Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Puri752001
छत्तगढ़ मंदिर समूह बैठक में कार्तिक नियमों में बड़ा बदलाव तय
SMSanjay Mohapatra
Sept 21, 2025 08:45:09
Puri, Odisha
chhatisanijog meeting (ଭିଓ୧) ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଛତିଶାନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ନିର୍ଘଣ୍ଟ ହେଲା କାର୍ତ୍ତିକ ନିତି। ଚଳିତବର୍ଷ କାର୍ତ୍ତିକ ବ୍ରତ ଓ ବାଳଧୂପ ନୀତିନିର୍ଘଣ୍ଟ ଚୁଡାନ୍ତ। ଭୋର ୪ ଟା ସୁଦ୍ଧା ସରିବ ଦ୍ୱାରଫିଟା ନିତି। ସକାଳ ରୁପ ସରି ପୂର୍ବାହ୍ନ ୧୦ଟାରୁ ୧୦.୩୦ ମଧ୍ୟରେ ଲାଗି ହେବ ବାଳଧୁପ।ରାତି ୧୨ଟାରେ ରାତ୍ର ପହୁଡ଼ ହେବ।ପଞ୍ଚୁକ ତିଥିରେ ଶ୍ରୀଜୀଉଙ୍କର ସୂନାବେଶ ସହ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ବେଶ ଶୃଙ୍ଖଳିତ କରିବା ପାଇଁ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ତେବେ ବହୁ ପ୍ରତିକ୍ଷିତ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଆରମ୍ଭ କରିବାକୁ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ତତ୍ପରତା ପ୍ରକାଶ ପାଇଥିବା ବେଳେ ବାସ୍ତବରେ ଦିନକୁ ଦିନ ବିଳମ୍ବ ହେଉଛି। ନାଟମଣ୍ଡପରୁ ହୁଣ୍ଡି ସ୍ଥାନାନ୍ତର ନେଇ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ଅନୁମୋଦନ ମିଳିସାରିଛି । ତେବେ କାର୍ତ୍ତିକ ମାସରେ ବାଳଧୁପ ସହ ଅନେକ ନିତିକାନ୍ତି ସହିତ ସହିତ ହବିଷ୍ଯାଳି , ବୟୋଜ୍ୟେଷ୍ଠ ଓ ସାଧାରଣ ଭକ୍ତଙ୍କ ଗହଳି ରହୁଥିବା ଯୋଗୁଁ ଧାଡି ଦର୍ଶନ ଆରମ୍ଭ କରିବା ଉଚିତ ନୁହେଁ। ବରଂ କାର୍ତ୍ତିକ ମାସ ପରେ ପରୀକ୍ଷା ମୂଳକ ଭାବେ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ କରାଯାଉ। ତାପରେ ବିଧିବଦ୍ଧ ଭାବେ ନାଟମଣ୍ଡପରେ ଧାଡି ଦର୍ଶନ ଆରମ୍ଭ କରିବାକୁ ମତପୋଷଣ କରାଯାଇଛି।,, ବାଇଟ୍- ଅରବିନ୍ଦ ପାଢ଼ୀ,ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ,ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ବାଇଟ୍- ସୋମିନ୍ଦ୍ର ମୁଦୁଲି,ସେବାୟତ (ଭିଓ୨) ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଭକ୍ତଙ୍କ ଦର୍ଶନ ଉପରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ରାମ୍ପ ମଧ୍ୟ ପ୍ରସ୍ତୁତ କରାଯାଉଛି। ଖୁବଶୀଘ୍ର ଦିବ୍ୟାଙ୍ଗ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଆସିବ ଏସଓପି। ରତ୍ନଭଣ୍ଡାରକୁ ରତ୍ନ ଅଳଙ୍କାର ସ୍ଥାନାନ୍ତର ପ୍ରସଙ୍ଗରେ ହୋଇଛି ଆଲୋଚନା। ହବିଷ୍ୟାଳି ବ୍ରତଧାରୀଙ୍କ ପାଇଁ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ମୋବାଇଲ ଫୋନ୍ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ବ୍ୟବହାର ଉପରେ କଟକଣା। ଖୁବଶୀଘ୍ର ଗୋଟିଏ ଗାଇଡଲାଇନ୍ ଆସିବ। ପ୍ରାଥମିକ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ ଜେଟିପି ମାନଙ୍କ ପାଇଁ କଟକଣା। ପରେ ସେବକଙ୍କ ପାଇଁ ଲାଗୁ ହେବ ମୋବାଇଲ କଟକଣା। ପ୍ରତ୍ୟକ ବୁଧବାର ଏକ ସମନ୍ୱୟ କମିଟି ହେବା ସହ ନୀତି ଶୃଙ୍ଖଳା ପାଇଁ ହେବ ସ୍ୱତନ୍ତ୍ର କମିଟି । ଏମାରମଠ ରୂପାଇଟା ପ୍ରସଙ୍ଗରେ ଆଲୋଚନା। ମାମଲା ମାନ୍ୟବର କୋର୍ଟଙ୍କ ପାଖରେ ବିଚାରଧୀନ ରହିଛି। କୋର୍ଟ ଅଧିନରେ ଥିବା ୫୨୨ଖଣ୍ଡ ରୂପାଇଟା ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ଅଧୀନକୁ ଆସିବା ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତାବ ଦିଆଯାଇଛି। ସୁନାବେଶ ବ୍ଯତିତ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପାଇଁ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ବେଶ ଗୁଡ଼ିକର ଦୁଇଟି ସେଟ୍ ହେବା ପାଇଁ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ବାଇଟ୍- ଜଗନ୍ନାଥ ପୂଜାପଣ୍ଡା, ପରିଚାଳନା କମିଟି ସଦସ୍ୟ। ବାଇଟ୍- ହଜରୀ କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର ଖୁଣ୍ଟିଆ, ସେବାୟତ ପ୍ରତିନିଧି ବାଇଟ୍- ଗୌରହରୀ ପ୍ରାଧାନ, ସେବାୟତ
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Sept 21, 2025 10:44:01
0
comment0
Report
Ankit WaikerAnkit Waiker
Sept 21, 2025 10:37:35
2
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Sept 21, 2025 10:33:51
Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug - मुजफ्फरपुर नगर विधान सभा से चुनावी चुस्की में वर्तमान विधायक कार्यकाल पर लोगों ने उठाई उंगली, कहा शहर के किसी समस्या मतलब नहीं रहा और लोगों ने मन बना लिया अबकी बार विधायक बदलना चाहिए Anchor - लिची की सिटी से मुजफ्फरपुर नगर विधान सभा में जी मीडिया के चुनावी चुस्की में लोगों ने खुल कर अपने शहर की गिनाई अपनी समस्या और लोगों ने कहा वर्तमान विधायक ने इसको लेकर आवाज तक नहीं उठाया, जिससे लोगों साफ साफ कह दिया अबकी बार विधायक को बदल देना है.लोगों ने बताया शहर स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया,लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद अधूरा निर्माण हो पाया है तो थोड़ी सी वारिस में जल जमाव हो जाता है.वहीं लिची किसानों के लिए स्टोरेज की व्यस्था और उसे अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की मांग के लिए विधायक को आवाज नही उठाना और इसके साथ लाह से बनी लहटी को उद्योग का दर्जा और अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की मांग पुरा नहीं होने से यहां के वोटर नाराज दिख रहे है.मुजफ्फरपुर नगर विधान सभा का कांग्रेस गढ़ माना जाता था लेकिन उस गढ़ ढहाते हुए भाजपा ने कब्जा जमाया,लेकिन इस शीट पर कोंग्रेस ने कब्जा किया.अब इस बार इस शीट पर पर किस पार्टी का कब्जा होता है.अगर मुजफ्फरपुर इलाक़े का मुद्दा की बात करें तो पताही एयर पोर्ट, लीची को अंतराष्ट्रीय बजार उपलब्ध हो,लहठी उद्योग को बढ़ावा मिले, एम्स निर्माण की मांग है और इलाक़े की समस्याएं की बात कर ले तो शहर में जाम की स्थिति,संकीर्ण सड़को का चाैरीकारण नही होने के साथ जल जमाव की समस्या मुख्य रूप लोगों के सामने है. जबकि नगर विधान सभा में कुल वोटरों की संख्या 3,35,908 है. वहीं 2020 चुनाव की बात करें तो कोंग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल किया,भाजपा उम्मीदवार को हरा कर कोंग्रेस उम्मीदवार की जीत,कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी ने 81,871 वोट आया था तो भाजपा के सुरेश शर्मा को 75,545 वोट मिला कुल मिलाकर भाजपा 6,326 वोट से हारना पड़ा था,वहीं 2015 के चुनाव की बात कर ले तो इस शीट पर भाजपा उम्मीदवार सुरेश शर्मा ने जीत हासिल की और उन्हे 95,594 वोट मिले तो जदयू से विजेंद्र चौधरी को 65,855 वोट मिले थे और कुल मिलाकर जदयू को 29,739 वोट से हारना पड़ा था. WT - चुनावी चुस्की *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Sept 21, 2025 10:32:58
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या -दूसरी युवती से प्रेमी युवक को हुआ प्यार तो पहली प्रेमिका को उतारा मौत के घाट -लिव इन मे रहने के दौरान घटना को दिया अंजाम -प्रेमी ने दोस्त के साथ अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर शव को सूटकेश में रख कर 100 किलोमीटर दूर नदी में फेंका -फोन के CDR से घटना का हुआ खुलासा -दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर पहली प्रेमिका की हत्या एंकर-कानपुर में युवक ने लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला। फिर दोस्त के साथ मिलकर शव को एक सूटकेस में भरा। 100km दूर बांदा में यमुना नदी में शव को फेंक दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने कहा- मेरी एक और गर्लफ्रेंड है। इसकी जानकारी दोनों को हो गई थी। मैंने दूसरी गर्लफ्रेंड के कहने पर पहली प्रेमिका का मर्डर कर दिया। पुलिस ने घटना के 2 महीने बाद खुलासा किया। V/O-डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- कानपुर देहात के रूरा के सुजनीपुर गांव की विजयश्री ने 8 अगस्त को हनुमंत विहार थाने में अपनी 20 साल की बेटी आकांक्षा उर्फ माही के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। वह कानपुर पहले बड़ी बहन के साथ बर्रा स्थित गुड फूड रेस्टोरेंट में काम करने के साथ ही पढ़ाई भी करती थी। इस दौरान आकांक्षा की दोस्ती हरिखेड़ा बिंदकी फतेहपुर निवासी सूरज कुमार से इंस्टाग्राम पर हो गई। इसके बाद दोनों ही एक रेस्टोरेंट में काम करने लगे। दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। मां विजय श्री ने पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले सूरज के कहने पर आकांक्षा ने बर्रा स्थित रेस्टोरेंट को छोड़कर हमीरपुर रोड के एक रेस्टोरेंट में नौकरी कर ली थी। वह बर्रा में रहने वाली बड़ी बहन प्रतीक्षा से अलग होकर हनुमंत विहार में किराए पर प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। इसके बाद वह अचानक से लापता हो गई। मैंने उसकी रिपोर्ट हनुमंत विहार थाने में दर्ज कराई। मगर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। फिर मैं पुलिस कमिश्नर दफ्तर गई। इसके बाद पुलिस ने सूरज के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। फिर पुलिस ने शनिवार को आकांक्षा के बॉयफ्रेंड सूरज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। उसने कहा- मैंने आकांक्षा को मार डाला है। मेरे आकांक्षा के अलावा एक और लड़की से प्रेम संबंध हैं। एक दिन मेरी और दूसरी गर्लफ्रेंड की वॉट्सऐप चैट को आकांक्षा ने पढ़ लिया। इसको लेकर हम दोनों में लड़ाई हुई। मैंने उसे 21 जुलाई को दोपहर में रेस्टोरेंट में बातचीत करने के लिए बुलाया। यहां हम दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। फिर हम रात करीब 10:30 बजे कमरे में पहुंचे। यहां भी हम दोनों में मारपीट हुई। मैंने उसे जमकर पीटा। फिर दोनों हाथों से गला दबा कर उसे मार डाला। इसके बाद मैंने अपने दोस्त फतेहपुर के खानपुर कदीम थानाक्षेत्र जाफरगंज निवासी आशीष कुमार को बुलाया। उसके आने के बाद मैंने शव को एक सूटकेस में भरा। फिर बाइक से सूटकेस को ले जाकर रात में करीब 2:30 बजे चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया। आकांक्षा बनकर 3 दिन बात करता रहा आरोपी डीसीपी दक्षिण ने बताया कि पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन घटना के दिन आकांक्षा के साथ उसकी लोकेशन और लगातार मोबाइल बातचीत का जिक्र करने पर वह टूट गया। इसके बाद हत्या की बात कबूल कर ली। हत्या करने के बाद सूरज तीन दिन तक पहले परिवार वालों को भी गुमराह करता रहा। वह प्रेमिका के मोबाइल से लगातार उन्हें मैसेज करता रहा। इतना ही नहीं उनके द्वारा भेजे जा रहे मैसेज का जवाब भी दे रहा था। आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि परिवार वालों को गुमराह करने के बाद भी उसे पकड़े जाने का डर सता रहा था। इसलिए दोस्त आशीष के कहने पर वह सेंट्रल स्टेशन पहुंचा। यहां एक ट्रेन में आकांक्षा का मोबाइल फोन छोड़ दिया बाइट- दीपेंद्र नाथ चौधरी डीसीपी दक्षिण
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Sept 21, 2025 10:32:34
Kaithal, Haryana:Kaithal News Reporter Vipin Sharma 2109ZDN_KTH_SURJEWALA_R स्क्रिप्ट: "कैथल में अंबेडकर भवन शिलान्यास कार्यक्रम में सुरजेवाला का BJP पर हमला – H-1B वीजा, बढ़ते अपराध और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर तीखे सवाल" कैथल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों व हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर कई तीखे सवाल खड़े किए. H-1B वीजा मुद्दे पर बोले रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अमेरिका द्वारा H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) फीस लगाने के फैसले से देश के IT क्षेत्र के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की कमजोर नीतियों की वजह से भारतीय आईटी युवा अब अमेरिका में काम करने के लिए अत्यधिक फीस चुकाने को मजबूर होंगे, जबकि उनकी तनख्वाह इतनी नहीं होती. इससे भारत को विदेशी मुद्रा भेजने वाले हजारों लोग वापस आने को मजबूर होंगे, जो देश की तरक्की के लिए ठीक नहीं है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री पर चुप्पी साधने का आरोप भी लगाया। हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर हमला सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा अपराध, माफिया और रंगदारी की भूमि बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज डीएम और सीएम केवल चेहरा बनकर रह गए हैं, असली शासन अपराधियों का है. सुरजेवाला ने बीते दिनों कैथल समेत राज्यभर में हुई हत्याओं, रंगदारी और फिरौती की घटनाओं का उल्लेख किया और कहा कि, “हमारी सरकार में बदमाशों का सफाया हुआ था, लेकिन भाजपा माफिया को संरक्षण दे रही है।” उन्होंने उदाहरण के तौर पर अनाज मंडी में पत्रकार परमानंद गोयल की हत्या, फर्नीचर व्यवसायी अरोड़ा की हत्या व अन्य वारदातों का जिक्र किया. भाजपा सरकार पर सीधा आरोप रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जब तक भाजपा का संरक्षण है, तब तक अपराधों का बोलबाला रहेगा। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के समय बदमाशों का सफाया हुआ था, अब हालात फिर से डरावने बन चुके हैं। Byte रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 21, 2025 10:32:18
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Sept 21, 2025 10:31:49
Jaunpur, Uttar Pradesh:जमीन विवाद पर भड़कीं विधायक पल्लवी पटेल, बोलीं– 48 घंटे में न्याय न मिला तो देखना क्या करूंगी REPORT-AJEET SINGH PLACE-JAUNPUR ANCHOR-जौनपुर। जमीन विवाद के जमकर पत्थर बाजी और मारपीट हुआ था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था उसी मामले को लेकर अपना दल कमेंरावादी पार्टी व सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल रविवार दोपहर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीश पट्टी पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। इसके बाद उन्होंने लाइन बाजार के एसओ और तहसीलदार को तलब कर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने सवाल किया कि जब तहरीर में जमीन कब्जे का जिक्र है तो सिर्फ शांति भंग की धाराएं ही क्यों लगाई गईं? उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूछा कि आखिर कोई 200 लोगों की भीड़ के साथ दीवार कैसे खड़ी कर सकता है और पथराव कर सकता है? इसी दौरान विधायक ने एसपी जौनपुर को फोन किया। एसपी के व्यस्त होने की बात कहे जाने पर उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि “5 मिनट में कॉल करें, नहीं तो मैं आवास पहुंच जाऊंगी।” बाद में एसपी ने फोन कर विधायक से बातचीत की, इस दौरान वे बैकफुट पर नजर आए। मीडिया से बातचीत में पल्लवी पटेल ने कहा, “भाजपा सरकार में लूट-खसोट मची हुई है। सब कुछ सिर्फ कागजों पर है, जमीन पर हकीकत इसके उलट है। प्रशासन और पुलिस बेलगाम हो चुकी है। भू-माफिया कुकुरमुत्ता की तरह फैल गए हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि “यदि 48 घंटे में न्याय नहीं मिला तो फिर सबको देखना होगा कि मैं क्या करती हूं।” बाईट पल्लवी पटेल सिराथू की विधायक
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Sept 21, 2025 10:31:23
Raipur, Chhattisgarh:इस बार भी रायपुर में दशहरा उत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है. राजधानी रायपुर के WRS कालोनी में पिछले 54 साल से आयोजित भव्य दशहरा उत्सव इस बार भी शानदार आतिशबाजी और लेजर शो से खास होने वाला है. यहां आतिशबाजी और लेजर शो के लिए पश्चिम बंगाल से टीम को बुलाया जा रहा है. रायपुर के WRS मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दशहरा उत्सव के लिए इस बार रावण का 101 फीट और मेघनाथ और कुंभकरनण का 85-85 फीट का पुतला बनाया जा रहा है. इस बार रावण का मुकुट रोशनी पड़ने पर सोने के मुकुट सा नजर आएगा. आतिशबाजी का आयोजन रावण दहन के पहले और बाद में भी होगा. लेजर शो, ग्राफिक एनिमेशन विजुवल शो विशेष आकर्षण होगा. इस बार मैदान के सेंटर में 140 फीट चौड़ा और 70 फीट ऊंचा स्टेज बनाया जा रहा है. जिसके सामने 20 हजार दर्शकों के बैठने का इंतजाम होगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार 6 से 7 एंट्री पॉइंट्स बनाए जा रहे है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे बाईट- पुरंदर मिश्रा, विधायक, रायपुर उत्तर.....
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 21, 2025 10:31:16
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 21, 2025 10:31:06
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Sept 21, 2025 10:31:00
Banswara Rural, Rajasthan:नॉट - इस खबर के वीओ, बाइट और फोटो साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - बांसवाड़ा जिले के सवनिया गांव में एक बाइक कुत्ते के आ जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई,इस हादसे में बाइक सवार लोकेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है, घायल युवक जगपुरा गांव का निवासी है जो चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा देने के लिए बांसवाड़ा आ रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के कारण घायल युवक परीक्षा से भी वंचित रह गया, युवक के सर और हाथ में गंभीर चोट आई है। वीओ - घायल का इलाज बाइट - घायल
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top