept 14, 2025 14:30:140
Report
AMATUL MISHRA
FollowSept 14, 2025 14:19:453
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowSept 14, 2025 14:19:320
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 14, 2025 14:19:190
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 14, 2025 14:19:070
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 14, 2025 14:18:470
Report
AGAdarsh Gautam
FollowSept 14, 2025 14:18:260
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 14, 2025 14:18:110
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 14, 2025 14:18:030
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowSept 14, 2025 14:17:520
Report