Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Agra282001

आगरा में अधिवक्ता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप!

SHAKIL AHMAD
Jul 05, 2025 08:01:07
Agra, Uttar Pradesh
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने खुद को अधिवक्ता बताने वाले जलालुद्दीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।महिला का कहना है कि अधिवक्ता उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता था। और उसके ऊपर रोजे रखने और नमाज़ पढ़ने का दबाव बनाता था।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में अपने भाइयों के साथ हुए पारिवारिक विवाद के बाद वह दीवानी अदालत में मदद के लिए गई थी, जहां उसकी मुलाकात जलालुद्दीन से हुई।पीड़िता का आरोप है कि जलालुद्दीन ने मदद का भरोसा देकर उसे कांग्रेस पार्टी के कार्यालय ले गया, जहां उसने हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इसके बाद कई बार उसने दुष्कर्म किया और बदनाम करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आगरा के शाहगंज थाने में जलालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। समाज में विश्वास और पेशे की आड़ में इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है, बाइट :- पीड़िता
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement