icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
813102
BSBIRENDRA SINHA16 Sept 2025, 12:38 pm

घर के अल्बेस्टर पर अजगर लटका: देखते ही देखते भीड़ लग गई

Banka, Bihar: Script Bihar desk-9931437813 Birendra banka-16-9-25 Slug-Ajgar Anchor-घर के अल्बेस्टर के ऊपर झूलता मिला अजगर देखने वालों की लगी भीड़ । Vo-बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में आज दोपहर  एक घर के अल्बेस्टर के ऊपर अजगर सांप मिलने से देखने वालों का काफी संख्या में भीड लग गई। भरको के सरपंच रुपेश कुमार ने बताया कि सुलेखा देवी के अल्बेस्टर पर कुछ कौवे शोर मचा रहे थे, जब वह देखने पहुंची तो देखा एक अजगर उनके अल्बेस्टर से लटका पड़ा है, यह देख गांव वालों को इसकी सूचना दिया, काफी मशक्कत के बाद अजगर को जाल में कैद कर लिया तथा इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। Report-Birendra banka
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोरवा के वार्ड-3 में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर, एक घायल

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर, 1 घायल मोरवा के वार्ड क्रमांक-3, बीईएमएल कॉलोनी, सोनी गेस्ट हाउस के सामने देर रात का मामला। संकरी सड़क पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार एंबुलेंस, खड़े वाहनों को रौंदते हुए एक व्यक्ति को लिया चपेट में। घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद चालक एंबुलेंस سمیت मौके से हुआ फरार। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में साफ दिखी एंबुलेंस की बेलगाम रफ्तार। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की जताई आशंका। मोरवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक और वाहन की तलाश में जुटी।
0
0
Report

झीडा ने तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबों का प्रबंध सिख कौम के लिए मांगा

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र :सिक्किम के गुरुद्वारा डांगमार साहिब का प्रबंध सिख कौम के पास होना जरूरी है जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने कहा गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी हरिद्वार पर भी सिख कौम का हक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने शुक्रवार को पत्रकारों से रुबरु हो कर सिख कौम के बहुत ही अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने मीडिया के सामने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन से जुड़ी यात्राओं का जिक्र करते हुए तीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध सिख कौम को देने की मांग दी है। जत्थेदार ने बताया कि तीसरी यात्रा के दौरान श्री गुरु नानक देव जी महाराज जब सिक्किम पहुंचे तो वहां की संगत ने उनके समक्ष पानी की समस्या का जिक्र किया, जिसके बाद गुरु साहिब ने अपने हाथ में पकड़ी डांग (लाठी) को ग्लेशियर में मारा और वहां एक कुंभ बन गया। इसके बाद वहां की संगत है इसी कुंभ से जीवन यापन के लिए पानी का प्रयोग करने लगी। सन 1982 तक वहां गुरुद्वारा साहिब सुशोभित रहा, जो कि गुरुद्वारा डांग मार साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। वोट की राजनीति करते हुए वहां की सरकार ने अब इस ऐतिहासिक स्थान को बौद्ध धर्म के हवाले कर दिया है जो की बिल्कुल भी उचित नहीं है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस मुद्दे को उठाते हुए उपरोक्त स्थान पर फिर से गुरुद्वारा साहिब बनाने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह और सिक्किम के सीएम को पत्र लिखा है। हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हरिद्वार में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब पर भी भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार को एक ट्रस्ट बनाकर दे दिया है जो की सरासर अनुचित है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह को और उत्तराखण्ड के सीएम को पत्र लिखकर वह स्थान सिखों को देने अपील की है, ताकि उस ऐतिहासिक स्थान पर गुरुद्वारा साहिब बनाया जा सके, जहाँ श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने पाखण्ड एवं अंध विश्वास से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया था। इसके साथ ही हरियाणा कमेटी के प्रधान ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी लेह लद्दाख की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी जब लेह लद्दाख पहुंचे तो वहां से 25 किलोमीटर पहले ही एक पहाड़ी पर रहने वाले दानव के बारे में वहां के लोगों ने बताया। जब लोगों ने गुरु साहिब को बताया कि यह दानव लोगों की मार कर खा जाता है, तो गुरु साहिब उस पहाड़ी की तरफ चल दिए जहां में वह दानव रहता था। गुरु साहिब को अपनी ओर आते देख इस दानव ने एक बड़ा सा पत्थर गुरु साहिब की ओर धकेल दिया। जब यह पत्थर श्री गुरु नानक देव जी से टकराया तो उस पर गुरु साहिब की छवि प्रकाशित हो गई और वह मोम बन गया। यह देख वह दानव गुरु साहिब पर हमला करने के लिए वहां पहुंचा और उसने अपने पैर से वार किया तो उसका पैर मोम में धंस गया। इसके बाद वह दानव समझ गया कि गुरु साहिब रब के बंदे है। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा के मुताबिक इस ऐतिहासिक स्थान की सेवा संभाल के लिए जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाई कोर्ट में कैस किया तो जम्मू कश्मीर को अलग देश की बात का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने इसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकार क्षेत्र से बाहर करार दिया क्योंकि शिरोमणी कमेटी पंजाब एवं अन्य राज्यों का गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध संभाल रही थी। प्रधान ने कहा कि इसलिए वे ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट का मुद्दा उठा रहे हैं ताकि देशभर में सुशोभित गुरुद्वारा साहिबान का संभल सिख कौम अपने हाथों में ले सके।
0
0
Report

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के चलते 10 अक्टूबर को सभी दुकानें बंद रहेंगी

New Delhi, Delhi:अतुल भार्गव, न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष (कनॉट प्लेस) 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस की सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों बंद रहेंगे. पिछली बार भी दुकानों के अंदर और बाहर प्रदर्शनकारी आ गए थे. जंतर-मंतर डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट साइट उसको शिफ्ट किया जाना चाहिए हमे नुकसान होता है कनॉट प्लेस समेत आस पास की मार्किट को, LG और सरकार से भी माँग करेंगे. डेजिग्नेटेड प्रोटेस्ट रामलीला या फिर बुराड़ी में हो. प्रदर्शनकारियों में कुछ उपद्रवी भी होते है दंगा फ़साद होने का डर रहता है. पुलिस वालो को पीटा जा रहा है, तो बेहतर की नुकसान से दुकानें बंद रखें. अभी सीजन का टाइम है हम नहीं चाहते की कनॉट प्लेस बंद हो, लेकिन बंद करना पद रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बारां में कांग्रेस सम्मेलन: प्रमोद जैन भाया दो घंटे देरी से पहुंचे

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:जिला कांग्रेस कार्यक्रम संपन्न, अंता विधायक प्रमोद जैन भाया के इंतजार में 2 घंटे अटकी आज बारां। जिला कांग्रेस कमेटी बारां के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन के निकट एक निजी होटल में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिलेभर के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि सम्मेलन में अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, छबड़ा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा सहित पीसीसी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। अग्रिम संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, नगरीय व ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं सैकड़ों की संख्या में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पद के टिकट की दावेदारी जता रहे कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बताया जा रहा है कि अंता विधायक प्रमोद जैन भाया करीब दो घंटे देरी से पहुंचे, जिसके कारण कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे और सम्मेलन दोपहर 4 बजे बाद शुरू हो सका。
0
0
Report

चूरू: होटल संचालक से मारपीट के आरोपित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग तेज

Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा-चूरू लोकेशन--चूरू चूरू के नेशनल हाइवे 52 पर स्थित एक होटल संचालक से कथित मारपीट का मामला सामने आया है जहाँ पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग करते हुए एसपी ऑफिस के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसपी के नाम ज्ञापन सौपा. पीड़ित होटल संचालक के भाई ने कहा रतन नगर थाने के दो पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दी गई थी की यह होटल चलाना है तो प्रतिमाह दस हज़ार रुपए देने पड़ेंगे. अन्यथा आपके होटल पर गांजा व अफीम रखवा कर आपको हवालात में बंद करवा देंगे या फिर झूठे मुकदमे में फँसाकर बंदी नहीं देने पर 7 अक्टूबर की रात रतननगर थाने के दो पुलिस कर्मी आए और मारपीट करते हुए होटल संचालक को थाने ले गए जहाँ भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी. मारपीट में घायल दीपचंद अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारीयों को दो दिन का अल्टीमेटम देतें हुए कहा अगर दो दिन में कारवाई नहीं होती है तो सोमवार नेशनल हाइवे 52 जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा.
0
0
Report

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार थार से हड़कंप, नाबालिग चालक गिरफ्तार

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में तेज रफ्तार थार को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। रिहायशी कॉलोनियों में तेज गति से वाहन दौड़ाने की शिकायतों के बीच गुरुवार शाम दीपेश्वर तालाब पर गश्त कर रही कोतवाली पुलिस ने काले रंग की थार को रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई तो वह नाबालिग निकला। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, थार चालक का पुलिस के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं रहा। सूचना मिलने पर एएसपी जयदेव सियाग, सीओ बाबूलाल मुरारिया और सीआई शम्भूसिंह भी थाने पहुंचे। पूछताछ में सामने आया कि वाहन सांवलिया रेंटल कार से एक दिन के लिए 4 हजार रुपए में लिया गया था। युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त से कुछ समय के लिए गाड़ी चलाने को ली थी। थार को लेकर शहर की कॉलोनियों में चर्चा रही। स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी गरबा चौक से तेज रफ्तार में निकली। रिहायशी गलियों में बच्चे खेलते हैं, वहीं विद्यार्थी स्कूल और कोचिंग के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में तेज गति से वाहन चलाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने काले शीशों वाली गाड़ियों की निगरानी और रेंटल कारों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि कॉलोनियों में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

रोपड़ में डोर-टू-डोर मुहिम शुरू: पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलबजीत सिंह चीमा ने वार्ड 17 और 6 का दौरा

Rupnagar, Punjab:Ropar ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ سਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਰੋਪੜ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 17 ਵੱਡੀ ਹਵੇਲੀ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 6 ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ । ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 17 ਤੋਂ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਵਿੰਗ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਰ ਪੀ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਲੀ ਦੇ ਘਰ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 6 ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੀ ਏ ਸੀ ਮੈਂਬਰ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਨੋਆ ਦੇ ਘਰ ਇਹ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਾਰਡ ਨਿਵਾਸੀ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਮਰਦਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਯਾ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਫਾਰਮ ਭਰੇ । ਬਾਈਟ-ਡਾ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ -ਸਾਬਕਾ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਆਰ ਪੀ ਸ਼ੈਲੀ-ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਸ ਸੀ ਵਿੰਗ ਚਰਨਜੀਤ ਕੋਰ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਹਿਲਾ ਵਿੰਗ
0
0
Report

हंडिया में चिट्टे के कारण मचा है कोहराम; माता-पिता रोते-बिलखते

Barnala, Bathinda, Punjab:A/L......बरनाला के गांव हंडियाया में बढ़ते चिट्टे के नशे ने कई माता-पिता के घर छीन लिए हैं रोते-बिलखते माता-पिता की एक बड़ी भीड़ ने शिरोमणि अकाली दल पार्टी के नेताओं को चिट्टे की बड़ी कहानी सुनाई 20 से 25 चिट्टे के नशेड़ियों के परिवार वालों ने कहा कि चिट्टे की लत नमक से भी पहले लगती है गांव हंडियाया में अब तक कई मौतें हो चुकी हैं गांव हंडियाया में टॉफी की तरह बिकता है चिट्टे का नशा दिहाड़ी मजदूरों से बच्चों को चिट्टे का नशा करने के लिए ले जाया जाता है शिरोमणि अकाली दल पार्टी के बरनाला विधानसभा क्षेत्र के सीनियर नेता कुलवंत सिंह कांता और पूरी अकाली लीडरशिप ने चिट्टे की लत को लेकर मौजूदा AAP सरकार को घेरा ड्रग्स के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है, कहा गया कि 1984 के बाद अब AAP सरकार में पंजाब के युवा चिट्टे की लत से मर रहे हैं, AAP सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है लोगों की एक बड़ी भीड़ ने रोते हुए मीडिया को अपने परिवारों की हालत बताई बरनाला से शिरोमणि अकाली दल के नेता कुलवंत सिंह कांता समेत पूरी सीनियर अकाली लीडरशिप ने जहां इन प्रभावित परिवारों का दुख बांटा, वहीं ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर भी सवाल उठाए गए इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल पार्टी पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट और बरनाला हलके के इंचार्ज कुलवंत सिंह कांता, बरनाला डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रूपिंदर सिंह संधू, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट संजीव शौरी, डिस्ट्रिक्ट अर्बन प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने चिट्टे की लत से मरने वाले नौजवानों की मांओं का दुख बांटा और पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जहां ड्रग्स के खिलाफ जंग के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं 90 हजार ड्रग तस्करों को जेलों में डालने का भी दावा कर रही है, लेकिन ये दावे खोखले लगते हैं उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि जहां मांएं अपने बेटों की फोटो लेकर रोती-बिलखती नजर आती हैं, वहीं हंडियाया में "आटे दी की उत्तर" के नाम से सौ रुपये का सफेद ड्रग मिलता है। उनका दावा है कि यह सफेद नशा नमक की जगह आम तौर पर मिलता है। मौजूदा सरकार के नशे के खिलाफ अभियान के दावे खोखले लगते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने के लिए करोड़ों रुपये के विज्ञापन दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत हंडियाया से आपके सामने आ रही है। आज 20, 21 और 22 साल से ऊपर के नौजवान नशे की लत के कारण मर रहे हैं। 100/100 रुपये का सफेद नशा आम तौर पर मिल रहा है। यहां तक ​​कि नशे की होम डिलीवरी भी हो रही है, नशे के खिलाफ जंग के तहत चलाए जा रहे पुलिस सर्च ऑपरेशन में कोई नशा बरामद नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर पंजाब सरकार करीब 90 हजार नशा तस्करों को पकड़ने का दावा कर रही है, तो जेलों में क्षमता 30/35 हजार की है। नमक नहीं, नशा ज्यादा है। नशा खुलेआम बिक रहा है। जहां 1984 में कांग्रेस सरकार के दौरान पंजाब की मांओं के बेटे मारे गए थे, वहीं आज मांओं के बेटे नशे के चंगुल में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिट्टा के नशे से परेशान हंडियाया के कई पीड़ित परिवारों ने अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व से अपील की है ताकि इसे पूरी तरह से रोका जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इन पीड़ित परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर हाल में पीड़ित परिवारों को बनता इंसाफ दिलाया जाएगा। दूसरी तरफ, जब अपनी कोख में पल रहे बच्चों को जन्म देने वाली मांओं ने रोते हुए मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई, तो मेरा दिल भावुक हो गया जब उन्होंने बताया कि चिट्टे की लत इतनी बढ़ गई है कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके और अपनी मजदूरी लेकर घर लौटती हैं, तो उनके बच्चे उनसे पूरे दिन की मजदूरी छीन लेते हैं और चिट्टे की लत लगा लेते हैं। जहां चिट्टे की लत टॉफी की तरह आसान होती जा रही है। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान चिट्टे की लत पर कोई असर नहीं होता था, लेकिन जब से AAP सरकार सत्ता में आई है, चिट्टे की लत आम होती जा रही है। हमारे बच्चे चिट्टे की लत में पड़ गए हैं और चिट्टे का इंजेक्शन लगने के बाद मर रहे हैं, लेकिन मौजूदा सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वे शिरोमणि अकाली दल पार्टी को आगे लाएंगे ताकि पंजाब से चिट्टे की लत खत्म हो सके। इसलिए, बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिवार ड्रग्स के खिलाफ एकजुट हुए हैं और शिरोमणि अकाली दल पार्टी की पूरी लीडरशिप के सामने अपना दुख जताया है, उम्मीद है कि आने वाली शिरोमणि अकाली दल सरकार इस सफेद नशे की लत को खत्म कर सकती है।
0
0
Report
Advertisement

उल्हासनगर में सिर्फ दस सेकंड में तीन मंजिला इमारत ढही; पालिका ने तोड़फोड़ की

Ambernath, Maharashtra:उल्हासनगरात अवघ्या दहा सेकंदात तीन मजली इमारत पालिकेने केली जमीनदोस्त पत्त्यांसारखी कोसळलेल्या इमारतीचा व्हिडिओ समोर उल्लासनगरच्या कॅम्प क्रमांक दोन मध्ये एका धोकादायक इमारतीला महापालिकेकडून पाडण्यात आलं. अवघ्या दहा सेकंदात तीन मजली कोसळणाऱ्या या इमारतीचा व्हिडिओ देखील समोर आला. ज्यात ही इमारत अगदी पत्त्यांसारखी दहा सेकंदात कोसळली. उल्हासनगर महापालिकेने पावसाळ्यापूर्वी शहरातील 427 इमारती धोकादायक म्हणून जाहीर केल्या होत्या. त्यात कॅम्प क्रमांक दोन परिसरात असलेल्या झुलेलाल शाळेजवळ स्थित टीलूमल अपार्टमेंट देखील होती. या इमारतीची धोकादायक परिस्थिती पाहता पालिकेने इमारतीला नोटीस बजावून रिकामी करण्याचे आदेश दिले होते. त्यानुसार सदरील इमारत रिकामी झाल्यानंतर महापालिकेच्या पथकाने ही इमारत जमीनदोस्त केली。
0
0
Report

सेवा सेतु अभियान में सांसद जगदम्बिका पाल व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्टॉल निरीक्षण

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow4m ago
Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर। जिले के मिठवल ब्लॉक में सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल मुख्य अतिथि तथा पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों ने ब्लॉक परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया।मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने का अभियान चलाया गया है, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी मकसद से स्टॉल लगाए गए हैं।सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष सुशासन के पूरे होने पर ये कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए स्टॉल लगाए गए हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर कठेला समय माता थाने में तैनात एसआई मान सिंह का हार्ट अटैक से निधन

VIKRANT SRIVASTAVVIKRANT SRIVASTAVFollow7m ago
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मान सिंह का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर थाना प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव उन्हें तुरंत जे.जे. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एसआई मान सिंह की मौत हो गई। डॉ. बदरे आलम के अनुसार मौत हार्ट अटैक से हुई। एसआई मान सिंह बलिया जिले के निवासी थे और वर्ष 2025 में गोरखपुर से सिद्धार्थनगर स्थानांतरित हुए थे। पुलिस विभाग में उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
0
0
Report

शाहजहांपुर:दंगाइयों से निपटने के लिए जलालाबाद में हुई मॉक ड्रिल, चले लाठी-डंडे और आंसू गैस छोड़ी गई

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow9m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी उपद्रव या दंगे से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी तैयारी को परखने के लिए आज जलालाबाद के कलेक्टरगंज मैदान में सीओ दीपक सिंह के निर्देशन में एक जोरदार मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में क्षेत्र के पांच थानों की भारी पुलिस फोर्स एक साथ मैदान में उतरी। ​मॉक ड्रिल के दौरान बिल्कुल असल दंगे जैसे हालात तैयार किए गए थे। अभ्यास के जरिए पुलिस जवानों को सिखाया गया कि अगर अचानक भीड़ बेकाबू हो जाए या दंगाई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करें, तो कम से कम समय में स्थिति पर कैसे काबू पाना है। सबसे पहले पुलिस ने लाउडस्पीकर से उपद्रवियों को पीछे हटने की सख्त चेतावनी दी। जब भीड़ नहीं मानी, तो पुलिस टीम ने मानक तरीकों का पालन करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को चारों तरफ खदेड़कर मैदान खाली करा लिया। ​वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को दंगा नियंत्रण से जुड़े साजो-सामान, शील्ड और हेलमेट के सही इस्तेमाल के गुर सिखाए। पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जिले का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी अराजक तत्व को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा के लिए शाहजहांपुर पुलिस हर वक्त तैयार और मुस्तैद है।
0
0
Report

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र से 720 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 720 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ करीब 200 खाली बोतलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को हजारीबाग एसपी को सूचना मिली थी कि दारू थाना क्षेत्र के जौन्हिया गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता अपने पुराने घर में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद 9 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने आरोपी के पुराने घर पर छापेमारी की। इस दौरान गोवा में बिक्री के लिए निर्धारित ICONIQ BEVERAGES की EL-CHAPO Extra Premium Whisky की 60 पेटी, यानी कुल 720 बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा Signature कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें भी मिलीं। छापेमारी के दौरान आरोपी राहुल कुमार गुप्ता फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह दारू थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top