460440
आमडोह गांव में रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी जब्त
Shahpur, Madhya Pradesh:आमडोह गांव में शुक्रवार शाम खनिज विभाग ने भाड़ंगा नदी में रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की। खनिज इंस्पेक्टर भगवंत नागवंती ने बताया कि नदी किनारे रेत का अवैध भंडारण किया गया था, जहां जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरी जा रही थी। मौके पर पहुंचकर विभाग ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की। जब्त वाहनों को चोपना थाने में खड़ा कराया गया है और ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर स्कैनर से 5900 डलवाने की ठगी पकड़ी गई
Ambala, Haryana:एंबाला छावनी बस स्टैंड के पास मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान करने वाले सुमित ने बताया कि उसकी पत्नी बैठी थी कि एक युवक ने किसी स्कैनर पर 5900 डलवाने की बात कही। पैसे डलवाने पर वह व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया, पर भीड़ ने उसे पकड़कर रोहतक चौकी लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी यमुनानगर जिले के रादौर गांव बैन्दी का रहने वाला है; पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में आशा नामक एक महिला से 20000 की ठगी का मामला दर्ज है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।0
0
Report
धनबाद में शराबी चालक पकड़ा गया, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कानून का शिकंजा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने यह साफ कर दिया कि कानून के आगे रसूख नहीं चलता। जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन को रोका और चालक की जांच की, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर यातायात थाना ले गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। हालांकि, बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा दिया गया। इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों में डर पैदा होगा। धनबाद यातायात पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ अभियान और तेज होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
नरकटियागंज आरपीएफ ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से 4 केजी 300 ग्राम चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है आरपीएफ ने सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी कर चार केजी तीन सौ ग्राम चरस बरामद किया है दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी चरस की बड़ी खेप दिल्ली जा रही है आरपीएफ ने सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी अभियान चलाया नरकटियागंज से चढ़ी पुलिस को सिसवा और घुघली के बीच सफलता मिली जहां दो अधेड़ आपके कपड़े के भीतर चार केजी तीन सौ ग्राम चरस छुपा दिल्ली ले जा रहे थे दो तस्कर पश्चिम चंपारण के बलथर और मैनाटांड़ के रहने वाले है एक तस्कर का नाम ताराबुल दूसरा का नाम जोगिंद्र बताया जा रहा है नरकटियागंज आरपीएफ ने दोनो तस्करों को चरस के साथ गोरखपुर आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया है बरामद चरस की कीमत 80 लाख बताई जा रही है आरपीएफ की इस कार्यवाही से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो में हड़कंप मच गया है0
0
Report
Advertisement
देवघर के डीसी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया; अल्ट्रासाउंड शुरू करने के निर्देश
Deoghar, Jharkhand:देवघर देवघर डीसी पद संभालने के बाद आज पहली बार देवघर सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने को लेकर यह निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जो खामियां पाई गई है उसे जल्द से जल्द पूरी करने की दिशा निर्देशा दिया गया इसके अलावा उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड देवघर सदर अस्पताल में नहीं हो पा रहा है जिसे लेकर जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड भी शुरू कर दिया जाएगा जिससे मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल का प्राथमिकता होना चाहिए कि कोई भी जांच किस तरह से सुलभता से मरीज तक पहुंचे उसको लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।0
0
Report
दरभंगा में मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप: 102 मौजों पर रोक, बाकी रजिस्ट्री जारी
Darbhanga, Bihar:मिथिला ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप को लेकर दरभंगा में लोग उत्साहित,तो जमीन कारोबारी माफिया परेशान,दरभंगा में सभी जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगने की फैले भ्रम अफवाह के बीच प्रशासन की सफाई, जमीन खरीद-बिक्री सामान्य—सिर्फ दरभंगा में बहादुरपुर, केवटी और दरभंगा सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 102 मौजों में आंशिक रोक, इसके अलावे सभी जमीन होगी रजिस्ट्री, दरभंगा: मिथिला ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर दरभंगा जिले में जमीन खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की अफवाहों के बीच अब जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में सभी मौजे ,खेशर की जमीन की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोक नहीं लगाई गई है, बल्कि यह रोक केवल उन चिन्हित क्षेत्र में है जहाँ जमीनों का रकबा बड़ा है ग्रीनफील्ड बनाने के लिये 102 मौजों की जमीनों पर रजिस्ट्री की रोक दी गयी है वही तक ही सीमित है। जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं अवर निबंधक (रजिस्ट्रार) स्वीटी सुमन ने संयुक्त रूप से मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित टाउनशिप परियोजना के तहत केवल चयनित मौजों में ही जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लागू किया गया है। अन्य सभी क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्व की तरह जारी है। 102 मौजों में ही लागू है रोक प्रशासन के अनुसार, बहादुरपुर, केवटी और दरभंगा सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 102 मौजों को इस परियोजना के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हीं सीमित क्षेत्रों में फिलहाल जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है, ताकि भविष्य की योजना के अनुरूप भूमि अधिग्रहण एवं विकास कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया सके। 12,000 से 17,000 एकड़ में होगा विकास मिथिला ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप परियोजना के तहत लगभग 12,000 से 17,000 एकड़ भूमि पर आधुनिक शहर विकसित करने की योजना है। इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले चरण में 1600 एकड़ कोर एरिया परियोजना के प्रथम चरण में करीब 1600 एकड़ भूमि पर कोर एरिया विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र प्रस्तावित आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे के समीप होगा, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। आम लोगों से अपील—अफवाहों से बचें जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री सामान्य रूप से जारी रहेगी। आम लोगों को किसी भी प्रकार की घबराहट में आने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। वही बतादे की 13 नवम्बर 2024 को एम्स की भूमि पूजन के दौरान जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा पहुँचे थे उन्होंने दरभंगा में विकास की बात के दौरान ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप बना बिहार में विकास करने की बात कही थी ,उसके बाद जदयू के राष्टीय कार्यकारणी अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद,संजय झा ने उस समय के जिला अधिकारी राजीव रौशन से इस बात की चर्चा कर जगह चिन्हित करने को कहा था,एम्स निर्माण स्थल के सामने नदी उस पार खाली पड़े जमीनों को प्रसासनिक अधिकारियों के साथ देखा भी गया था और नदी पर पुल बनाने की चर्चा भी हुई थी फिर नये जगह की तलाश में एम्स के साथ साथ दरभंगा एयरपोट, आमस रोड के आस पास की जमीनों को चिन्हित कर सरकार को सभी मोजे भेज दिया गया उसके बाद जैसे ही ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप बनाने की बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबनेट से पास हुई तो दरभंगा वाशियों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गयी0
0
Report
शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को शिक्षा संकुल में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सभी प्रकार के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में गैर सरकारी विद्यालयों की मान्यता और क्रमोन्नति से जुड़े मामलों, महिला कार्मिकों एवं छात्राओं के उत्पीड़न संबंधी प्रकरणों, 16 सीसीए मामलों, एसीबी और पुलिस जांच से जुड़े प्रकरणों तथा भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थियों से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। शिक्षामंत्री ने अधिकारियों से इन सभी मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों और प्रवेशोत्सव अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में विभाग की ओर से बताया गया कि इस वर्ष चार दिवसीय सघन हाउस होल्ड सर्वे एवं प्रवेशोत्सव अभियान के परिणामस्वरूप अब तक राजकीय विद्यालयों में 69 लाख से अधिक नामांकन हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर शिक्षामंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों का बढ़ता नामांकन शिक्षा व्यवस्था में विश्वास का संकेत है। मंत्री दिलावर ने आगामी समय में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यालय परिसरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा राजेश यादव ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मासहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राज्य में आईपीएल बेटिंग पर DG पुलिस योगेश बहादुर खुरानिया की प्रतिक्रिया
Sambalpur, Odisha:राज्य में आईपीएल बेटिंग को लेकर DG पुलिस योगेश बहादुर खुरानिया की प्रतिक्रिया0
0
Report
नौतनवा में 20 सूत्री मांग पर भारी पुलिस, अमन मणि त्रिपाठी ने ज्ञापन सौंपा
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज 20 सूत्रीय मांगों को लेकर नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे, तहसील परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल रही तैनात पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र एवं महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा से पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने आज अपने समर्थकों के साथ नौतनवा तहसील में पहुँचकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को 20 सूत्रीय मांग लेकर ज्ञापन सौपे है। इस दौरान तहसील परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा और कई थानों की पुलिस मुस्तैद रहा। दरअसल नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 50 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर नौतनवा तहसील के रहने वाले भू माफिया जोत बो रहे हैं इस संदर्भ में नौतनवा तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन सौपे थे जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के आश्वासन बाद भी नौतनवा तहसील के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही कर पाने में हिला हवाली कर रहे हैं। जिसको देखते हुए आज भारी संख्या में अमन मणि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ अपने कार्यालय से नौतनवा तहसील परिसर तक एक जुलूस निकाला और इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नौतनवा तहसील परिषद पूरी तरह से छावनी में तब्दील थी और कई थानों की फ़ोर्स पहले से ही मौजूद थी जिसके बाद नौतनवा तहसील परिसर में सिर्फ पुलिस ने अमन मणि त्रिपाठी को ही अंदर आने दिया और एसडीएम ने उनकी 20 सूत्रीय मांगो को लिया और जल्द ही निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रशासन उदासीन बना हुआ है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा और अगर 15 दिनों के अंदर उनकी मांगे नहीं पूरी की जाएगी तो वह आमरण अनशन करने को भी मजबूर रहेंगे। एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक ने 20 सूत्री मांगे दी है जिनकी कमेटी बनाकर जल्दी उन मांगों को निस्तारण किया जाएगा।0
0
Report
ग्रामीण भू-माफियाओं के पेड़ काटने के खिलाफ कलेक्ट्रेट में जोरदार विरोध प्रदर्शन
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम पापडेकी रसूलपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अनुसूचित जाति के गरीब पट्टाधारकों ने भूमाफियाओं पर उनके सैकड़ों यूकेलिप्टिस के पेड़ अवैध रूप से काटने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 1976 में उन्हें खसरा संख्या 246, 247, 71, 69 आदि पर आसामी पट्टे आवंटित किए गए थे, जहां वे वर्षों से खेती कर रहे थे और यूकेलिप्टिस के पेड़ लगाकर उनका पालन-पोषण कर रहे थे। हालांकि वर्ष 1998 में पट्टे निरस्त कर दिए गए, लेकिन उन्होंने राजस्व परिषद इलाहाबाद से स्टे भी प्राप्त किया था। आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को शहजाद और दाऊद सहित अन्य लोगों ने 20-25 मजदूरों के साथ मिलकर पावर आरी से करीब 800 पेड़ काट दिए। विरोध करने पर पीड़ितों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपित भू-माफियाओं के फोटो लगे बैनर तैयार किए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों अनाउंमेंट करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके लगाए गए पेड़ों का हक उन्हें दिलाया जाए और दोषी भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।0
0
Report
Advertisement
Bandipora में Wular Lake के किनारे NMBA कैंपेन के तहत योग सत्र आयोजित
Yoga Session Held on Banks of Wular Lake Under NMBA Campaign in Bandipora The District Administration Bandipora, in coordination with Youth Services & Sports and the AYUSH Department, organised a yoga session at Wular Vintage Park on the serene banks of Wular Lake as part of the ongoing Nasha Mukt Bharat Abhiyan (100-Day Campaign). The programme witnessed enthusiastic participation from officials, students, and local residents. The session was aimed at spreading awareness about the importance of a healthy lifestyle and its crucial role in preventing substance abuse. Participants performed various yoga asanas and breathing exercises under expert guidance. The event highlighted how yoga contributes to physical fitness, mental clarity, emotional balance, and stress management—key factors in steering individuals, especially youth, away from drug addiction. Speaking on the occasion, Activity Incharge Youth Services & Sports, Andleef Manhas, emphasized that regular yoga practice can significantly improve self-discipline and resilience, helping individuals make healthier life choices. Students who participated in the session expressed that yoga not only enhances concentration and inner peace but also acts as a positive alternative to harmful habits. The District Administration reiterated its commitment to continue organising such awareness and wellness programmes under NMBA, aiming to actively engage the community in building a drug-free and healthier society. Students: “Yoga helps us stay focused, calm, and away from negative influences. Such sessions motivate us to adopt a healthy lifestyle.”0
0
Report
अयोध्या वॉटर पार्क सुरक्षा मानकों के अभाव के चलते सील, संचालन रोक
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम सलारपुर में स्थित अवध वॉटर पार्क का मानचित्र स्वीकृत नहीं होने के कारण इसके संचालन पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने बताया, "अयोध्या के ग्राम सलारपुर में एक वॉटर पार्क के संचालित होने की हमें सूचना प्राप्त हुई थी जिसका नाम अवध वॉटर पार्क था। जब संचालन की सूचना प्राप्त हुई तो पता चला कि संचालक को माह फरवरी में एक नोटिस जारी किया गया था। दरअसल इसके निर्माण का नक्शा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं था... जिसका कोई उत्तर नहीं आया था। नक्शा स्वीकृत नहीं होने के बाद और सुरक्षा मानकों की जांच न होने के बाद भी संचालन शुरू कर दिया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में जनता एकत्रित होती है, जिसमें यहां आने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं, उनकी सुरक्षा को देखते हुए हम लोगों ने इसके संचालन पर अस्थायी रूप से रोक लगाते हुए इसे सील करने का आदेश दिया है। भविष्य में मौजूद सुविधाओं के अनुसार पूरे सुरक्षा मानकों के साथ जब इसका संचलन किया जाएगा तब इसे खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।"0
0
Report
कोडरमा में 24 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश; तीन आरोपी गिरफ्तार
Koderma, Jharkhand:कोडरमा पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे के अपहरण की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए न सिर्फ नाबालिग बच्चों को बरामद कर लिया है, बल्कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। दरअसल तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 से 14 वर्षीय चंदन कुमार का स्कूल से लौटने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था, जिसे लेकर फिर तो बच्चे की बहन तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान को लेकर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सबसे पहले अपह्रत बच्चे के बहनोई को संदेह के आधार पर पकड़ा, जिससे पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्चे की विधवा मंझली बहन से विवाह करना चाहता था और अभिभावकों पर दबाव बनाने के लिए उसने बच्चों का अपहरण किया। उसकी निशानदेही पर अपहरण के बाद बच्चे को छुपा कर रखने वाले पिंटू कुमार और संतोष सिंह को भी गिरफ्तार करते हुए उनके पास से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता सूरज कुमार अपहर्ता बच्चों की बड़ी बहन का पति है और अपनी विधवा हो चुकी मझली साली से शादी करने की चाहत रखता था। बहरहाल उसने बच्चे के अपहरण की साजिश अपने दोस्तों के साथ मिलकर की। हालांकि इस मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने पड़कर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर बच्चे के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया है और कांड में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।0
0
Report
Advertisement
Sh Sheikhpura weather suddenly changed: day turns into night-like darkness amid storm and rain
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में अचानक मौसम का मिजाज बदला। दोपहर के साढ़े चार बजे आसमान में घनघोर काले बादल और तेज आंधी और बारिश से दिन में ही रात का नजारा देखने को मिला। अचानक मौसम के बदलाव में दिन में ही रात सा अंधेरा से सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों हेड लाइट चालाकर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे साथ ही मौसम के बदलाव से गाड़ियों की रफ्तार पर भी असर देखने को मिला है। अचानक मौसम के बदलाव और तेज आंधी से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत जरूर पाया है।0
0
Report
लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष के दौरे से विकास तेज, केंद्र-राज्य के समन्वय पर जोर
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई, जब बिहार विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar जमुई जाने के क्रम में जिला अतिथि गृह पहुंचे। उनके आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने लखीसराय के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लखीसराय जिला तेजी से बदल रहा है और एनडीए सरकार के कार्यकाल में यहां चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय के कारण विकास कार्यों की गति तेज हुई है, जिसका असर अब योजनाओं के क्रियान्वयन में साफ दिखाई दे रहा है। प्रेम कुमार ने आगे बताया कि उनका जमुई में कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है, लेकिन लखीसराय में विकास की रफ्तार को देखकर वे काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ अब सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू किए गए विकास कार्यों का लाभ अब जमीन पर दिख रहा है और आम लोगों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां विकास को लेकर दिए गए उनके बयान ने स्थानीय राजनीति को नई दिशा देने का संकेत दिया है।0
0
Report
पलामू मेदिनीनगर के रेड़मा में महिला हत्या; चंदा देवी गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर शहर के रेड़मा इलाके में 25 अप्रैल को महिला का क्षत विक्षत शव मिलने के मामले में पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर दिया है। मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मृतक महिला का उपेंद्र कुमार गौतम के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर उपेंद्र की पत्नी चंदा देवी काफी नाराज रहती थी। बस इसी बात को लेकर चंदा और उपेंद्र ने मिलकर मृतका की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम फरार है। डीएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त उपेंद्र कुमार गौतम पर पहले भी आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, अपहरण, लुट और बच्चे के तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है。0
0
Report
Advertisement
